Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»एकतरफा मुकाबला: भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, विहान और सूर्यवंशी चमके
    खेल

    एकतरफा मुकाबला: भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, विहान और सूर्यवंशी चमके

    AdminBy AdminJanuary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एकतरफा मुकाबला: भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, विहान और सूर्यवंशी चमके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रिकेट .
     भारत और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर सिक्स मुकाबला खेला गया। भारत ने बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 353 का टारगेट देने के बाद जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा। जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में 148 रनों पर ढेर हुई। कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगेरे (3) और ओपनर ध्रुव पटेल (8) समेत जिम्बाब्वे के सात प्लेयर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। मेजबान जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक रन लीरॉय चिवौला (77 गेंदों में 62, सात चौके, एक सिक्स) ने जोड़े। उन्होंने कियान ब्लिगनॉट (73 गेंदों में 37) के संग चौथे विकेट के लिए 69 और टाटेंडा चिमुगोरो (29 गेंदों में 29) के साथ पांचवे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। जिम्बाब्वे ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पावरप्ले में गंवा दिए थे, जिससे टीम उबर नहीं सकी। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और उद्धव मोहन ने तीन-तीन शिकार किए। आरएस अंबरीश के हिस्से में दो विकेट आए। खिलन पटेल और हेनिल पटेल को एक-एक सफलता मिली।

    इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान प 352 रन जुटाए। विहान मल्होत्रा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 107 गेंदों में सात चौकों के दम पर 109 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी (30 गेंदों में 52, चार चौके, चार सिक्स) ने तूफानी अर्धशतक ठोका। विकेटकीपर अभित्रान कुंडू ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में 61 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स है। कुंडू ने विहान के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की पार्टनरशिप की। ओपनर एरोन जॉर्ज ने 23, कप्तान आयुष म्हात्रे और आर अंबरीश ने 21-21 और वेदांत त्रिवेदी ने 15 रनों का योगदान दिया। खिलन पटेल ने 12 गेंदों में 30 रन जोड़े और भारत को 350 तक पहुंचाया। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। कनिष्क चौहान के बल्ले से तीन रन निकले। जिम्बाब्वे की ओर से टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन, पनाशे मजाई और सिम्बाराशे मुडजेंगेरे ने दो-दो विकेट लिए। ध्रुव पटेल को विकेट मिला। भारतीय टीम सुपर सिक्स राउंड में अपना अगला मैच एक फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगी।

    IND 352/8 (50 ओवर)

    ZIM 148/10 (37.4 ओवर)

    – जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

    – भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 99 रन बनाए

    – वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में फिफ्टी लगाई

    – वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुश म्हात्रे 11वें ओवर में आउट

    – वेदांद त्रिवेदी 15 बनाकर लौटे

    – 25 ओवर में भारत ने चार गंवाकर 173 रन जोड़े

    – 29 ओवर में भारत ने 200 का आंकड़ा छुआ

    – अभिज्ञान कुंडू ने 48 गेंदों में फिफ्टी जमाई

    – विहान मल्होत्रा ने 57 गेंदों में पचासा बनाया

    – अभिज्ञान कुंडू 62 गेंदों में 61 रन बनाकर लौटे

    – कनिष्क चौहान महज तीन रन बना सके

    – भारत ने 46वें ओवर में 300 रन पूरे किए

    – आरएस अंबरीश ने 21 रनों की पारी खेली

    – विहान मल्होत्रा ने 104 गेंदों में शतक लगाया

    – जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए

    – लीरॉय चिवौला ने 64 गेंदों में फिफ्टी जमाई

    भारत ने 204 रनों से जीता मैच

    भारत ने 204 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। आयुष म्हात्रे ने 37वें ओवर में जिम्बाब्वे को डबल झटका दिया। उन्होंने कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगेरे को तीन के निजी स्कोर पवेलियन भेजा। भारतीय कप्तान ने टाटेंडा चिमुगोरो को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 29 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। वहीं, उद्धव ने अगले ओवर में दो विकेट निकाले और जिम्बाब्वे को ढेर किया। उन्होंने ताकुदजवा माकोनी (1) और वेबस्टर माधिधी (0) का शिकार किया।

     चिवौला बने उद्धव मोहन का शिकार

    जिम्बाब्वे की आधी टीम ढेर हो गई है। उद्धव मोहन ने 34वें ओवर में लीरॉय चिवौला का शिकार किया। चिवौला ने 77 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो सिक्स हैं। आयुष म्हात्रे ने 35वें ओवर में माइकल ब्लिगनॉट को बोल्ड किया, जिनका खाता नहीं खुला।

    चिवौला ने ठोकी फिफ्टी

    चिवौला ने भारत के खिलाफ फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने मुश्किल हालात में 64 गेंदों में पचासा पूरा किया।

     खिलन पटेल ने तोड़ी साझेदारी

    खिलन पटेल ने भारत को चौथे सफलता दिलाई है। उन्होंने 27वें ओवर में कियान ब्लिगनॉट और लीरॉय चिवौला की 69 रनों की साझेदारी तोड़ी। खिलन ने ब्लिगनॉट को बोल्ड किया। उन्होंने 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। चिवौला 42 रन बनाकर टिके हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    One-sided match
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चैत्र नवरात्रि की शुरुआत: घटस्थापना का मुहूर्त कल सुबह, समय नोट कर लें

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का लिया जायजा

    March 18, 2026

    कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने छोड़ा पार्टी

    March 18, 2026

    Raipur Tragedy: जहरीली गैस से गई 3 सफाईकर्मियों की जान, घटना के बाद मचा बवाल

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.