Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»वास्तु टिप्स: दीवारों पर सही तस्वीरें लगाकर घर में लाएं सुख-समृद्धि
    धर्म

    वास्तु टिप्स: दीवारों पर सही तस्वीरें लगाकर घर में लाएं सुख-समृद्धि

    AdminBy AdminFebruary 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वास्तु टिप्स: दीवारों पर सही तस्वीरें लगाकर घर में लाएं सुख-समृद्धि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अक्सर हम घर को सजाने के लिए दीवारों पर सुंदर पेंटिंग्स या तस्वीरें लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे केवल सजावट की वस्तु नहीं हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर तस्वीर एक विशिष्ट ऊर्जा पैदा करती है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालती है। एक घर सिर्फ ईंट, पेंट और फर्नीचर से नहीं बनता।

    यह एक जीवंत स्थान है जो हमारी भावनाओं, यादों और प्राण-ऊर्जा से जुड़ा होता है। इस ऊर्जा को सबसे खामोश, लेकिन सबसे प्रभावशाली तरीके से प्रभावित करती हैं हमारी दीवारों पर लगी तस्वीरें और पेंटिंग्स।

    अक्सर हम सजावट अनजाने में करते हैं। किसी गैलरी से पसंद आई पेंटिंग ले आए, सीढ़ियों के बगल वाली दीवार को एस्थेटिक लुक देने के लिए परिवार-दोस्तों के साथ बिताए खुशनुमा पलों का कोलाज बना दिया या पूर्वजों की तस्वीरों को सहेज दिया। ये फ्रेम घर के खालीपन को तो भर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तस्वीरें आपके घर की ऊर्जा और आपके जीवन को किस दिशा में मोड़ रही हैं!

    मूक संवाद हैं तस्वीरें
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, दृश्य कभी भी निष्पक्ष नहीं होते। हमारा मस्तिष्क उन प्रतीकों और मानसिक संदेशों को लगातार ग्रहण करता रहता है।तस्वीरें मूक संवाद होती हैं। जब हम उन्हें सचेत रूप से देखना बंद भी कर देते हैं, तब भी वे हमारे अवचेतन मन से बातें करती रहती हैं।

    उदाहरण के लिए, डूबते हुए सूरज की पेंटिंग को लें। कलात्मक रूप से यह कितनी भी सुंदर और रंगों से भरपूर क्यों न हो, लेकिन यह अंत, ठहराव और अवसान का प्रतीक है। यदि इसे लिविंग रूम जैसे सक्रिय स्थान पर लगाया जाए, तो यह आलस्य या भावनात्मक भारीपन पैदा कर सकती है। इसके विपरीत, उगता हुआ सूरज साहस, नवीनीकरण और प्रगति का प्रतीक है ऐसी ऊर्जा जो संवाद और विकास को बढ़ावा देती है।

    मनोविज्ञान और दृश्यों का प्रभाव
    मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसे समझना आसान है। मानव मस्तिष्क लगातार दृश्यों को प्रोसेस करता है। किसी तरह की तस्वीर के सामने बार-बार रहने से हमारे विचार और भावनाएं वैसी ही होने लगती हैं। संघर्ष, दुख या अकेलेपन को दर्शाने वाली तस्वीर अनजाने में मन को उन्हीं भावनाओं से बांध देती है। समय के साथ इसका असर हमारे आत्मविश्वास, प्रेरणा और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ने लगता है।

    पूर्वजों की तस्वीरें और सही दिशा
    पूर्वजों की तस्वीरें भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ी होती हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त है। यह दिशा स्थिरता और मार्गदर्शन से जुड़ी है। यहां गरिमा के साथ लगाई गई तस्वीरें आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करती हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम या पूजा घर में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शांति के बजाय भावनात्मक बेचैनी पैदा कर सकती हैं। दीवारें सिर्फ फ्रेम थामने के लिए नहीं होतीं, वे आपके इरादों को बुलंद करती हैं। हम हर दिन जिन तस्वीरों के साथ रहते हैं, वे हमारे आंतरिक संसार पर एक गहरी छाप छोड़ती हैं। कला का चुनाव केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के साथ होना चाहिए। जब घर की दीवारें सही ऊर्जा से सजी होती हैं, तो वहां रहने वाले लोग भी स्पष्टता, स्थिरता और शांति के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं।

