Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात चिंताजनक
    खेल

    विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात चिंताजनक

    AdminBy AdminJanuary 23, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात चिंताजनक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए एसए20 लीग को तैयारी के अच्छे मंच के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने बृहस्पतिवार को जोहानिसबर्ग में कहा कि इस प्रतिष्ठित आईसीसी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का चोटिल होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। एसए20 लीग में प्रत्येक टीम ने कम से कम 10 मैच खेले जबकि इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। उसे टी20 विश्व कप में अपना अभियान नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ शुरू करना है।

    दक्षिण अफ्रीका को टी20 स्क्वाड में करने पड़े 2 बदलाव
    दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप की अपनी 15 सदस्यीय टीम में दो बदलाव करने के लिए बाध्य होना पड़ा जब उसने चोटिल टोनी डि जॉर्जी और डोनोवन फरेरा की जगह बृहस्पतिवार को रेयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया। डि जॉर्जी की पैर की मांसपेशियों में दिसंबर में भारत दौरे के दौरान चोट लगी थी और वह उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं जबकि फरेरा के कंधे में एसए20 लीग में खेलते हुए फ्रेक्चर हो गया।

    SA20 के दौरान मिलर, एनगिडी और ब्रेविस हुए चोटिल
    इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हैं। मिलर पार्ल रॉयल्स के लिए जोबर्ग सुपरकिंग्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच नहीं खेले जबकि एनगिडी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए सिर्फ दो ओवर फेंक पाए थे। कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ब्रेविस की अंगुली में भी मैच जिताने वाली 75 रन की पारी के दौरान चोट लगी।

    मौरिस ने चुनिंदा भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण खिलाड़ियों के शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में ‘भाषा’ के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि सबूत सामने है। बदकिस्मती से हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। कार्यक्रम काफी व्यक्त है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यही तो खेल की प्रकृति है और खिलाड़ियों को पता था कि क्या हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘बेशक आप दिन-रात खेल रहे हैं। यह आईपीएल जैसा ही है। क्योंकि आपको यात्रा करनी पड़ती है, आपको मैच खेलने होते हैं, कड़े मुकाबले। आप रात को देर से सोते हैं और अगली सुबह आप यात्रा कर रहे होते हैं।’

    हो सकता है प्लेइंग इलेव को रोटेट करना पड़े: मौरिस
    दक्षिण अफ्रीका के लिए 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलने वाले मौरिस ने कहा, ‘अगले दिन आपको ट्रेनिंग और रिकवरी वगैरह करनी होती है। तो यह सब खिलाड़ियों के प्रबंधन के बारे में है। बेशक कोचिंग स्टाफ मौजूद है और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।’

    उन्होंने कहा, ‘हो सकता है एकादश को रोटेट करना पड़े लेकिन जब आपके पास एक अच्छी टीम हो जो जीत रही हो और प्ले ऑफ में जाने की कोशिश कर रही हो तो आप सच में ऐसा नहीं करना चाहते इसलिए यह मुश्किल है।' एसए20 में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मौरिस ने कहा कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी मुश्किल होता है लेकिन आप कोई ना कोई हल ढूंढ ही लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह शरीर के लिए बेहद मुश्किल होता है। यह आपको मानसिक रूप से बेहद थका देता है। लेकिन अंत में आप कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर आप कुछ करने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं। आप मैच जीतने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं।’

    'उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा'
    मौरिस ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘ खुशकिस्मती से हमारे पास कुछ फिट खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं। उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा और मुझे विश्व कप के लिए तैयार हो जाना चाहिए।' मौरिस हालांकि टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल खिलाड़ियों के एसए20 लीग में प्रदर्शन से खुश हैं।

    इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि जो खिलाड़ी टीम में नहीं हैं उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे बड़े टूर्नामेंट से पहले आत्मविश्वास मिलेगा।’ आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के साथ 16 करोड़ 25 लाख रुपये में जुड़कर उस समय टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पसलियों में लगी चोट के बाद कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    चोट के बाद वापसी कर रहे हैं रबाडा
    उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा कर रहे हैं। बेशक वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। शुरुआती कुछ मैच में वह बहुत नर्वस थे। चोट के साथ ऐसा होना आम बात है। लेकिन उन्हें फिर से पूरी गति के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना, सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए देखना। रबादा को देखकर बहुत खुशी हुई।’

    मौरिस का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास दो अच्छे स्पिनर हैं जो प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं।

    मौरिस को स्पिनरों से काफी उम्मीद
    मौरिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि केशव महाराज ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के अच्छे प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही है। उसने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    World Cup
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.