Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर रखना चाहिये : विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
    मध्यप्रदेश

    खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर रखना चाहिये : विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

    AdminBy AdminJanuary 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर रखना चाहिये : विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुरु हनुमान व्यायाम शाला कोठारी द्वारा आयोजित विशाल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न,यूपी के

    शाकिर नूर पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरुष्कार

    आष्टा
     

    मध्य प्रदेश के आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यायामशाला के लिये 6 लाख की राशि देने की घोषणा का पहलवानों ने किया गया स्वागत। पहलवानों का ग्राम से अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाले ग्राम कोठरी में लम्बे अंतराल के बाद गुरु हनुमान व्यायाम शाला द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद कोठरी की अध्यक्ष श्रीमती नगीना  राधेश्याम दलपति ने की । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, इछावर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश पटेल, धार्मिक गुरु श्री उत्तम दास जी महाराज (रामकुटी), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रुपेश पटेल, खेल एवं युवक कल्याण समन्वयक जितेंद्र आज़ाद, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले मंचासीन उपस्तिथ रहे।

    राष्ट्रीय दंगल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की कोठरी जो कि पहलवानों के साथ अच्छे अच्छे खिलाड़ियों का ग्राम है । कोठरी के जहूर भाई, मोहन पहलवान ने राष्ट्रीय स्तर तक कोठरी का नाम रोशन किया है । कोठरी में एक सुविधायुक्त व्यायामशाला की आवश्यकता है,अध्यक्ष जी भी अभी यही बात कह रहे थे । सभी की मांग एवं भावना के अनुरूप विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी में एक सर्वसुविधायुक्त व्यायामशाला के निर्माण हेतु 6 लाख रुपये देने की घोषणा की एवं आज आयोजित राष्ट्रीय दंगल कार्यक्रम के लिये 25 हजार की राशि अलग से देने की भी घोषणा की । विधायक ने कहा की जब यहा के पहलवानों को व्यायामशाला के रूप में अपनी प्रतिभा को उभारने के लिये एक सुविधायुक्त स्थल मिलेगा तब निश्चित यहा से अच्छे पहलवान राष्ट्रीय स्तर तक पहुचेंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने इस अवसर पर एक गुरु मंत्र भी दिया उन्होंने कहा कुश्ती हो या राजनीति या अन्य क्षेत्र सभी को जीवन में भी ओर खेलो में भी सभी दाव एक साथ उपयोग नही करना चाहिये । एक आखरी दाव हमेशा बचा कर रखना चाहिये ताकि आखरी में उस दाव को अजमाकर  हारी हुई बाजी को जीत में बदला जा सके । हमारी नप कोठरी किसी से कम नही है हमारा कोठरी ग्राम हर क्षेत्र में आगे है । राष्ट्रीय दंगल का आयोजन महेंद्र दलपति के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद कोठरी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि युवराज सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया।

    कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजू पहलवान (सीहोर), अजय बिसोरिया (सीहोर) एवं शंभू पहलवान (देवास) ने निभाई।
    कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ।
    प्रथम पुरस्कार (₹51,000) का शाकिर नूर पहलवान (मेरठ, उत्तर प्रदेश) ने मान पहलवान (पंजाब) को पराजित कर विजय जीता ।
    द्वितीय पुरस्कार (₹31,000) का राजा पिल्लर (कोठरी, मध्य प्रदेश) ने श्याम पहलवान (मथुरा, उत्तर प्रदेश) को हराकर जीता ।
    तृतीय पुरस्कार (₹21,000) का  बलवान पहलवान (दिल्ली) ने नकुल पहलवान (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) को पराजित कर जीता ।
    अन्य कुश्ती जोड़ में कोठरी के निखिल पहलवान, अमन पहलवान, तनिष्क पहलवान, महेंद्र पहलवान, रूपेश पहलवान, गोलू पहलवान, राजेश पहलवान, करण पहलवान एवं सुमित ठाकुर पहलवान ने विजय प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। व्यायाम शाला के उस्ताद अर्जुन प्रजापति, गोविंद सिंह मेचन,सदस्य मिथुन पडियार, राजेश पड़ियार एवं समस्त नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
    आयोजन समिति एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा भविष्य में भी खेलों को प्रोत्साहन देने एवं अन्य खिलाड़ियों की हर संभव सहायता किए जाने का आश्वासन दिया गया,जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके ओर जिससे कोठरी क्षेत्र  एवं सीहोर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर  रोशन हो सके ।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    MLA Gopal Singh Engineer
    Admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.