Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»बाजार में हड़कंप: चांदी अचानक ₹24,000 सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट
    व्यापार

    बाजार में हड़कंप: चांदी अचानक ₹24,000 सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट

    AdminBy AdminJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाजार में हड़कंप: चांदी अचानक ₹24,000 सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) आई है और लगातार तूफानी तेजी से भाग रही इन कीमती धातुओं के दाम शुक्रवार को खुलते ही क्रैश हो गए. सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमत (Silver Price Crash) आई है और MCX पर इसका वायदा भाव करीब 24000 रुपये तक टूट गया है. न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटा (Gold Rate Fall) है और ये खुलते ही 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है. 

    Silver Price अचानक क्रैश
    सबसे पहले बात करते हैं, चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बारे में तो बीते कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Silver Price रॉकेट की रफ्तार से भागा था और इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई थी. हालांकि, कारोबार के अंत में ये 3,99,893 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और शुक्रवार को जब एमसीएक्स में कारोबार की शुरुआत हुई, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये पर आ गया. 

    वहीं दूसरी ओर गुरुवार को चांदी की कीमत ने जो नया लाइफ टाइम हाई लेवल बनाया था, उसकी तुलना में तो बहुत बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है. जी हां, Silver High 4,20,048 प्रति किलोग्राम था और यहां से एक ही दिन में ये 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई है. 

    सोना भी झटके में हुआ इतना सस्ता 
    चांदी के बाद बात करें, सोने की कीमतों में आई गिरावट के बारे में, तो ये भी एमसीएक्स पर क्रैश (Gold Rate Crash) नजर आया. बीते कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी की तरह से ही ये भी जोरदार तेजी लेते हुए भागा और नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद अंत में 1,83,962 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जब 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड ओपन हुआ, तो एक झटके में 8,862 रुपये की गिरावट के साथ सस्ता होकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया. 

    अगर बात सोने के हाई लेवल की करें, तो गुरुवार को ही Gold Rate तेजी से दौड़ लगाते हुए 1,93,096 के नए Life Time High Lavel पर पहुंचा था और इस स्तर के गिरावट की बात करें, तो शुक्रवार को ये 17,996 सस्ता हो गया है. 

    सोना-चांदी में गिरावट के पीछे ये वजह
    अब बात करें, एमसीएक्स से लेकर ग्लोबल बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे के कारणों के बारे में, तो एक्सपर्ट कह रहे हैं, कि कीमती धातुओं के तेजी से नए हाई लेवल पर पहुंचने के बाद बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. निवेशकों की इसी मुनाफावसूली से कीमतों में अचानक से तेज गिरावट देखने को मिली है.

    इसके अलावा ग्लोबल टेंशन का माहौल बरकरार है, लेकिन Tariff Attack के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran) से परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए कदम आगे बढ़ाया है, जिसका असर भी दिखा है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured gold
    Admin

    Related Posts

    सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर अग्निकांड पीड़ितों से मिले, कहा- दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं

    March 19, 2026

    सरकार का बयान: पैनिक न करें, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन, LPG बुकिंग न करें

    March 19, 2026

    मुस्लिम देश में खुले में नमाज पर रोक, सरकार ने जनता से कहा- ‘मस्जिद के अंदर ही करें इबादत’

    March 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर में सूर्य उपासना कर ब्रह्मध्वज की स्थापना की

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, विक्रमादित्य के सुशासन आदर्श 2 हजार साल बाद भी प्रासंगिक

    March 19, 2026

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर ने उठाया बड़ा दांव, BCCI क्या कदम उठाएगा?

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर एक्शन: रामकृष्ण हॉस्पिटल के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

    March 19, 2026

    100 कार चोरी करने वाला इंटरस्टेट गैंग पकड़ा गया, सरगना ‘बकरा’ साथियों संग दबोचा

    March 19, 2026

    BJP Second List: 111 उम्मीदवारों का ऐलान, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली मैदान में

    March 19, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर अग्निकांड पीड़ितों से मिले, कहा- दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.