Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार का खतरनाक स्टंट, कार की छत पर जान जोखिम में डालकर भोपाल पुलिस ने की FIR दर्ज
    मध्यप्रदेश

    नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार का खतरनाक स्टंट, कार की छत पर जान जोखिम में डालकर भोपाल पुलिस ने की FIR दर्ज

    AdminBy AdminFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार का खतरनाक स्टंट, कार की छत पर जान जोखिम में डालकर भोपाल पुलिस ने की FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार अब एक विवादित वजह से सुर्खियों में हैं। यह उभरता सितारा भोपाल की सड़कों पर मौत से खेलता नजर आया। एकांत पार्क रोड पर चलती कार की छत पर स्टंट करने और उसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने खिलाड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    क्या है वीडियो में?
    घटना 6-7 फरवरी की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। 23 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेष्ठ परमार पहले चलती कार की ड्राइविंग सीट छोड़कर बाहर निकलता है। जब कार एक तय गति से आगे बढ़ती है, तो वह पीछे से दौड़कर कार का गेट खोलता है और फिर तेजी से छत पर चढ़कर खड़ा हो जाता है। इस दौरान वह हवा में हाथ लहराते हुए पोज भी देता है। पीछे चल रही दूसरी कार में सवार उसके दोस्त इस जानलेवा स्टंट को कैमरे में कैद कर रहे थे।

    सोशल मीडिया पर रील वायरल
    सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जितेंद्र अटारिया की शिकायत पर हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि जिस कार (MP 04 CY 7686) से स्टंट किया गया, वह खिलाड़ी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अब इस मामले में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है ताकि युवाओं को कड़ा संदेश दिया जा सके।

    कौन हैं श्रेष्ठ परमार?
    आपको बता दें श्रेष्ठ परमार मध्य प्रदेश के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे अंडर-19 बालक सिंगल वर्ग में राज्य स्तरीय रैंकिंग में शामिल हैं और वर्तमान में बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली की एक प्रतिष्ठित बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। नेशनल स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ी की इस लापरवाही ने खेल जगत में भी सवाल पैदा कर दिया है।

    क्या है पूरा मामला?
    1: नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार ने 6-7 फरवरी की रात 3 बजे भोपाल की सड़क पर चलती कार की ड्राइविंग सीट छोड़ छत पर चढ़कर स्टंट किया।
    2: खिलाड़ी के दोस्तों ने पीछे से वीडियो शूट किया और रील को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
    3: ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर हबीबगंज थाने में धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    4: जांच में पता चला कि स्टंट में इस्तेमाल कार श्रेष्ठ की मां के नाम पर है, पुलिस अब कार मालिक और खिलाड़ी दोनों पर शिकंजा कस रही है।
    5: श्रेष्ठ परमार मप्र के उभरते खिलाड़ी हैं और फिलहाल दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं, लेकिन इस घटना ने उनके अनुशासन पर दाग लगा दिया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shrestha Parmar
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, मुस्कान बना सबसे खास तोहफा

    February 21, 2026

    भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला: कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़े खिड़कियों के शीशे

    February 21, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला

    February 21, 2026

    होली के मौसम में स्पेशल ट्रेनें: इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी नई ट्रेनें

    February 21, 2026

    खेल के मैदान से मिलता है स्वास्थ्य, समन्वय और सफलता का मंत्र: अरुण साव

    February 21, 2026

    ‘शतक’ फिल्म में है शताब्दी की राष्ट्रसेवा गाथा: मंत्री राजवाड़े

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, मुस्कान बना सबसे खास तोहफा

    February 21, 2026

    संन्यास की खबरों पर नेमार ने तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत

    February 21, 2026

    भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला: कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़े खिड़कियों के शीशे

    February 21, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.