Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कप्तान सूर्या का गुस्सा, डगआट में सपोर्ट स्टाफ से भिड़े
    खेल

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कप्तान सूर्या का गुस्सा, डगआट में सपोर्ट स्टाफ से भिड़े

    AdminBy AdminFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कप्तान सूर्या का गुस्सा, डगआट में सपोर्ट स्टाफ से भिड़े
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     अहमदाबाद

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और अब भारत के लिए अगले दोनों मैच 'करो या मरो' बन गए हैं. लीग स्टेज में लगातार चार जीत ने भले ही कमियों पर पर्दा डाल दिया था, लेकिन थोड़ा धीमी और काली मिट्टी वाली पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुल गई. टीम 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गई.

    जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिसने साउथ अफ्रीका को 187/7 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. शुरुआती ओवरों में उन्होंने दो विकेट लेकर प्रोटियाज को 20/3 कर दिया था. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी के चलते उनकी मेहनत बेकार चली गई.

    मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की आक्रामक पारी खेली. उन्हें युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) का शानदार साथ मिला. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खास सफलता नहीं मिली और वे 4 ओवर में 47 रन दे बैठे.

    गंभीर की रणनीति काम नहीं आई
    मुकाबले में हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खफा दिखे. कप्तान सूर्या डगआउट में सपोर्ट स्टाफ के साथ लंबी बहस करते दिखे. इस मैच के लिए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम मैनेजमेंट ने जो रणनीति बनाई थी, वो कारगर साबित नहीं हुई. ऐसे में सूर्या का गुस्सा होना स्वाभिवक था. सूर्या ने गंभीर से भी बात की, जिन्होंने गौर से उनकी बातों को सुना.

    रनचेज में भारत ने लगातार विकेट खोए. कप्तान एडेन मार्करम ने फॉर्म में चल रहे ईशान किशन (0 रन) को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया. तिलक वर्मा (1 रन) का गलत शॉट चयन और डीआरएस की बर्बादी टीम पर भारी पड़ा. अभिषेक शर्मा (15 रन) भी लय में नहीं दिखे और मार्को जानसेन की धीमी गेंद पर आउट हो गए.

    कप्तान सूर्यकुमार यादव (18 रन) संघर्ष करते नजर आए. हार्दिक पंड्या (18 रन) और शिवम दुबे (42 रन) ने 35 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन  साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की सटीक योजना के आगे टिक नहीं सके. मार्को जानसेन (4/22), केशव महाराज (3/24) और कॉर्बिन बॉश (2/12) ने मिलकर भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया.

    इस हार के बाद भारत के लिए जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) के खिलाफ मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी होगा. भारत की यह हार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पहली बड़ी पराजय है.अब देखना होगा कि टीम इस झटके से कैसे उबरती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured surya
    Admin

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप को तगड़ा झटका, जबकि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बमबम रैली

    February 23, 2026

    ब्रेकिंग: होली के मौके पर वृंदावन में नहीं होंगे ठाकुर जी के दर्शन, नई अपडेट जारी

    February 23, 2026

    T20 World Cup: दो मैच जीतने पर भी भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन, सुपर-8 के समीकरण में बड़ा उलटफेर

    February 23, 2026

    मध्यप्रदेश में उपग्रह टेलीमेट्री जैसे नवाचारों से बढ़ रही है गद्धों की संख्या

    February 23, 2026

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मप्र का दबदबा, 15 नेताओं को मिला अवसर

    February 23, 2026

    मध्य प्रदेश में खून की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में लागू होगा ‘NAT’ टेस्ट

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सिंगापुर में CM योगी ने दिग्गज उद्योगपति से की मुलाकात, निवेश को लेकर की महत्वपूर्ण बातचीत

    February 23, 2026

    रंगों भरी यात्रा! होली पर इंदौर से निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन, जानें समय और स्टॉपेज

    February 23, 2026

    टैरिफ पर ट्रंप को तगड़ा झटका, जबकि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बमबम रैली

    February 23, 2026

    ब्रेकिंग: होली के मौके पर वृंदावन में नहीं होंगे ठाकुर जी के दर्शन, नई अपडेट जारी

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.