Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»फॉर्मूला 1 की भारत वापसी की तैयारी, बुद्ध सर्किट पर अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान
    खेल

    फॉर्मूला 1 की भारत वापसी की तैयारी, बुद्ध सर्किट पर अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान

    AdminBy AdminFebruary 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फॉर्मूला 1 की भारत वापसी की तैयारी, बुद्ध सर्किट पर अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    Indian Grand Prix- Formula One: भारत को मोटरस्पोर्ट की ग्लोबल पहचान दिलाने वाला बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) एक बार फिर चर्चा में है. वजह है अडानी ग्रुप की दिलचस्पी और भारत में फॉर्मूला 1 रेस की संभावित वापसी. दुनिया के सबसे बेहतरीन फार्मूला वन रेस ट्रैक्स में से एक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट को लेकर अडानी ग्रुप नई रणनीति पर काम कर रहा है. यह जानकारी अडानी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी करण अडानी ने दी है. उन्होंने साफ कहा है कि भारत में F1 को दोबारा लाने को लेकर वे व्यक्तिगत रूप से काफी उत्साहित और एक्टिव हैं.

    अडानी ग्रुप इस समय बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का अधिग्रहण करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने हाल ही में सर्किट का दौरा किया और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की. इससे सरकार की दिलचस्पी भी साफ नजर आती है.

    वहीं देश की राजधानी में आयोजित ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के 70वें स्थापना दिवस समारोह में करण अडानी ने कहा कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट इस पूरे सौदे का अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भारत में फॉर्मूला 1 के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और देश में इस खेल की जबरदस्त संभावनाएं हैं.

    बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) का मालिकाना हक जेपी ग्रुप के पास है. दुनिया भर में फॉर्मूला वन रेस के जरिए भारत को ग्लोबल पहचान दिलाने वाले इस सर्किट को विशेष रूप से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने बनाया था. यह सर्किट भारत में फॉर्मूला 1 रेस की मेजबानी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहा. हालांकि, समय के साथ जेपी ग्रुप फाइनेंशियल क्राइसिस में फंस गया. बकाया पेमेंट न हो पाने के कारण साल 2019 के आसपास इस जमीन को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने अपने अधीन ले लिया. 

    अब इस पूरे मामले में अडानी ग्रुप एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरा है. अडानी ग्रुप, जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, मुश्किल में फंसी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) को खरीदने की दौड़ में है. नवंबर 2025 में, अडानी ग्रुप ने कर्ज़ में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने के लिए ज़्यादातर लेंडर्स का वोट जीता, क्योंकि उसके 14,535 करोड़ रुपये के एक्विजिशन प्रपोज़ल में दूसरे बिडर्स की तुलना में ज़्यादा अपफ्रंट पेमेंट शामिल था. जिसके चलते अडानी ग्रुप को अधिकांश कर्जदाताओं का सपोर्ट मिला. माना जा रहा है कि इस डील से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट से जुड़ी तस्वीर भी आने वाले समय में बदल सकती है.

    करण अडानी का कहना है कि "वे साल 2000 से इस खेल को करीब से देख रहे हैं और उनका मानना है कि भारत फॉर्मूला 1 जैसे ग्लोबल स्पोर्ट इवेंट्स के लिए एक नया स्टैंडर्ड बना सकता है. उन्होंने कहा कि, यह केवल 3 दिन की रेस नहीं है बल्कि भारत को एक ग्लोबल पहचान देने वाला स्पोर्ट है. भारत न केवल इसे सफलतापूर्वक आयोजित करत सकता है बल्कि बाकि दुनिया के लिए एक उदाहरण भी बन सकता है."
    जब मायावती ने दी ट्रॉफी

    बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ने 2011 से 2013 तक फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रां प्री की मेजबानी की थी. उस समय ट्रैक और फीचर्स की दुनिया भर में तारीफ हुई थी. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की टैक्स पॉलिसी के कारण F1 को मनोरंजन की श्रेणी में रखा गया, जिसके बाद यह रेस बंद हो गई. साल 2011 में जब भारत में पहली फॉर्मूला वन रेस हुई थी उस वक्त प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की सरकार थी. उस वक्त मुख्यमंत्री मायावती ने पहले इंडिन ग्रां प्री (India Grand Prix) के विजेता रेडबुल टीम के रेसर सेबेस्टियन वेट्टेल (Sebastian Vettel) को जीत ट्रॉफी सौंपी थी. सेबेस्टियन ने रेड बुल रेसिंग के लिए सभी तीनों एडिशन को जीता था.

    रेसिंग की दुनिया ने 2023 में फिर से बुद्ध सर्किट पर कदम रखा, जब MotoGP ने भारत में डेब्यू किया. हालांकि 3 साल के एग्रीमेंट के बावजूद मोटोजीपी अभी दोबारा भारत नहीं लौट सका है. ऐसे में  F1 को भारत में वापस लाना आसान नहीं होगा. मौजूदा समय में एक रेस की मेजबानी फीस 70 से 150 मिलियन डॉलर तक बताई जाती है. दुनिया भर के कई सर्किट पहले से ही फार्मूला वन कैलेंडर में जगह बनोन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. 

    दिसंबर 2025 में फार्मूला वन की तरफ से एक बयान जारी किया गया था. जिसमें बताया गया कि,  भारत में फार्मूला वन के तकरीबन 7.9 करोड़ से ज्यादा फैंस हैं. खैर अभी इस बारे में कुछ भी कह पाना थोड़ा मुश्किल है, भारत में F1 की वापसी हो पाएगी या नहीं. अगर अडानी ग्रुप का अधिग्रहण पूरा होता है और सरकार का मजबूत सहयोग मिलता है, तो आने वाले वर्षों में भारत में फिर से एफ1 की रफ्तार देखने को मिल सकती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Formula 1
    Admin

    Related Posts

    IND vs ZIM: सुपर-8 मुकाबले पर जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स बोले—हम तैयार हैं चुनौती के लिए

    February 24, 2026

    भोपाल में आसमान साफ, लेकिन एमपी के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

    February 24, 2026

    ईरान में हेलिकॉप्टर हादसा, 4 सैनिकों की मौत, परमाणु प्लांट के शहर में मलबा फैलने से हड़कंप

    February 24, 2026

    WhatsApp का नया अपडेट: सिम कार्ड हटाते ही होगा ऐप बंद, जानें नया नियम

    February 24, 2026

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक टक्कर, तारीख और टाइमिंग आई सामने

    February 24, 2026

    उज्जैन में ऐतिहासिक ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन, 7500 सेवकों की होगी उपस्थिति

    February 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विजय-रश्मिका की शादी में 100 खास मेहमान, जापानी खाना और ‘नो फोन’ पॉलिसी का एलान

    February 24, 2026

    IND vs ZIM: सुपर-8 मुकाबले पर जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स बोले—हम तैयार हैं चुनौती के लिए

    February 24, 2026

    स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने दो-दो लाख स्वीकृत

    February 24, 2026

    भोपाल में आसमान साफ, लेकिन एमपी के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.