Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्रिकेट का क्रेज बढ़ा: भारत-पाकिस्तान मैच में विज्ञापन और यात्रा खर्चों में उछाल
    खेल

    क्रिकेट का क्रेज बढ़ा: भारत-पाकिस्तान मैच में विज्ञापन और यात्रा खर्चों में उछाल

    AdminBy AdminFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट का क्रेज बढ़ा: भारत-पाकिस्तान मैच में विज्ञापन और यात्रा खर्चों में उछाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलंबो

    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कंपनियां इस मैच की भारी व्यूअरशिप का फायदा उठाने के लिए एड स्लॉट्स पर जमकर पैसा खर्च कर रही हैं, जबकि फैन्स की भीड़ के कारण फ्लाइट और होटल के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं.

    इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए 10 सेकंड का टीवी एड स्लॉट 30-40 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर बड़े वर्ल्ड कप मैचों में 20-25 लाख रुपये होता है. आखिरी समय के एड स्लॉट्स की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है और मैच के दौरान हर सेकंड का स्लॉट बिक जाएगा. ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को पूरे टूर्नामेंट से लगभग 2000 करोड़ रुपये तक की एड कमाई होने का अनुमान है.

    डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी एड रेट्स में भारी उछाल देखने को मिला है. यहां 10 सेकंड का एड स्लॉट 15-20 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंस, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट कंपनियां एड स्पेस के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं.

    इस टी20 वर्ल्ड कप में विज्ञापन देने वाली कंपनियों में एमिरेट्स, अमूल, OpenAI, Hyundai, Mahindra & Mahindra, Britannia और कई बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं. मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच के एड रेट्स की तुलना सोने-चांदी की कीमतों से की जा रही है.

    भारत से कोलंबो जाने वाले क्रिकेट फैन्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip के अनुसार राउंड-ट्रिप एयरफेयर सामान्य दिनों की तुलना में 45 से 50 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. MakeMyTrip ने बताया कि 15 फरवरी वाले वीकेंड के लिए कोलंबो की बुकिंग पिछले तीन दिनों में दोगुनी हो गई है.

    वहीं Cleartrip के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मुकाबले के कारण कोलंबो के लिए बुकिंग में करीब 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खासकर बड़े भारतीय शहरों से फैंस तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं.

    कोलंबो में होटल सर्च और बुकिंग में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है. शहर के मध्य में मौजूद चार और पांच सितारा होटलों की मांग सबसे ज्यादा है प्रीमियम होटलों के कमरे सामान्य सीजन के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं. होटल इंडस्ट्री के अनुसार मैच विंडो के दौरान लगभग सभी प्रमुख प्रॉपर्टीज फुल होने के करीब हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    cricket Featured
    Admin

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: हाईकोर्ट सरकार के कामकाज में बाधा न डाले

    February 14, 2026

    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    February 14, 2026

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू किया 4 वर्षीय BA-BEd पाठ्यक्रम, दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन शुरू

    February 14, 2026

    पीएम मोदी ने असम में साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- सत्ता से दूर होकर और तीखी हुई पार्टी

    February 14, 2026

    रुद्राक्ष महोत्सव के लिए सिहोर में ट्रैफिक और ट्रेन इंतजाम, देवास मार्ग में डायवर्ट लागू

    February 14, 2026

    मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान: 4 राज्यों में बिछेंगे रेलवे के पटरियों के जाल, लागत 1.6 लाख करोड़

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: हाईकोर्ट सरकार के कामकाज में बाधा न डाले

    February 14, 2026

    PM आवास में नंबर वन जिला बना बिलासपुर

    February 14, 2026

    पाकिस्तान नीति पर तारिक रहमान का रुख अहम, नई सरकार के फैसलों की होगी निगरानी

    February 14, 2026

    जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.