    हर कमरे की अपनी जरूरत
    बैठक: उगते हुए सूरज की तस्वीर, दौड़ते हुए सात सफेद घोड़ों की तस्वीर (तरक्की के लिए), या हरे-भरे जंगल के दृश्य लगाएं। यहां युद्ध, जंगली जानवरों, या उदासी वाली पेंटिंग्स न लगाएं।
    स्टडी रूम: मां सरस्वती, भगवान गणेश, या महान विद्वानों/प्रेरणादायक महापुरुषों की तस्वीरें। उगते सूरज या उड़ते हुए पक्षी भी सकारात्मकता देते हैं।
    शयनकक्ष: यहां शांति और प्रेम की आवश्यकता होती है। सुखद परिदृश्य, कोमल रंग या जोड़े (जैसे हंसों का जोड़ा) की तस्वीरें आपसी तालमेल बढ़ाती हैं।
    कार्यक्षेत्र : अगर आप घर से ही काम करते हैं या कोई ऐसा कोना है जहां आप काम करते हैं तो यहां के लिए आपको एकाग्रता और प्रेरणा चाहिए। इस स्थान पर दौड़ते हुए घोड़े, ऊंचे पर्वत या उगते सूरज की तस्वीरें फोकस और कार्यक्षमता बढ़ाती हैं।

    बिना तोड़-फोड़ के वास्तु उपाय
    आजकल के फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में तोड़-फोड़ करना संभव नहीं होता, ऐसे में पेंटिंग्स एक ‘रेमेडी’ की तरह भी काम कर सकती हैं:
    उत्तर दिशा: करियर में प्रगति के लिए जल तत्व वाली पेंटिंग।
    दक्षिण-पश्चिम: स्थिरता के लिए पहाड़ों के चित्र।
    पूर्व दिशा: स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों के लिए उगता सूरज।

    वास्तु के अनुसार क्या न लगाएं?
    वास्तु शास्त्र में कुछ विषयों को घर के भीतर रखने की सख्त मनाही है, चाहे उनका कलात्मक मूल्य कितना भी अधिक क्यों न हो, मगर ये दृश्य असंतोष, अनिश्चितता और जड़ता को आमंत्रित करते हैं:
    हिंसक दृश्य: युद्ध के दृश्य, शिकारी जानवर या अशांत समुद्र।
    नकारात्मक प्रतीक: डूबती हुई नाव, खंडहर, बिना पत्तियों वाले सूखे पेड़ या दुख से भरे चेहरे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Vastu Tips
    Admin

    Related Posts

    भोलेनाथ की अपार कृपा से बदल जाएगी किस्मत! महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    February 15, 2026

    शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सावधानियां: महाशिवरात्रि 2026 में इन 6 भूलों से बचें

    February 14, 2026

    सावधान! घर में इन जगहों पर रखा पैसा बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी

    February 14, 2026

    जन्म कुंडली का शिव रहस्य – 12 राशियाँ, 12 ज्योतिर्लिंग और आपका आध्यात्मिक संबंध

    February 14, 2026

    क्या सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए? जानिए शास्त्रीय मान्यताएँ

    February 14, 2026

    300 साल बाद बना दुर्लभ योग! महाशिवरात्रि पर सुबह से रात तक ऐसे करें शिव साधना

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    February 15, 2026

    खुशी का दिन बना गम: महाशिवरात्रि पर नर्मदा में लापता हुआ किशोर, जारी है सर्च ऑपरेशन

    February 15, 2026

    एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, पैदा करेगा रोजगार के लाखों अवसर

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.