Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»अर्शदीप से डी कॉक तक भिड़ंत…आज अहमदाबाद में ये 5 मुकाबले बदलेंगे खेल
    खेल

    अर्शदीप से डी कॉक तक भिड़ंत…आज अहमदाबाद में ये 5 मुकाबले बदलेंगे खेल

    AdminBy AdminFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अर्शदीप से डी कॉक तक भिड़ंत…आज अहमदाबाद में ये 5 मुकाबले बदलेंगे खेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार, 22 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें ताजा कर देगा, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। भारत जहां अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीत-हार का फैसला इन 5 प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा-

    अभिषेक शर्मा
    वर्ल्ड नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, अभिषेक अब तक रन नहीं बना पाए हैं। पिछले मैचों में उन्हें ऑफ स्पिनरों ने अपना शिकार बनाया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज एडेन मार्करम उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। मार्करम को शुरुआती ओवरों में लाकर अभिषेक की खराब फॉर्म का फायदा उठाने की रणनीति बन सकती है।

    भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सुपर-8 के इस मुकाबले की शुरुआत में ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भी इंद्रदेव की मेहरबानी से रद्द हो चुका है।

    अर्शदीप सिंह
    वहीं, अर्शदीप सिंह और क्विंटन डी कॉक के बीच मैच की शुरुआत में मुकाबला निर्णायक होगा। 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्शदीप ने डी कॉक को आउट कर भारत का रास्ता आसान किया था। आंकड़ों के मुताबिक, डी कॉक ने अर्शदीप के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए हैं, लेकिन अर्शदीप उन्हें 4 बार आउट भी कर चुके हैं। यह ‘स्ट्राइक रेट बनाम विकेट’ की जंग काफी रोमांचक होगी।

    ईशान किशन
    ईशान किशन और मार्को यानसन के बीच पावरप्ले में टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन इस समय भारत के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 202.29 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, यानसन अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं।

    वरुण चक्रवर्ती
    वरुण चक्रवर्ती और एडेन मार्करम के बीच मिस्ट्री स्पिन की जंग भी दिलचस्प होगी। वरुण इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मार्करम को अब तक 45 गेंदों में केवल 35 रन दिए हैं और 4 बार आउट भी किया है। वरुण के बीच के ओवरों में शानदार स्पिन गेंदबाजी से इस मैच का रुख बदल सकता है।

    हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच डेथ ओवर्स में भिड़ंत मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। 2024 के फाइनल में हार्दिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिलर का ऐतिहासिक कैच पकड़ा था। हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में मिलर को 49 गेंदों में 57 रन दिए हैं, लेकिन उन्होंने मिलर को 6 बार आउट भी किया है। मिलर और हार्दिक की इस भिड़ंत से मैच का फैसला हो सकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Hardik and Miller top-news
    Admin

    Related Posts

    सीएम धामी ने स्कूल के बच्चों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

    February 22, 2026

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    February 22, 2026

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    February 22, 2026

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    February 22, 2026

    बिना शॉट खेले छक्का, क्रिकेट मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा

    February 22, 2026

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीय

    February 22, 2026

    मौत से मुकाबला… 27 दिन बाद नन्हीं जान ने ली नई सांस

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

    February 22, 2026

    24 फरवरी को फाल्गुन अष्टमी से शुरू हो रहे होलाष्टक?

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.