Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: इंदौर एयरपोर्ट में नए टर्मिनल विस्तार और 200 अतिरिक्त सीटें
    मध्यप्रदेश

    यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: इंदौर एयरपोर्ट में नए टर्मिनल विस्तार और 200 अतिरिक्त सीटें

    AdminBy AdminFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: इंदौर एयरपोर्ट में नए टर्मिनल विस्तार और 200 अतिरिक्त सीटें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
     मध्य प्रदेश का सबसे अधिक व्यस्ततम इंदौर एयरपोर्ट जल्द ही सालाना एक करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यहां अतिरिक्त टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वर्तमान में यात्री संख्या सालाना 40 लाख तक पहुंच गई है, जो लगातार नई-नई फ्लाइट शुरू होने और बढ़ते एयर ट्रैफिक के कारण लगातार बढ़ रही है.

    यही वजह है कि इंदौर एयरपोर्ट परामर्शदात्री समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष कई साल पहले इसके टर्मिनल के विस्तार का प्रस्ताव भेजा था. हालांकि मंत्रालय ने विकल्प के तौर पर पुराने टर्मिनल को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की थी जिससे पुराने टर्मिनल को अपग्रेड किया गया है. साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 200 नई सीटें लगेंगी.

    30% यात्री पुराने टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे
    समिति के अध्यक्ष सांसद शंकर लालवानी ने बताया, ''पुराने टर्मिनल के अपग्रेड होने से अब 30% यात्री पुराने टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे. इसके अलावा छोटे एटीआर विमान यहां से टेक ऑफ कर सकेंगे. वीआईपी मूवमेंट भी अब पुराने टर्मिनल से होगा, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को वीआईपी के कारण होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी.

    उन्होंने बताया, ''जल्द ही यहां शासन स्तर पर जारी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद एक नए बड़े टर्मिनल का निर्माण भी प्रस्तावित है. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट की सालाना यात्री संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी.'' लालवानी ने बताया, ''अपग्रेड किए गए पुराने टर्मिनल का उद्घाटन अप्रैल माह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा किया जाएगा. इसके पहले राज्य शासन द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी.

    वेटिंग एरिया का विस्तार, समर शेड्यूल में नई फ्लाइट
    इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के वेटिंग एरिया में 200 अतिरिक्त सीटें लगाने का फैसला किया गया है. यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक पूरी तरह लागू कर दी जाएगी. विशेष रूप से त्योहारों, व्यावसायिक आयोजनों और पर्यटन सीजन के दौरान टर्मिनल में भीड़ की स्थिति बन जाती है. ऐसे में यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिकता था, हालांकि अब अतिरिक्त सीटों के लगने से यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा.

    इसके अलावा समर शेड्यूल में इंदौर से फिर नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ान शुरू की जाएगी. इसके पहले एयरपोर्ट प्रबंधन एवं पुराने टर्मिनल पर लगातार यात्री सुविधा विकसित कर रहा है, जिन में अब एक मल्टी लेवल पार्किंग भी है. जिससे यहां ज्यादा गाड़ियां पार्क हो सकेंगी. वहीं भविष्य में एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मेट्रो ट्रेन के स्टेशन से होगी, जिससे कि लोगों को एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रेन से भी आने की सुविधा मिल सकेगी.''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Indore airport
    Admin

    Related Posts

    झूठा हलफनामा देने पर हाईकोर्ट ने मेट्रो रेल के महाप्रबंधक को व्यक्तिगत किया तलब

    February 22, 2026

    धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर को मारी टक्कर

    February 22, 2026

    भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दिखेंगे मध्य प्रदेश के कई चेहरे

    February 22, 2026

    ग्वालियर मेडिकल सोल्लगे के इंटर्न छात्र को दिल का दौरा पड़ने पर बनाया ग्रीन कॉरिडोर

    February 22, 2026

    भोपाल में एयरोसिटी समेत 621 लोकेशन पर जमीनों के 11 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    February 22, 2026

    MP में ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों को सरकारी ठेका, CAG की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम चुनाव से पहले बीजेपी में आए कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन बोरा

    February 22, 2026

    झूठा हलफनामा देने पर हाईकोर्ट ने मेट्रो रेल के महाप्रबंधक को व्यक्तिगत किया तलब

    February 22, 2026

    धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर को मारी टक्कर

    February 22, 2026

    भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दिखेंगे मध्य प्रदेश के कई चेहरे

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.