Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टी20 रैंकिंग में सूर्या का जादू, हार्दिक और बुमराह को भी फायदा
    खेल

    टी20 रैंकिंग में सूर्या का जादू, हार्दिक और बुमराह को भी फायदा

    AdminBy AdminJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 रैंकिंग में सूर्या का जादू, हार्दिक और बुमराह को भी फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई

    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. आईसीसी टी20I प्लेयर्स रैंकिंग के ताजा अपडेट में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा है. इसके कारण टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का मनोबल और मजबूत हुआ है.

    भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म का इनाम पाते हुए टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन और मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20I सीरीज में दो अर्धशतकों के दम पर अभिषेक ने अपनी बढ़त 80 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचा दी है. अभिषेक के खाते में अब 929 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनके करियर बेस्ट 931 से सिर्फ दो कम हैं.

    दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट (849 अंक) हैं. जबकि तीसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा (781 अंक) मौजूद हैं. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बड़ी छलांग लगाई है. गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में नाबाद 57 रनों की पारी खेलने के बाद सूर्या पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

    बुमराह-हार्दिक भी चमके
    टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी रैंकिंग में भी अच्छी खबर है. जसप्रीत बुमराह तीसरे T20I में तीन विकेट लेकर 4 स्थान की छलांग के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती न्यूजीलैंड के खिलाफ अब भी T20I गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं. T20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. हार्दिक पांड्या एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे और शिवम दुबे छह पायदान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस कैटेगरी में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं.

    अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. टी20I बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम 9 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर आ चुके हैं. जबकि वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग 15 स्थान के फायदे से 35वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 स्थान ऊपर उठकर 44वें नंबर पर आ गए हैं.

    टी20I गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 9वें, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 32वें और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 47वें नंबर पर विराजमान हैं. टी20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में नेपाल के दीपेंद्र ऐरी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ चुके हैं.

    श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई ODI सीरीज के बाद भी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक 17 स्थान की छलांग लगाकर 11वें और जो रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं. ODI बल्लेबाजों में डेरिल मिचेल नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि गेंदबाजों में आदिल राशिद (5वें) और ऑलराउंडर्स में चरिथ असलंका (13वें) ने भी बड़ा फायदा उठाया है.

    टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं और ऐसे में रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का यह उछाल टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है..

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bumrah hardik
    Admin

    Related Posts

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर-8 से पहले संकट

    February 17, 2026

    न्यूज़ीलैंड ने मारी सुपर-8 में एंट्री, कनाडा और दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर

    February 17, 2026

    क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोरदार प्रतिस्पर्धा

    February 17, 2026

    IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे बड़ा फैसला

    February 17, 2026

    India vs Pakistan की टक्कर T20 WC 2026 में? जानिए संभावित तारीख और तरीका

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    OLA विवाद: बाइक रिपेयरिंग के दौरान लापता, CEO भुविश अग्रवाल के खिलाफ वारंट

    February 17, 2026

    BJP से कांग्रेस तक का सरप्राइज, वरिष्ठ नेता की बेटी का पार्टी बदलना मचा रहा हलचल

    February 17, 2026

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.