Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»अक्षर पटेल क्यों हैं भारतीय टीम की मजबूती? जन्मदिन पर पढ़ें उनके सभी बड़े रिकॉर्ड्स
    खेल

    अक्षर पटेल क्यों हैं भारतीय टीम की मजबूती? जन्मदिन पर पढ़ें उनके सभी बड़े रिकॉर्ड्स

    AdminBy AdminJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अक्षर पटेल क्यों हैं भारतीय टीम की मजबूती? जन्मदिन पर पढ़ें उनके सभी बड़े रिकॉर्ड्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज, 20 जनवरी 2025 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के आणंद में 1994 में जन्मे अक्षर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल किया है। वह बाएं हाथ की सटीक स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे भारतीय टीम के एक भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने सीमित ओवरों के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता बार-बार साबित की है।
     
    अक्षर के करियर की शुरुआत घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए हुई, जहां उन्होंने 18 साल की उम्र में पदार्पण किया था। उन्हें खास पहचान आईपीएल 2014 में मिली, जब उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता। इसी प्रदर्शन के आधार पर 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया। हालांकि शुरुआत में वे रवींद्र जडेजा की छाया में रहे, लेकिन अपनी निरंतरता और मेहनत के दम पर उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की की। 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में कदम रखने के बाद वे टीम के नियमित सदस्य बन गए।

    टेस्ट क्रिकेट में अक्षर पटेल ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करते हुए वे डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने उस श्रृंखला के केवल 3 मैचों में 27 विकेट झटके। अक्षर ने हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में भी भारत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2024 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत में उनका योगदान अहम रहा, जहां उन्होंने सेमीफाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता और फाइनल में 31 गेंदों पर 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा, वे 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

    अक्षर पटेल के नाम कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें टी20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर 7 पर भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर (65 रन) और भारत के लिए चौथे सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' (8 बार) पुरस्कार शामिल हैं। आईपीएल में उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ एक हैट्रिक भी ली थी।

    अक्षर पटेल के ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 15 मैचों की 24 पारियों में 34.4 की औसत से 688 रन बनाए हैं (सर्वोच्च स्कोर 84) और गेंदबाजी में 19.67 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 5 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है। वनडे (ODI) में उन्होंने 71 मैचों में 858 रन बनाने के साथ-साथ 4.49 की किफायती इकोनॉमी से 75 विकेट हासिल किए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में अक्षर ने 85 मैचों में 135.12 के स्ट्राइक रेट से 681 रन बनाए हैं और 82 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/9 रहा है। कुल मिलाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 2227 रन और 214 विकेट अर्जित किए हैं।

    अक्षर पटेल भारत की टी-20 विश्व कप 2026 की टीम का हिस्सा हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए उनकी वनडे 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदें भी मजबूत होती जा रही हैं। अक्षर पटेल फिलहाल, टेस्ट और टी-20 टीम में नजर आते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Axar Patel top-news
    Admin

    Related Posts

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.