Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»BRS ने कमाए सबसे अधिक, TMC ने दिल खोल किया खर्चा; छोटे दलों की आमदनी पर ADR की रिपोर्ट…
    देश

    BRS ने कमाए सबसे अधिक, TMC ने दिल खोल किया खर्चा; छोटे दलों की आमदनी पर ADR की रिपोर्ट…

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BRS ने कमाए सबसे अधिक, TMC ने दिल खोल किया खर्चा; छोटे दलों की आमदनी पर ADR की रिपोर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया’ की तुलना में छोटे दलों की खर्चे से अधिक उनकी आमदनी हो गई है। बीआएस ने सबसे अधिक चंदा हासिल किया है।

    वहीं, खर्च करने वाली छोटी पार्टियों में ममता बनर्जी की टीएमसी सबसे ऊपर है। एडीआर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि देशभर के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के खर्च आय की तुलना में एक चौथाई से भी कम है। 

    इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 2022-23 में क्षेत्रीय दलों की आय में भी वृद्धि हुई है।

    भारतीय राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के लिए आयोग में पेश 57 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से 39 की ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया है।

    इसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 39 क्षेत्रीय दलों की कुल आय 1740 करोड़ रुपये है, जो कि इसके पिछले 2021-22 की तुलना में लगभग 20 करोड़ रुपये अधिक है। एडीआर ने कहा है कि 2021-22 में आय 1721 करोड़ रुपये थी।

    बीआरएस की आय सबसे अधिक
    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 में क्षेत्रीय दलों की आय की तुलना में खर्च एक चौथाई से भी कम है। इस वित्तीय वर्ष में इन दलों ने चुनावी, प्रशासनिक एवं अपने कर्मचारियों पर अन्य मदों में महज 481 करोड़ रुपये ही खर्च किए।

    39 क्षेत्रीय दलों की कुल आय में से अकेले तेलंगाना की सत्ता पर काबिज रही बीआरएस को 737 करोड़ 67 लाख रुपये मिले हैं।

    यह क्षेत्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 42.38 फीसदी से अधिक है। पिछले साल हुई विधानसभा चुनाव में बीआरएस की सत्ता चली गई और अब वहां कांग्रेस की सरकार है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को 333 करोड़ 45 लाख रुपये मिले। यह 19.16 फीसदी है।

    वहीं, तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज डीएमके को 214 करोड़ 35 लाख रुपये मिले। यह क्षेत्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 12.32 फीसदी है। जबकि बीजद को 181 करोड़ रुपये यानी 10.40 फीसदी मिला।

    दक्षिण की पार्टियों को अधिक चंदा
    रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक बीआरएस की आय में ‌519.565 करोड़ रुपये की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद टीडीपी की आय में 57.966 करोड़ रुपये और ‌सीपीआई की आय में 12.454 करोड़ रुपये की कुल बढ़ोतरी हुई।

    तृणमूल कांग्रेस की आय सबसे अधिक घटी
    तृणमूल कांग्रेस सहित 17 क्षेत्रीय दलों की आय में कमी भी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी की आय में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

    वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में टीएमसी की आय में 212 करोड़ रुपये की कमी हुई है। 2021-22 में जहां टीएमसी की आय 545.745 करोड़ कुल थी, वहीं 2022-23 में 333.457 करोड़ रह गई।

    इसके अलावा, डीएमके की आय में भी काफी कमी आई है। डीएमके की आय में 126 करोड़ की कमी आई है। वहीं, बीजद और वाईएसआर कांग्रेस की आय में भी कमी हुई है।

    The post BRS ने कमाए सबसे अधिक, TMC ने दिल खोल किया खर्चा; छोटे दलों की आमदनी पर ADR की रिपोर्ट… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026

    पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ‘बंगाल में हिंदुओं को किया जा रहा अल्पसंख्यक

    March 14, 2026

    सोनम वांगचुक को मिली राहत, जेल से रिहाई और NSA केस हुआ खत्म, लद्दाख हिंसा पर सरकार का अहम फैसला

    March 14, 2026

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गोधन संरक्षण को नई पहचान : अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”

    March 14, 2026

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    जंगल में छिपा था नक्सलियों का खतरनाक प्लान: सुकमा में CRPF को मिला विस्फोटक डंप, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद

    March 14, 2026

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.