Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»T20 वर्ल्ड कप इतिहास में नई इबारत, टीम इंडिया ने अपने 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया
    खेल

    T20 वर्ल्ड कप इतिहास में नई इबारत, टीम इंडिया ने अपने 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया

    AdminBy AdminFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    T20 वर्ल्ड कप इतिहास में नई इबारत, टीम इंडिया ने अपने 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद 

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिलाफ आखिरी ग्रुप ए मैच खेला गया। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद मोदी स्टेडिमय में नीदरलैंड को 17 रनों से मात दी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 193/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बटोरे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने दो और हार्दिक बांड्या ने जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह ने एक-एक शिकार किया। अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं मिला। भारत ने मैच में सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी सात बॉलर को आजमाया था।

    भारत ने तोड़ा अपना 17 साल पुराना रिकॉर्ड
    डिफेंडिंग चैंपियन भारत जारी टूर्नामेंट में अब तक 12 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुका है। भारत ने पहली बार एक T20 वर्ल्ड कप संस्करण में इतने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। टीम इंडिया ने अपना 17 साल पुरना रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत ने इससे पहले 2009 में इंग्लैंड में आयोजित टूर्नामेंट में 11 बॉलर्स का इस्तेमाल किया गया था। भारत द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 8 गेंदबाजों को आजमाया गया है। भारत ने दो बार ऐसा किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में साउथ अफ्रीका और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 8 बॉलर्स को गेंद थमाई थी।

    एक T20 WC मैच में भारत द्वारा इस्तेमाल किए गए सर्वाधिक बॉलर

    8 बनाम साउथ अफ्रीका, ट्रेंट ब्रिज, 2009

    8 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 2012

    7 बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010

    7 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2026

    7 बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद, 2026

    शिवम दुबे चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

    नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने गेंद के अलावा बल्ले से भी प्रभावी प्रदर्शन किया। दुबे ने 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दुबे और पंड्या 14वें ओवर में उस समय साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में था। इन दोनों की पारियों से भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा।कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ने नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Team India top-news
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट में सनसनी: जिम्बाब्वे ने फिर मचाया धमाल, श्रीलंका को चटाई धूल

    February 19, 2026

    अदालत में सनसनी: महिला ने चाकू लहराकर अधिवक्ता को डराया, जज भी रह गए सन्न

    February 19, 2026

    16वां लक्ष्य कप शुरू, भारत के शीर्ष एयर राइफल शूटरों का होगा महामुकाबला

    February 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला पल: CJI सूर्यकांत ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

    February 19, 2026

    तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच

    February 19, 2026

    अल्काराज की नजर सेमीफाइनल पर, कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में खाचानोव से भिड़ंत

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केंद्र का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत, जानें क्या बदला

    February 19, 2026

    क्रिकेट में सनसनी: जिम्बाब्वे ने फिर मचाया धमाल, श्रीलंका को चटाई धूल

    February 19, 2026

    ईरान में बढ़ता तनाव, सरकार की चेतावनी—अपने लोगों को तुरंत लौटने को कहा

    February 19, 2026

    अदालत में सनसनी: महिला ने चाकू लहराकर अधिवक्ता को डराया, जज भी रह गए सन्न

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.