Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»दोस्त बनकर डसते हैं! इन 5 आदतों वाले लोगों से रहें सावधान, वरना पछतानी पड़ेगी पूरी जिंदगी
    धर्म

    दोस्त बनकर डसते हैं! इन 5 आदतों वाले लोगों से रहें सावधान, वरना पछतानी पड़ेगी पूरी जिंदगी

    AdminBy AdminJanuary 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोस्त बनकर डसते हैं! इन 5 आदतों वाले लोगों से रहें सावधान, वरना पछतानी पड़ेगी पूरी जिंदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जीवन में एक अच्छा दोस्त मिल जाए तो काफी चीजें आसान हो जाती हैं। कभी खुशी हो तो दोस्त उसे दोगुना कर देते हैं तो वहीं कभी कोई दुख हो, तो अपने कंधे का सहारा दे देते हैं। एक अच्छा और सच्चा दोस्त मिलना वाकई नसीब की बात है क्योंकि ऐसे लोगों की कमी नहीं जो मुंह पर तो आपके दोस्त, आपके शुभचिंतक बनते हैं लेकिन उनसे बुरा शायद ही कोई आपके बारे में सोचता हो। ऐसे दोगले लोगों से दोस्ती करने से लाख गुना बेहतर है कि आप जीवनभर बिना दोस्त के ही गुजार दें। आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तार से लिखा, जिसमें से एक दोस्ती भी है। उन्होंने अपनी नीति में ऐसे लोगों का जिक्र किया है, जिनसे दोस्ती करना खुद को विष देने के समान है। आचार्य ने इन लोगों की कुछ आदतों के बारे बताया है और इनसे कोसों दूर रहने की भी सलाह दी है। आइए जानते हैं इन लोगों की पहचान कैसे करें।

    हमेशा मन में जलन और ईर्ष्या की भावना रखने वाले

    कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि वो आपके सामने तो आपकी खूब तारीफ करते हैं और ऐसा दिखाते हैं जैसे मानों उनसे बेहतर आपके लिए कोई सोचता ही ना हो। लेकिन पीठ पीछे ये आपके बारे में जहर उगलते हैं। इनके मन में आपको ले कर हमेशा एक जलन और ईर्ष्या की भावना बनी रहती है। जीवन में आपको आगे बढ़ते देखना इन्हें भीतर से जलाकर राख कर देता है तो वहीं आपके दुख में ये मन ही मन बहुत खुश होते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग कभी भी आपके दोस्त नहीं बन सकते। अगर आपको कभी भी लगे कि सामने वाला आपसे ईर्ष्या करता है तो उससे दोस्ती करना अवॉइड करें।

    हमेशा नेगेटिव सोचने वाले लोग

    कहते हैं कि आप जैसे लोगों के बीच रहते हैं, खुद भी वैसे ही बन जाते हैं। खासतौर से आपके दोस्तों का नजरिया, जीवन को लेकर उनके विचार, उनके लक्ष्य; ये सभी चीजें कहीं ना कहीं आप पर भी बहुत असर डालती हैं। ऐसे में दोस्तों का चुनाव बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों की संगत में भूलकर भी ना रहें जो हमेशा हर चीज को ले कर नकारात्मक सोच रखते हों। ये लोग ना तो खुद जीवन में कुछ कर पाते हैं और ना ही आपको आगे बढ़ने देते हैं।

    जो बन जाते हों हर किसी के दोस्त

    एक कहावत तो आपने भी कभी ना कभी सुनी ही होगी कि जो सभी के दोस्त होते हैं, असल में वो किसी के भी दोस्त नहीं होते। ये बात बिल्कुल सच है और आपको अपने जीवन में लागू भी जरूर करनी चाहिए। खासतौर से कभी ऐसे व्यक्ति को तो अपना करीबी मित्र बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए जो हर किसी के साथ वैसा ही व्यवहार करता हो, जैसा आपके साथ करता है। असल में ये लोग किसी के सगे नहीं होते। अपनी सहूलियत के हिसाब से इनकी दोस्ती गहरी और हल्की होती रहती है। समय आने पर हो सकता है ये आपकी चुगली करने और आपके राज खोलने में भी परहेज ना करें। ऐसे में बेहतर है कि आप इनसे दोस्ती करें ही ना।

    मुसीबत में ना दे साथ

    कहते हैं कि अच्छे दोस्त की पहचान मुसीबत में ही होती है। जो सिर्फ आपके अच्छे पलों में आपका साथ दे और मुसीबत आते ही सबसे दूर खड़ा नजर आए, ऐसे लोगों को दोस्त तो क्या अपने आसपास भी नहीं रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतियों में ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने को कहा है। अगर आपको कभी भी लगे कि आपका कोई दोस्त कभी आपकी मदद करने को तैयार नहीं होता, मदद मांगने पर हमेशा आनाकानी करता है और दूर हो जाता है; तो इसे नजरअंदाज ना करें। कल को जब आपको इनकी वाकई सबसे ज्यादा जरूरत होगी ये उस समय भी हाथ खड़े करते हुए ही नजर आएंगे।

    दुष्ट स्वभाव के व्यक्ति से ना करें दोस्ती

    आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कभी सांप और दुष्ट व्यक्ति में से किसी एक को चुनना हो तो सांप ही बेहतर है। क्योंकि सांप एक बार ही डसता है, वहीं दुष्ट व्यक्ति बार-बार डसता है। आचार्य कहते हैं कि दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति से भूलकर भी दोस्ती ना करें। इनके साथ रहने पर आपका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है। अगर आपको लगता है कि भविष्य में ये सुधार जाएंगे या इनके व्यवहार में बदलाव आ जाएगा, तो यह सोचना व्यर्थ है क्योंकि एक दुष्ट मनुष्य कभी भी अपने स्वाभाव को नहीं बदलता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Beware of people
    Admin

    Related Posts

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    मंगल दोष कर रहा है जीवन में बाधा? जानिए मंगलवार के आसान और असरदार उपाय

    March 17, 2026

    करी पत्ते का पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत! जानें लगाने की सही दिशा और वास्तु रहस्य

    March 17, 2026

    रात के सन्नाटे में गूंजती घंटियां—मैहर माता मंदिर की अनसुनी कहानी

    March 17, 2026

    किन लोगों पर भरोसा करना है खतरनाक? नित्यानंद चरण दास ने बताए 6 संकेत

    March 17, 2026

    रसोई में जूते-चप्पल पहनना सही या गलत? वास्तु शास्त्र की चेतावनी जानें

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 18, 2026

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.