Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने बताया इसे अपने करियर का नया मोड़
    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने बताया इसे अपने करियर का नया मोड़

    AdminBy AdminJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने बताया इसे अपने करियर का नया मोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    बड़े पर्दे पर रिलीज होने के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध हो गई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज को फिल्म के लिए एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यह फिल्म एक महीने से अधिक समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही।

    रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन एवं राकेश बेदी अभिनीत इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत में एकल-भाषा वाली सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में उभरी। भारत में इसने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। फिल्म पिछले साल पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शक नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी देख सकते हैं।

    धर ने एक बयान में कहा, ‘‘सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ को जो प्रतिक्रिया मिली, वह वाकई बहुत भावुक करने वाली है-खासकर यह देखना कि दर्शकों ने इसकी कहानी, किरदारों और इसकी भव्यता से कितना जुड़ाव महसूस किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।’’

    ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ में ‘कंटेंट’ उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘‘हम इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे यह 190 से अधिक देशों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।’’ इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज तथा बी 62 स्टूडियोज ने किया है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhurandhar Netflix
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चैत्र नवरात्रि से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

    March 18, 2026

    बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां: सीएम योगी

    March 18, 2026

    जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज

    March 18, 2026

    कालाबाजारी में संलिप्त 12 एलपीजी वितरकों एवं 74 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.