Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»अनन्या पांडे के बयान से उड़ी बहस, ‘प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा…’, लिव-इन और कमिटमेंट पर सवाल
    मनोरंजन

    अनन्या पांडे के बयान से उड़ी बहस, ‘प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा…’, लिव-इन और कमिटमेंट पर सवाल

    AdminBy AdminJanuary 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनन्या पांडे के बयान से उड़ी बहस, ‘प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा…’, लिव-इन और कमिटमेंट पर सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    बदलते वक्त के साथ रिश्तों की परिभाषा में भी काफी बदल गई है, जिसकी वजह से ब्रेकअप, तलाक भी ज्यादा बढ़ गई हैं. मॉर्डन रिलेशनशिप में रिश्ते बनने से पहले टूट रहे हैं और समय के साथ-साथ लोग कमिटमेंट से भी डरने लगे हैं. हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अनन्या पांडे ने आज के रिश्तों पर खुलकर बात की.एक्ट्रेस ने आज के प्यार की 90 के दौर के प्यार से तुलना की, उन्होंने आजकल के प्यार को पॉपकॉर्न जैसा भी बताया. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, जहां कुछ लोग उनकी बात को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी बात से असहमति जता रहे हैं. 

    अनन्या पांडे को हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था, जो एक लव स्टोरी थी. अनन्या पांडे अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं और इस बार भी उनका बयान उनको लाइमलाइट में ले आया है. हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अनन्या ने मॉर्डन वर्ल्ड के प्यार को पॉपकॉर्न लव बताया और 90 के दशक के रिश्तों को ज्यादा कमिटमेंट वाला. 
    मॉर्डन रिलेशनशिप में कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं

    अनन्या ने कपिल के शो में बताया कि पहले जमाने का प्यार एक तरह से इंश्योरेंस पॉलिसी जैसा होता था, एक बार कमिटमेंट हो जाए, तो उम्र भर निभाने का इरादा रहता था. मुझे लगता है कि यही कारण है कि अब वफादारी नहीं रही. ऐसा लगता है कि प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा हो गया है. थोड़ी सी गर्मी और लोग उछलने लगते हैं, बिल्कुल पॉपकॉर्न की तरह.

    लिव-इन रिलेशनशिप को समझ रहे कमिटमेंट

    एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आजकल लोग लिव-इन रिलेशनशिप को कमिटमेंट समझ लेते हैं, उनको लगता है कि खर्चा शेयर करना और किराया बांटना ही कमिटमेंट है, हालांकि ये सब तो रूममेट्स भी करते हैं. जबकि आजकल फोन के पासवर्ड शेयर करने जैसी छोटी बातों पर भी ब्रेकअप हो जा रहे हैं और यही वजह है कि रिश्तों में लॉयल्टी कम होती जा रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस बयान पर तरह-तरह रिएक्शन आ रहे हैं. इसके साथ ही उनकी बातों को सुनकर लोगों के बीच यह सवाल भी उठ गया है कि क्या सच में आज का प्यार इतना सेंसिटिव हो गया है और इसके पीछे की वजह क्या है? 

    डिजिटल दौर ने रिश्तों को कैसे बदला?

    आकाश हेल्थकेयर की एसोसिएट कंसल्टेंट साइकाइट्रिस्ट डॉ. पवित्रा शंकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि  डिजिटल लाइफ ने हमारी कमिटमेंट को देखने की सोच बदल दी है. 

        डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर आजकल लोगों को अनगिनत ऑप्शन दिखते हैं.

        जब लोगों के पास ज्यादा ऑप्शन होते हैं तो वो अपने पार्टनर से कमिट करने से घबराते हैं.

        लोगों के मन में कमिटमेंट को लेकर ख्याल आते हैं कि उनको इससे अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा.

        पार्टनर को समझने की बजाय आज के दौर में रिलेशनशिप में थोड़ी-सी बोरियत होते ही आजकल लोग सीधे ब्रेकअप करने पर उतर आते हैं.  

        सोशल मीडिया पर ज्यादा ऑप्शन मिलने और लोगों के साथ बातें करने की वजह से इमोशनल कनेक्शन जैसे खत्म हो गया है.

    डॉ. शंकर का मानना है कि आज भी कमिटमेंट है, लेकिन अब वो लोगों की शर्तों और टाइमलाइन के हिसाब से आता है. पहले एक के साथ ही रिश्ता परमानेंट माना जाता था, लेकिन वो तो किसी सब्सक्रिप्शन की तरह हो गया है. 

    जल्दी ब्रेकअप की वजह क्या है? 

    साइकोलॉजी के मुताबिक, आजकल रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं. इसके पीछे काफी सारी वजह है, जो आज के दौर में रिश्तों को कमजोर बना रही है. 

    सबसे बड़ा कारण तो यही है कि लोगों के दिमाग में यही चलता है कि कही इस रिश्ते की वजह से उनके हाथों से कोई दूसरा बेहतर ऑप्शन न छूट जाए. 

    सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज की वजह से आजकल लोग एक-दूसरे से इमोशनली अलग हो गए हैं. एक-दूसरे के साथ रहने के बाद भी लोग एक-दूसरे की फीलिंग को समझ नहीं पाते हैं.

    कई बार कपल एक-दूसरे की अलग सोच को इनकम्पैटिबिलिटी का नाम दे देते हैं और फिर वो बिना कोशिश किए उस रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं. 

    क्या खर्चा शेयर करना ही कमिटमेंट है?

    अनन्या का कहना था कि साथ रहना या खर्चा बांटना इमोशनल कनेक्शन की गारंटी नहीं देता. उनकी इस बात पर डॉ. शंकर ने सहमत जताते हुए कहा, दो लोगों का साथ रहना नजदीकी ला सकता है, लेकिन सुविधा कमिटमेंट नहीं होती. जब हालात आसान न हों, तब भी रिश्ता निभाने की कोशिश ही असली कमिटमेंट होती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ananya Panday top-news
    Admin

    Related Posts

    वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ीं: कॉर्डेलिया क्रूज केस में हाई कोर्ट से कार्रवाई को मंजूरी

    February 27, 2026

    शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

    February 27, 2026

    इजरायल के साथ भारत की बड़ी डील पर पाकिस्तान परेशान, सऊदी अरब कनेक्शन से बढ़ी चिंता

    February 27, 2026

    इलाहाबाद है भाई… बयान से छाए CJI सूर्यकांत, जानें किस संदर्भ में कही यह बात

    February 27, 2026

    तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

    February 27, 2026

    देशविरोधी पोस्ट पर आरोपी को बेल, हाईकोर्ट बोला- शर्त माननी होगी तभी मिलेगी राहत

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल (28 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसकी किस्मत पर होगी रोशनी

    February 27, 2026

    वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ

    February 27, 2026

    गांधी परिवार पर गंभीर आरोप, विदेशी फंडिंग-जासूसी मामले में भाजपा का हमला

    February 27, 2026

    सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा का दस्तावेज हुआ जारी

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.