Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन भी कमाई में टॉप, 1 बजे तक का आंकड़ा जारी
    मनोरंजन

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन भी कमाई में टॉप, 1 बजे तक का आंकड़ा जारी

    AdminBy AdminJanuary 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन भी कमाई में टॉप, 1 बजे तक का आंकड़ा जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद बेशक कमाई घट गई है लेकिन ये अब भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को तो इसने एक और मील का पत्थर पार कर लिया और ये 200 करोड़ी बन गई. वहीं गुरुवार को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो जाएगा. इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं कि गुरुवार को यानी सातवें दिन बॉर्डर 2  के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में

     'बॉर्डर 2' की 6 दिनों की कितनी रही कमाई? 
     'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, इस फिल्म का कलेक्शन शानदार है इसने अपने रिलीज के 6 दिनों में धुरंधर के एक हफ्ते के 207 करोड़ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ  'बॉर्डर 2' की कमाई की बात करें तो 

        'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटा लिए थे.

        तीसरे दिन फिल्म की कमाई 54.5 करोड़ रुपये रही.

        वहीं चौथे दिन इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और इसने 59 करोड़ कमाए, जो इसका अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है. 

         पांचवें दिन फिल्म की कमाई में वर्किंग डेज होने के चलते मंदी देखी गई और इसने 20 करोड़ कमाए.

        वहीं छठे दिन का कलेक्शन और घट गया और इसकी बुधवार की कमाई 13 करोड़ रुपये रही.   

    'बॉर्डर 2' के 7वें दिन की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
    बॉर्डर 2 ने 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.95 करोड़ रुपये के ग्रॉस टिकट बेचे हैं. बता दें कि छठे दिन के 4.65 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन की मुकाबले इसके 7वें दिन की प्री-सेल्स में 15.05% की गिरावट आई है, जो कि नॉर्मल है. प्री-सेल्स और स्पॉट बुकिंग से दर्शकों की अच्छी भीड़ को देखते हुए, बॉर्डर 2 के 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 13 करोड़ नेट कमाने की उम्मीद है.

    'बॉर्डर 2' का 7वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 7) 
    ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी दिख रही है. रात 10 बजे तक इस फिल्म ने 13.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी कमाई  के साथ 'बॉर्डर 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 213.00 करोड़ हो चुका है.
    बॉर्डर 2     बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (छठा दिन)
    पहला दिन     30  करोड़
    दूसरा दिन     36.5 करोड़
    तीसरा दिन     54.5 करोड़
    चौथा दिन     59 करोड़
    पांचवा दिन     20 करोड़ 
    छठा दिन     13.00 करोड़ 
    सातवां दिन      1.25  करोड़ (दोपहर 1.30 बजे तक के आंकड़े) 
    टोटल कलेक्शन     214.25 करोड़ (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे के बाद अपडेट) 

    'बॉर्डर 2' फिल्म की 7वें दिन की ऑक्यूपेंसी 
    गुरुवार, 29 जनवरी, 2026 को मॉर्निंग शोज में बॉर्डर 2 की  हिंदी ऑक्यूपेंसी  6.67% दर्ज की गई. मॉर्निंग शोज की ये ऑक्यूपेंसी 6 दिनों के मुकाबले अब तक की सबसे कम ऑक्यूपेंसी है. 

    'बॉर्डर 2' के दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई की उम्मीद
    तरन आदर्श ने एक्स पर लिखा है- बॉर्डर 2 की शानदार कमाई जारी है… यह फ़िल्म मास सर्किट और हार्टलैंड मार्केट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जो कुल बिज़नेस में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. इस शुक्रवार को कई नई फ़िल्में रिलीज़ होने के बावजूद, अच्छी माउथ पब्लिसिटी की वजह से बॉर्डर 2 के वीकेंड पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है.

    'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट
    आपको बता दें कि इस बॉलीवुड एपिक एक्शन वॉर फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में हैं. इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Border 2
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.