Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-पुलिस के जवान ने रायगढ़ में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-पुलिस के जवान ने रायगढ़ में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

    By July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-पुलिस के जवान ने रायगढ़ में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    हम अपने आस-पास भले ही पुलिस की कड़क छवि देखते हैं लेकिन उनमें भी इंसानियत होती है, उनका दिल भी पसीजता है। एक पुलिस जवान ने दुरस्थ अंचल की एक महिला को उसके सुरक्षित प्रसव हो सके इसके लिए लगभग 3 किलोमीटर कांवर में उठाकर पहाड़ी नाले को पार कराया, लेकिन बीच में ही प्रसवपीड़ा बढ़ जाने के कारण मितानिन की मदद से प्रसव कराना पड़ा। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को त्वरित सहायता देने के लिए पुलिस जवान ने जो मानवीय सहायता का उदाहरण प्रस्तुत किया वह सभी के लिए प्रेरणा दायक है।

    दरअसल यह कहानी कुछ इस तरह है रायगढ़ जिले में पहाड़ों के बीच बसा एक छोटा सा गांव पारेमेर घुटरूपारा है। यहां बरसात के दिनों में बरसाती नालों के कारण पहुंचना दुश्कर हो जाता है। इस गांव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। यह महिला दर्द से कराह रही थी। परिवार सदस्यों ने गर्भवती महिला सुष्मिता को अस्पताल ले जाने डायल 112 को मदद के लिए कॉल किया। मेडिकल इमरजेंसी का कॉल थाना कापू राईनो को प्राप्त हुआ। कालर ने महिला को प्रसव पीड़ा के दर्द होने की जानकारी दी। डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत रवाना हुए। गर्भवती महिला का घर नाला और पहाड़ी के उस पार स्थित होने तथा वाहन आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने के बावजूद भी आरक्षक और वाहन चालक पैदल ही महिला के घर पहुंचे। गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर बिना देरी किये संवेदनशीलता का परिचय दिया और आरक्षक ने कावड़ से प्रसव पीड़ित महिला को वाहन तक ले जाने घरवालों को राजी किया तथा स्वयं एक युवक के साथ कांवर में महिला को उठाकर डायल 112 वाहन तक ले गए।

    गर्भवती महिला को कांवर में लेकर जवान करीब 03 किलोमीटर पहाड़ी नाला पार कर डायल 112 के वाहन तक पहुंचा और वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था, वहीं रास्ते में गर्भवती महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने से जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन पेड़ के नीचे खड़ा कराया, जहां मितानिन और महिला के परिजन ने बपर्दा  गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, जिसे डायल 112 वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल जमरगा में दाखिल किया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026

    स्तर में स्वच्छता की नई पहल: तीन पंचायतें प्लास्टिक मुक्त बनने की ओर, महिलाओं की अहम भूमिका

    March 15, 2026

    प्रयागराज के परेड मैदान से केशव मौर्य का हुंकार, 2027 में ‘साइकिल पंचर’ का दिया नारा

    March 15, 2026

    नीरा साहू ने आत्मविश्वास के साथ संभाल रहीं अपनी दुकान

    March 15, 2026

    “स्कूटी दीदी” एनु की उड़ान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.