Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस में हलचल
    मनोरंजन

    प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस में हलचल

    AdminBy AdminJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस में हलचल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को होश उड़ा दिए हैं. अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरिजीत ने म्यूजिक वर्ल्ड में सबसे वफादार फैन बेस में से एक बनाया है. टीवी रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से अपनी यात्रा शुरू करने से लेकर बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सिंगर बनने तक, उनका सफर कमाल का रहा है.

    कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ?

    लगभग एक दशक के करियर में अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में तकरीबन 300 से ज्यादा गाने गाए हैं. 'गहरा हुआ' (धुरंधर), 'तैनु खबर नहीं' (मुंज्या), 'सतरंगा' (एनिमल) और अनगिनत रोमांटिक चार्टबस्टर गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने में मदद की है. अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने फेम के साथ-साथ शोहरत भी पाई.

    द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 414 करोड़ रुपये है. यह आंकड़ा उन्हें भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स में शामिल करता है. उनकी कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और म्यूजिक रॉयल्टी से आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सालाना करीब 70 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो सोल्ड-आउट शो और ग्लोबल फैन फॉलोइंग से संभव होता है.

    फिल्मों में गाना गाने के लिए लेते हैं इतनी फीस

    सिंगर ने रियल एस्टेट और लग्जरी एसेट्स में भी भारी निवेश किया है. अरिजीत के पास मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक बिल्डिंग में चार अपार्टमेंट्स हैं, इसमें हर एक अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग (1.8 से 4 करोड़ रुपये के बीच), हमर H3 और मर्सिडीज-बेंज (57 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच) शामिल हैं. अपनी बेमिसाल पॉपुलैरिटी के कारण अरिजीत अपने काम के लिए प्रीमियम भी फीस लेते हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिल्म प्रोजेक्ट्स में एक गाना गाने के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. जबकि कुछ चुनिंदा प्रोडक्शन्स के लिए इससे भी ज्यादा फीस सिंगर लेते हैं.

    लाइव परफॉरमेंस के लिए लेते हैं करोड़ों?

    अरिजीत की लाइव परफॉरमेंस की फीस इससे कहीं ज्यादा है. पिछले साल म्यूजिक कंपोजर मॉन्टी शर्मा ने एचटी म्यूजिक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अरिजीत एक परफॉरमेंस के 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 14 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वे न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिशियंस में शुमार हैं.

    दो बार नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया. अपनी पोस्ट में अरिजीत ने लिखा, 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया. मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा.' इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Arijit Singh
    Admin

    Related Posts

    नोरा के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर हुआ एक्शन, यूट्यूब ने हटाया सॉन्ग

    March 17, 2026

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं परफेक्ट बेसन बर्फी, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

    March 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट वकील का बड़ा दावा: मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी, खरगोन में किया खुलासा

    March 17, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लौटाकर नए संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित

    March 17, 2026

    रसोई में जूते-चप्पल पहनना सही या गलत? वास्तु शास्त्र की चेतावनी जानें

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.