Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»पावरफुल इंजन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ MG Majestor जल्द बाजार में
    व्यापार

    पावरफुल इंजन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ MG Majestor जल्द बाजार में

    AdminBy AdminJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पावरफुल इंजन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ MG Majestor जल्द बाजार में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    MG Motor इंडियन एसयूवी मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप फुल साइज एसयूवी MG Majestor को लॉन्च करने जा रही है. नए MG Majestor को आगामी 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. यह एसयूवी मौजूदा Gloster से ऊपर पोजिशन करेगी. जाएगी और उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो दमदार, प्रीमियम और मजबूत SUV की तलाश में हैं. लॉन्च से पहले ही MG Majestor को लेकर ऑटो इंडस्ट्री में काफी चर्चा शुरू हो चुकी है.
    लुक और डिजाइन

    MG Majestor का डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Maxus D90 एसयूवी से काफी हद तक इंस्पायर्ड है. इसके फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. वर्टिकल LED हेडलैंप और पतले आइब्रो स्टाइल DRL इसे एग्रेसिव लुक देते हैं. ब्लैक बंपर और सिल्वर इंसर्ट SUV के स्ट्रांग कैरेक्टर को और उभारते हैं.

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें मोटी बॉडी क्लैडिंग, ड्यूल टोन 19 इंच अलॉय व्हील, ब्लैक डोर हैंडल और ब्लैक रूफ रेल्स मिलते हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट, ब्लैक बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और ट्विन एग्जॉस्ट स्टाइल एलिमेंट्स इसे प्रीमियम फिनिश देते हैं.

    इंटीरियर और फीचर्स 

    ऑटो एक्सपो में MG Majestor का पूरा इंटीरियर सामने नहीं आया, लेकिन स्पाई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका केबिन Maxus D90 जैसा हो सकता है. इसमें 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है. गियर सेलेक्टर स्टीयरिंग कॉलम पर दिया जा सकता है.

    MG Majestor को Gloster से ऊपर रखा जाएगा, इसलिए इसमें और भी एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है. Gloster में पहले से ही पैनोरमिक सनरूफ, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, मसाज फंक्शन वाली पावर सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. Majestor में इनसे भी ज्यादा प्रीमियम टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.

    इंजन और परफॉर्मेंस 

    इस एसयूवी में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन करीब 216 hp की पावर और 479 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा. कुल मिलाकर MG Majestor भारत के फुल साइज SUV सेगमेंट में कड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर उतरेगी.

    क्या होगी कीमत

    हालांकि लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी. लेकिन इसे 40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है. बाजार में MG Majestor का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडियाक जैसी लोकप्रिय SUV मॉडलों से होगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    MG Majestor
    Admin

    Related Posts

    कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने छोड़ा पार्टी

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    तारीखों के ऐलान के साथ बढ़ी राजनीतिक हलचल, शुभेंदु अधिकारी के वफादार का TMC में प्रवेश

    March 17, 2026

    अफगानिस्तान मुद्दे पर खरगे का बड़ा बयान, कहा– पाकिस्तान की हरकतों का वैश्विक स्तर पर विरोध जरूरी

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MS धोनी ने छोड़ा अपना नंबर 7, क्या जडेजा से जुड़ा है इस फैसले का राज?

    March 18, 2026

    Wildlife Crime: डिप्टी रेंजर की साजिश का खुलासा, बाघ और तेंदुए के शिकार के बाद खाल बेचने जाते पकड़ा गया

    March 18, 2026

    UP Board 10वीं-12वीं आंसरशीट चेकिंग आज से, त्रिस्तरीय मूल्यांकन लागू, जानें कब आएगा रिजल्ट

    March 18, 2026

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मलाई-प्याज की सब्जी, मेहमान रह जाएंगे खुश

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.