Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं, चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच करेगी पुलिस
    देश

    आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं, चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच करेगी पुलिस

    By July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं, चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच करेगी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब खबर आई है कि पुणे पुलिस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों (मेडिकल सर्टिफिकेट्स) की सत्यता की जांच करेगी। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर शारीरिक दिव्यांगता वर्ग के तहत गलत तरीके से फायदा लेने का आरोप है। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का बीते दिनों ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर किया गया था। महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर गलत तरीके से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का आरोप है। जिसमें उन्होंने खुद को कई शारीरिक समस्याएं होने का दावा किया था। आईएएस पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग में अपने कई चिकित्सीय प्रमाण पत्र जमा किए थे, जिनमें से एक प्रमाण पत्र में उन्होंने आंखों में परेशानी बताई थी, जिसकी वजह से उन्होंने देखने में थोड़ी समस्या होने का दावा किया था। आईएएस अधिकारी ने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग से संबंधित बताया था, लेकिन उनकी संपत्ति और उनके पिता की संपत्ति को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसके बाद उनके इस दावे पर भी शंका जाहिर की जा रही है। ट्रेनी आईएएस अधिकारी पर अपने ताकत का गलत इस्तेमाल करने और पुणे में तैनाती के दौरान अपने विशेषाधिकारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। इसे लेकर पुणे के जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। इसके बाद आईएएस पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम तबादला कर दिया गया था। दिव्यांग विभाग के अधिकारी ने पुणे पुलिस और पुणे जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आईएएस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता जांचने की अपील की है। पुणे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें दिव्यांग विभाग के एक शीर्ष अधिकारी का पत्र मिला है। इस पत्र में उन्होंने पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों की सत्यता जांचने की मांग की है। हम प्रमाण पत्रों के तथ्यों की जांच करेंगे और ये भी पता लगाएंगे कि किस अस्पताल, किस डॉक्टर द्वारा इन प्रमाण पत्रों की सत्यता की पुष्टि की गई। बीते हफ्ते ही केंद्र सरकार ने भी एक समिति गठित की है, जो आईएएस पूजा खेडकर की उम्मीदवारी की जांच करेगी और दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। सरकार ने बताया कि अतिरिक्त सचिव रैंक के अधिकारी द्वारा ये जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक आपराधिक मामले में पुणे पुलिस ने आईएएस पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।  

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026

    पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ‘बंगाल में हिंदुओं को किया जा रहा अल्पसंख्यक

    March 14, 2026

    सोनम वांगचुक को मिली राहत, जेल से रिहाई और NSA केस हुआ खत्म, लद्दाख हिंसा पर सरकार का अहम फैसला

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी सरकार की पहल से प्रथम और द्वितीय चरणों में 1.56 लाख से अधिक बच्चों को मिला प्रवेश

    March 14, 2026

    उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ

    March 14, 2026

    जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

    March 14, 2026

    डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर तक पहुंचा कारोबार

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.