Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पिता बलिराम कश्यप के खुलवाए स्कूल को समस्याओं से निजात दिलाएंगे मंत्री कश्यप?
    छत्तीसगढ़

    पिता बलिराम कश्यप के खुलवाए स्कूल को समस्याओं से निजात दिलाएंगे मंत्री कश्यप?

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पिता बलिराम कश्यप के खुलवाए स्कूल को समस्याओं से निजात दिलाएंगे मंत्री कश्यप?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बकावंड
    जिस सरकारी स्कूल की स्थापना दिवंगत सांसद बलिराम कश्यप ने करवाई थी, उस स्कूल में उनके पुत्र वन मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप के कदम पड़े। छात्रों इन जनप्रतिनिधियों को स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री केदार कश्यप यह जानकर हैरान रह गए कि 31 साल बाद भी स्कूल में तीन प्रमुख विषयों के व्याख्याताओं की नियुक्ति ही नहीं हुई है। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर स्कूल में व्याख्याता नियुक्त कराने के लिए कहा। हम बात कर रहे हैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावंड की। यह स्कूल अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहते बलिराम कश्यप ने सन 1993 में खुलवाया था। बस्तर के सांसद रहे बलिराम कश्यप के पुत्र केदार कश्यप छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं तथा अभी विष्णु देव साय सरकार में वन मंत्री हैं।

     विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार एवं अभिनंदन समारोह में आए वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावंड के भी विजिट पर गए। स्कूल प्रांगण में छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ से मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया। इस स्कूल में गणित, भौतिकी, रसायन विषयों के विशेषज्ञ व्याख्याता नहीं हैं। छात्राओं ने व्याख्याताओं की पदस्थापना करने की मांग की। मंत्री केदार कश्यप ने तत्काल उच्च अधिकारियों को फोन कर शिक्षकों की पदस्थापना करने के लिए निर्देशित किया। छात्रों ने विधायक किरण सिंह देव के लिए भी मांग पत्र तैयार किया था। लेकिन उन्हें मांग पत्र सौंपा नहीं जा सका। छात्राओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सिंह से भी आग्रह किया है कि मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का कष्ट करेंगे।

     विदित हो कि स्वर्गीय सांसद बलिराम कश्यप के अविभाजित मध्यप्रदेश के शासनकाल में मंत्री रहते वर्ष 1993 में करपावंड हाई स्कूल खोला गया था। तब से आज 31 वर्ष हुए उक्त विषयों के शिक्षकों की पदस्थापन नहीं हो पाई है। छात्रा रिंकी मंडल ने मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप को अवगत कराया कि जबसे स्कूल प्रारंभ हुआ है, तबसे आज तक गणित, भौतिकी, रसायन विषयों के शिक्षकों व्याख्याताओं की पदस्थापना नहीं हुई है। रिंकी मंडल ने बताया कि विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के अभाव में हमें शिक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहीं-कहीं गणित, भौतिकी, रसायन एक ही विषय के दो-दो शिक्षक पदस्थ हैं।

     उन स्कूलों से एक एक शिक्षक हमारे स्कूल को मिल जाएं तो अनुभवी विषय शिक्षको का अध्यापन लाभ हम लोगों को भी मिल सकेगा और हमारा भविष्य चौपट होने से बच जाएगा। छात्रों ने मंत्री कश्यप से कहा कि हम आपसे आशा और उम्मीद लगाकर आए हैं। आप हमारी मांग जरूर पूरी करेंगे। विभाग तो ध्यान नहीं दे रहा है। इसीलिए आपसे हमें बहुत ही आशा है। शाला संचालन प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश गुप्ता, सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, दयालु बघेल, नवीना दास ने भी नए स्कूल भवन की मांग अगले बजट में शामिल करने के लिए रखी। यह स्कूल दो शिफ्टों में संचालित होता है। इस वजह सेअध्यापन के समय में लगभग डेढ़ घंटे नुकसान छात्रों को उठाना पड़ रहा है। मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं विधायक किरण देव सिंह से विद्यार्थियों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने आग्रह किया कि भवन की मांग अतिशीघ्र पूरी कराएं। पालकों ने भी सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग पूरी करने के लिए आग्रह किया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप ने मांगा सहयोग, साउथ कोरिया ने रखी अपनी शर्तें

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.