Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अपराधियों पर सख्त एक्शन: मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश

    अपराधियों पर सख्त एक्शन: मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    AdminBy AdminFebruary 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपराधियों पर सख्त एक्शन: मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा संगठित अपराध, आर्थिक ठगी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने विगत 05 दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

    प्रमुख कार्यवाहियाँ

    राजगढ़ – ऑपरेशन किसान रक्षक

    थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा भूमि विक्रय के नाम पर किसानों से की गई 39 लाख की धोखाधड़ी का सफल खुलासा करते हुए 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा संपूर्ण 39 लाख रूपए की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई। यह प्रभावी कार्रवाई राजगढ़ पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन किसान रक्षक” के अंतर्गत की गई।

    पुलिस की विशेष टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन, दस्तावेज साक्ष्य एवं तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भूमि पूर्व में विक्रय होने के बावजूद फरियादी को गुमराह कर 25 लाख RTGS एवं 14 लाख नगद प्राप्त किए। त्वरित दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर किसान की संपूर्ण मेहनत की कमाई वापस दिलाई गई।

    उज्जैन

    थाना बड़नगर पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रूपए के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में नानाखेड़ा पुलिस ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज व साइबर विश्लेषण की मदद से 2 शातिर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 5 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

    जबलपुर

    अवैध रूप से ट्रक एवं कार को काटकर स्क्रैप के रूप में विक्रय करने वाले संगठित अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने लगभग 50 लाख मूल्य के ट्रक, कार, कटे हुए स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य उपकरण जप्त किए।

    खरगोन

    जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियाँ की गईं। एक निजी कंपनी के गोदाम से 37 नग बैटरियों की चोरी का खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 50 हजार रूपए की बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त 6 लाख रूपए की कार सहित कुल 12 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की।

    इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं को गहने/राशि डबल करने का झांसा देने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने लगभग 90 हजार रूपए की सोने की पांचाली बरामद की।

    कटनी

    थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोडीकला (सूरदास आश्रम) में हुए 3 लाख 50 हजार मूल्य के साउंड सिस्टम चोरी प्रकरण में पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    अशोकनगर

    थाना कचनार क्षेत्र में सूने घर से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायलें, चांदी के टुकड़े, 30 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें सहित लगभग 8 लाख रूपए की सपंत्ति जप्त की।

    भोपाल

    थाना कोलार रोड पुलिस ने एक शातिर एवं आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 2 लाख रूपए की सामग्री जब्‍त की है। आरोपी के विरुद्ध डकैती, चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

    नरसिंहपुर

    सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से लगभग 12 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की।

    सागर

    थाना मोतीनगर में पुलिस ने लूट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर 25 हजार रूपए का सोने का लॉकेट बरामद किया।

    उपरोक्त कार्रवाइयाँ यह दर्शाती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित टीमवर्क के माध्यम से आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन, भूमि क्रय-विक्रय अथवा निवेश से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    crackdown on robbery
    Admin

    Related Posts

    रिकॉर्ड छुपाने के मामले में देवेंद्र यादव की अर्जी नामंजूर

    February 24, 2026

    भोजशाला सर्वे रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा: दो साल पहले ही पक्षकारों तक पहुंच चुकी थी रिपोर्ट

    February 24, 2026

    निवेश, उद्योग और रोजगार पर फोकस, मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था

    February 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में होली के दिन नहीं खुलेंगी शराब दुकानें, सरकार का बड़ा फैसला

    February 24, 2026

    एमपी में फिल्मी अंदाज में फरारी: पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर

    February 24, 2026

    स्कूल के लिए तैयार होकर घर से निकलकर रास्ता भटकी दो बालिकाओं को डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया

    February 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रिकