Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत
    धर्म

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    AdminBy AdminFebruary 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष: आज मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है। छोटे-छोटे कामों में मन नहीं लगेगा और बार-बार मूड बदल सकता है। खर्चे अचानक निकल सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचें। घर में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन बात को दिल पर न लें। लव लाइफ में सामने वाले की बात ध्यान से सुनेंगे तो झगड़ा टल सकता है। कामकाज में जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे करेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी, बस नींद पूरी लें।

    वृषभ: आज पैसों को लेकर सोच-विचार ज्यादा रहेगा। कहीं से उम्मीद के उलट पैसा आ सकता है, लेकिन टिकेगा नहीं। किसी दोस्त या रिश्तेदार की बात पर तुरंत भरोसा न करें, पहले सच्चाई जान लें। ऑफिस में काम सामान्य चलेगा, ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, खुद पहल करेंगे तो बात सुधरेगी। जरूरी न हो तो लंबी यात्रा टाल दें।

    मिथुन: आज थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, शब्दों का ध्यान रखें। लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए साफ बात करें। नौकरी या काम में जो चल रहा है, उसी पर फोकस रखें। नया काम शुरू करने से अभी बचें। सेहत के लिए पानी ज्यादा पिएं।

    कर्क: आज मन थोड़ा हल्का रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन सीनियर से बात करते समय सोच-समझकर बोलें। किसी पुराने मामले पर सफाई देनी पड़ सकती है। लव लाइफ में अपनापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान में लापरवाही न करें।

    सिंह: आज शरीर में सुस्ती या कमजोरी लग सकती है। बाहर निकलते समय संभलकर रहें, फिसलने या हल्की चोट का खतरा है। काम के मामले में फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। घर में माहौल ठीक रहेगा। लव लाइफ में अच्छा समय बीतेगा, साथ बैठकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा। पेट से जुड़ी दिक्कत से बचने के लिए हल्का खाना खाएं।

    कन्या: आज बच्चों या परिवार की किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। घर का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। काम से जुड़ी कोई बात बनते-बनते अटक सकती है। प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा मामला आगे बढ़ेगा, लेकिन समय लगेगा। मां की सेहत पर ध्यान दें। खुद को शांत रखें, ज्यादा सोचेंगे तो मन भारी होगा।

    तुला: आज बोलचाल में सख्ती आ सकती है। गुस्से में कही बात रिश्तों में दूरी ला सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई नया निवेश करने का मन बनेगा, फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर बीपी या मुंह से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है।

    वृश्चिक: आज गला, नाक या कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मौसम से बचाव करें। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। काम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

    धनु: आज रिश्तों में गलतफहमी की वजह से दूरी बन सकती है। बिना वजह शक करने से बचें। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जो लोग पब्लिक डीलिंग या राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन ठीक है। विपरीत लिंग के साथ बातचीत में लिमिट बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।

    मकर: आज मन में बेचैनी रह सकती है। खर्चे उम्मीद से ज्यादा निकल सकते हैं, जिससे टेंशन होगी। उधार देने या जोखिम भरे काम से दूरी रखें। कामकाज में मन नहीं लगेगा, लेकिन दिन जैसे-तैसे निकल जाएगा। लव लाइफ में बात कम हो सकती है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें, हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे।

    कुंभ: आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या मोच जैसी दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन ठीक है, मन लगाकर पढ़ेंगे तो फायदा मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने का मन बनेगा, लेकिन आज टालना बेहतर है। भावुक होकर कुछ न करें।

    मीन: आज खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। सिरदर्द या आंखों में जलन परेशान कर सकती है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, छोटी बात को बड़ा न बनाएं। मन में बेवजह डर या चिंता रह सकती है। आज खुद को थोड़ा आराम दें और फैसले सोच-समझकर लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rashifal top-news
    Admin

    Related Posts

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    योगी के विदेशी दौरे पर सियासत गरम, अखिलेश बोले—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ!

    February 22, 2026

    बारिश की चेतावनी के बीच गर्मी का असर: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश, तापमान में उछाल

    February 22, 2026

    बर्फीली वादियों में खेलों का महाकुंभ, गुलमर्ग में शुरू होंगे छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स

    February 22, 2026

    ICC अवॉर्ड की जंग दिलचस्प, Player of the Month के लिए भारत के खिलाड़ी सहित 3 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट

    February 22, 2026

    CBSE फिजिक्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, ‘संतुलन’ सवाल पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    February 22, 2026

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.