Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल
    खेल

    T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल

    AdminBy AdminFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पल्लेकेले (कैंडी)
    ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान की टीम का दूसरा सुपर-8 मुकाबला इंग्लैंड से मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशल स्टेड‍ियम में खेला जाना है. पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में तीन मैचों के छोटे से सुपर-8 में सेमीफाइनल की दौड़ को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. एक वॉशआउट से मिला एक अंक पाकिस्तान की राह पहले ही मुश्किल बना चुका है.

    वैसे यह मैच दुर्भाग्य से बारिश में धुला, तो पाकिस्तान दो अंकों पर रहेगा और क्वालिफिकेशन की लड़ाई पूरी तरह दूसरे नतीजों पर निर्भर हो जाएगी. सीधी बात: जीतेंगे तो राह आसान, हार या बारिश ने रोका तो किस्मत का इंतजार रहेगा.
     
    वैसे पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का खतरा लगभग टल गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशआउट से दबाव में आई पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जीत उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती देगी, जबकि हार या एक और धुला मैच उनकी उम्मीदों को दूसरों पर निर्भर कर देगा.

    मौसम विभाग के अनुसार इस बार राहत की खबर है. बारिश की संभावना महज 2 प्रतिशत बताई गई है. तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम होते-होते 25 डिग्री तक गिर सकता है. यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
     
    कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम श्रीलंका की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल चुकी है. अब तक अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है. खासतौर पर उनका स्पिन अटैक, जिसने यहां की धीमी पिचों पर प्रभाव छोड़ा है, इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है इंग्लैंड की टीम पारंपरिक रूप से उपमहाद्वीप में गुणवत्ता वाली स्पिन के सामने जूझती रही है.

    पाकिस्तान के लिए क्या है गण‍ित
    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के बाद पाकिस्तान ने अपनी किस्मत पर पूरा नियंत्रण खो दिया है, लेकिन तस्वीर अब भी साफ है अगर वे इंग्लैंड को हरा देते हैं तो समीकरण उनके पक्ष में हो जाएंगे. इंग्लैंड पर जीत से पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे.इसके बाद आखिरी मैच में श्रीलंका को हराते ही पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो सकता है, चाहे अन्य नतीजे कुछ भी रहें.

    लेकिन अगर इस मैच में हार मिलती है तो पाकिस्तान सिर्फ एक अंक पर रह जाएगा और उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने की उम्मीद करनी होगी. ऐसे में नेट रन रेट भी बड़ा फैक्टर बन सकता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news Will rain be Pakistan
    Admin

    Related Posts

    हाईकोर्ट की तल्ख नसीहत: आस्था पर आपत्ति है तो धर्म छोड़ने की बात क्यों नहीं?

    February 24, 2026

    इतिहास में पहली बार! टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज डक पर आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका

    February 24, 2026

    ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

    February 24, 2026

    पुंडीर का शानदार शतक, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ हुई मजबूत

    February 24, 2026

    इंसानियत की मिसाल: फुटबॉलर ने मैच रोककर पक्षी को दिया CPR, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    February 24, 2026

    नौकरी के झांसे में फंसाने का मामला: पुलिस ने शुरू की जांच

    February 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ISRO रॉकेट फेल होने पर बड़ा एक्शन, डोभाल के निर्देश के बाद अब साजिश की पड़ताल

    February 24, 2026

    हाईकोर्ट की तल्ख नसीहत: आस्था पर आपत्ति है तो धर्म छोड़ने की बात क्यों नहीं?

    February 24, 2026

    पुलिस के निशानेबाजों का महासंग्राम शुरू, डीजीपी मकवाणा ने किया उद्घाटन

    February 24, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए नहीं है वक्त, तो 5 मिनट में तैयार होगा हेल्दी वेजिटेबल सैंडविच

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.