Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, चांदी 85,000 रुपये सस्ती
    व्यापार

    सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, चांदी 85,000 रुपये सस्ती

    AdminBy AdminJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, चांदी 85,000 रुपये सस्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्‍ली

    सोने और चांदी के दाम में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 घंटे में चांदी का भाव 85,000 रुपये कम हुआ. वहीं सोने के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिली. इतनी बड़ी गिरावट तब आई है, जब चांदी 4.20 लाख रुपये पर और सोना 2 लाख रुपये के करीब पहुंच गए थे.

    शुकवार, 3.30 बजे  MCX पर मार्च वायदा के लिए 1 किलो चांदी की कीमत करीब 65000 रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये पर पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार की शाम तक सिल्‍वर 4,20,048 रुपये अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. इस हिसाब से देखें तो 24 घंटे में ही चांदी के भाव (Silver Price) में 85,000 रुपये की गिरावट आई है. 

    इसी तरह, सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आई है. सोना 29  जनवरी, गुरुवार को अपने रिकॉर्ड स्‍तर 1,93,096 रुपये पर था, लेकिन शुक्रवार को यह 16000 रुपये टूटकर 1,67,406 रुपये पर आ गया. यानी कि 24 घंटे के दौरान सोने में 25,500 रुपये की गिरावट आई है. 

    कल रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा था सोना-चांदी
    वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी ने रिकॉर्ड बनाते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा ना सिर्फ पार किया, बल्कि वहां से भी इसमें जबरदस्‍त उछाल आई थी. चांदी का भाव गुरुवार को 34,000 रुपये चढ़कर अपने ऑल टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये पर पहुंच गई थी. इसी तरह, वायद बाजार 29 जनवरी को सोना 16000 रुपये चढ़कर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1,93096 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि अब इन दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट आई है. 

    अचानक क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट? 

        एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह मुनाफावसूली है, क्‍योंकि कई दिनों से सोने और चांदी के भाव तेजी देखी जा रही थी और इनकी कीमतें हर दिन रिकॉर्ड स्‍तर बना रही थीं. चांदी ने तो कुछ ही हफ्ते में 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये का लेवल पार कर लिया था. वहीं सोने ने भी खूब तेजी दिखाई है. ऐसे में अपने प्रॉफिट को बचाने के लिए निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं . 

        कुछ एक्‍सपर्र्ट्स का तो यह भी कहना है कि सोने और चांदी में जैसे ही बिकवाली हावी हुई वैसे ही शॉर्ट सेलर एंटर हो गए और ट्रेडिंग के दौरान सिल्‍वर को शॉर्ट किया, जिस कारण इसके दाम में भारी गिरावट आई है. 

        इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी और धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे भारत में भी MCX पर भाव नीचे आ गए. 

        डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि वह फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह अपने पसंदीदा शख्‍स को रखना चाहते हैं, जिस कारण डॉलर में मजबूती आई और कुछ वैश्विक तनाव भी कम हुए, जिस कारण सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है . 

    गोल्‍ड -सिल्‍वर ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट? 
    सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट के कारण सिल्‍वर और गोल्‍ड ईटीएफ के दाम बड़ी तेजी से गिरे हैं. शेयर बाजार बंद होने तक सिल्‍वर और गोल्‍ड ETF के दाम 20 फीसदी तक टूट गए. ICICI Silver ETF 20.14 फीसदी गिरा,  निप्‍पॉन इंडिया सिल्‍वर ईटीएफ 18.59 फीसदी टूटा, Tata सिल्‍वर ईटीएफ में 13 फीसदी की गिरावट आई. वहीं गोल्‍ड ईटीएफ की बात करें तो Tata Gold ETF 9.16 फीसदी गिरा, निप्‍पॉन इंडिया गोल्‍ड ईटीएफ 10.50 फीसदी गया. 

    (नोट- सोना-चांदी या किसी अन्‍य ईटीएफ में निवेश से पहले अपने योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured silver
    Admin

    Related Posts

    बारिश ने बदला खेल का गणित: IRE-ZIM मैच धुला, जिम्‍बाब्‍वे सुपर-8 में, ऑस्‍ट्रेलिया का सफर खत्म

    February 17, 2026

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा बोले: मप्र ने पेश किया संतुलित विकास का आदर्श मॉडल

    February 17, 2026

    मुफ्त इलाज का अंत! आयुष्मान और BPL कार्डधारकों को अब भुगतान करना होगा

    February 17, 2026

    नया हाईवे तैयार: 600 किमी का एक्सप्रेसवे मार्च से, जानें एक तरफ का टोल कितना

    February 17, 2026

    योगी सरकार ने महाअभियान चलाकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया फसली ऋण, उन्नत बीज और उर्वरक

    February 17, 2026

    अमेरिकी दूत ने वेस्टर्न कमांड का दौरा किया, बॉर्डर पर पहुंचते ही बवाल क्यों हुआ?

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, भावुक होकर कहा—बूढ़े, बच्चे और फिल्म इंडस्ट्री सभी ने साथ दिया

    February 17, 2026

    लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता

    February 17, 2026

    दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले पहुंचकर योजनाओं का किया निरीक्षण, पशुपालकों से की चर्चा

    February 17, 2026

    बारिश ने बदला खेल का गणित: IRE-ZIM मैच धुला, जिम्‍बाब्‍वे सुपर-8 में, ऑस्‍ट्रेलिया का सफर खत्म

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.