Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राज्यमंत्री गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
    मध्यप्रदेश

    राज्यमंत्री गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    AdminBy AdminFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यमंत्री  गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों और समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

    राज्यमंत्री  गौर ने वार्ड 61 में अवधपुरी तिराहे से एसओएस बालग्राम तक बनने वाली खजूरी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल एवं घरों के आगे लगी जालियों को हटाकर पेबल ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। अवधपुरी में महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ड शिव शक्ति मंदिर तक बन रही 2 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन सेंटर ब्रिज की जानकारी लेते हुए लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करने के दिशा-निर्देश दिए।

    पिरामिड टाउन से डीआरएम तक बन चुकी सड़क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां शीघ्र बिजली के पोल लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कॅरियर कॉलेज से डीआरएम रोड तक बन रही 1.80 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य मार्च माह तक पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

    निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Minister of State Gaur inspected the roads
    Admin

    Related Posts

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    February 22, 2026

    अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँव

    February 22, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, उपकेंद्र अपग्रेड से उपभोक्ताओं को राहत

    February 22, 2026

    योगी के विदेशी दौरे पर सियासत गरम, अखिलेश बोले—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ!

    February 22, 2026

    अब एक क्लिक में मिलेगा इलाज का पूरा रिकॉर्ड, BMHRC-हाइट्स एग्रीमेंट से पीड़ितों को बड़ी मदद

    February 22, 2026

    तेज रफ्तार का कहर! ट्रक पलटने से कार सवारों पर टूटा मौत का मंजर

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.