Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»मायावती से अखिलेश तक, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासी प्रतिक्रियाएं – मिली थू-थू, लोगों ने पीटा
    देश

    मायावती से अखिलेश तक, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासी प्रतिक्रियाएं – मिली थू-थू, लोगों ने पीटा

    AdminBy AdminFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मायावती से अखिलेश तक, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासी प्रतिक्रियाएं – मिली थू-थू, लोगों ने पीटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     लखनऊ
     नई दिल्ली में शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बेहद नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं इस कृत्य की निंदा भी की है।

    बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।

    मायावती ने कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

    गौरतलब है कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पुलिस से हाथापाई करने का भी आरोप है। कांग्रेस के 15 कार्यकर्ता आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर समिट में पहुंचे थे। सभी ने जैकेट पहनी थी। सभी हाल नंबर पांच में पहुंचे और जैकेट निकाल कर पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति विरोध जताने वाले स्लोगन लिखी टीशर्ट दिखाकर नारेबाजी की थी। जिस समय विरोध प्रदर्शन किया गया वहां विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद थे।

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रदर्शन के तरीके को अशोभनीय और निन्दनीय बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है."

    उन्होंने कहा अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा."

    तेलुगु देशम पार्टी के नेता और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश ने भी इस मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'यह अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है कि एक ऐसा प्रमुख वैश्विक मंच, जिसका उद्देश्य भारत की उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नेतृत्व को प्रदर्शित करना था, राजनीतिक मुद्दों के कारण बाधित हो गया.'

    प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस का दावा है कि कुछ मिनटों में सभी को बाहर कर दिया गया था, इसी दौरान उनसे हाथापाई भी की। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है। 

        नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह…

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Congres Featured
    Admin

    Related Posts

    खुफिया चेतावनी के बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर

    February 21, 2026

    शर्ट उतारकर विरोध करने पर कार्रवाई: चार यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस कस्टडी में, अदालत ने दिखाई सख्ती

    February 21, 2026

    यौन शोषण मामले में बड़ा निर्देश: शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज होगा

    February 21, 2026

    मौसम विभाग की चेतावनी: लो-प्रेशर बना, आज-कल इन इलाकों में तेज बारिश और अलर्ट जारी

    February 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया

    February 21, 2026

    गोवा जाना हुआ आसान: 13 घंटे में पहुंचेगी वंदे भारत, जानें संभावित रूट-टाइमिंग

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शर्ट उतारकर विरोध करने पर कार्रवाई: चार यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस कस्टडी में, अदालत ने दिखाई सख्ती

    February 21, 2026

    खुफिया चेतावनी के बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर

    February 21, 2026

    अब दुबला नहीं रहेगा बच्चा! वजन बढ़ाने के लिए 6 बेस्ट फूड्स

    February 21, 2026

    मिट्टी की महक ने बुलाया वतन: ब्रिटेन के AI मंत्री की 23 साल बाद बिहार वापसी

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.