Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»Rajya Sabha Election Schedule 2026: कब, कहाँ और कितनी सीटों पर होंगे चुनाव, जानें डिटेल्स
    देश

    Rajya Sabha Election Schedule 2026: कब, कहाँ और कितनी सीटों पर होंगे चुनाव, जानें डिटेल्स

    AdminBy AdminFebruary 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Rajya Sabha Election Schedule 2026: कब, कहाँ और कितनी सीटों पर होंगे चुनाव, जानें डिटेल्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीकों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज यानी बुधवार को 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. राज्यसभा की ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं और 10 राज्यों से जुड़ी हैं. राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे. कुल 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं, और ये चुनाव छह साल के चक्र का हिस्सा हैं. चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे.

    चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी किया है. राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है. नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है. राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है. ये चुनाव राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा कराए जाते हैं. इसलिए विधायकों की संख्या और पार्टियों की ताकत पर निर्भर करेंगे.

    प्वाइंटर्स में समझें राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

    •     राज्यसभा चुनाव RS चुनाव कार्यक्रम (Rajya Sabha Election 2026 Schedule)
    •     नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026
    •     नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026
    •     नामांकन की जांच (Scrutiny): 6 मार्च 2026
    •     नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026
    •     मतदान (Polling): 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
    •     मतगणना (Counting): 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे
    •     चुनाव पूरा करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026

    किन राज्यों की हैं ये सीटें?
    राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं. महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट. ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी. महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.

    जिन राज्यों की सीटें खाली हो रही हैं, उनकी रिस्ट

    महाराष्ट्र: 7 सीटें
    ओडिशा: 4 सीटें
    तमिलनाडु: 6 सीटें
    पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
    असम: 3 सीटें
    बिहार: 5 सीटें
    छत्तीसगढ़: 2 सीटें
    हिमाचल: 1
    तेलंगाना: 2
    हरियाणा: 2

    महाराष्ट्र से कौन-कौन हो रहे रिटायर?

        डॉ. भगवत किशनराव कराड (02.04.2026)
        डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान
        प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
        शरदचंद्र गोविंदराव पवार
        धैर्यशील मोहन पाटिल
        रजनी अशोकराव पाटिल
        रामदास बंदू अठावले

    ओडिशा:

        ममता मोहंता
        मुज़िबुल्ला खान
        सुजीत कुमार
        निरंजन बिशी

    तमिलनाडु

        एन.आर. एलंगो
        पी. सेल्वारासु
        एम. थम्बिदुरई
        तिरुची सिवा
        डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
        जी.के. वासन

    पश्चिम बंगाल

        साकेत गोखले
        ऋतब्रत बनर्जी
        बिकाश रंजन भट्टाचार्य
        मौसम नूर (05.01.2026 से रिक्त)
        सुब्रत बक्शी

    असम

        रामेश्वर तेली (09.04.2026)
        भुवनेश्वर कलिता
        अजीत कुमार भुइयां

    बिहार

        अमरेंद्र धारी सिंह
        प्रेम चंद गुप्ता (09.04.2026)
        रामनाथ ठाकुर
        उपेन्द्र कुशवाहा
        हरिवंश नारायण सिंह

    छत्तीसगढ़

        कवि तेजपाल सिंह तुलसी (09.04.2026)
        फूलो देवी नेताम

    हरियाणा

        किरण चौधरी (09.04.2026)
        राम चंदर जांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश

        इंदु बाला गोस्वामी (09.04.2026)

    तेलंगाना

        डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (09.04.2026
        के.आर. सुरेश रेड्डी

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Rajya Sabha Election
    Admin

    Related Posts

    भारत एआई में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, PM से मुलाकात के बाद बोले गूगल प्रमुख पिचाई

    February 18, 2026

    जनसंख्या संतुलन पर मोहन भागवत की चिंता, हिंदू समाज से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील

    February 18, 2026

    तीसरी बार बिना खाता खोले आउट! वर्ल्ड कप में अभिषेक की निराशाजनक हैट्रिक

    February 18, 2026

    जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान को सशक्त करने का किया आह्वान

    February 18, 2026

    मध्य प्रदेश बजट 2026: सड़क परियोजनाओं पर जोर, विकास को मिलेगी नई गति – जानें खास बातें

    February 18, 2026

    ईरान का आक्रामक रुख, खामेनेई का बड़ा बयान — अमेरिकी नौसेना को दी सख्त धमकी

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जनसंख्या संतुलन पर मोहन भागवत की चिंता, हिंदू समाज से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील

    February 18, 2026

    भारत एआई में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, PM से मुलाकात के बाद बोले गूगल प्रमुख पिचाई

    February 18, 2026

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों के हितों से जुड़ी भू-अभिलेख पुस्तकों का किया विमोचन

    February 18, 2026

    तीसरी बार बिना खाता खोले आउट! वर्ल्ड कप में अभिषेक की निराशाजनक हैट्रिक

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.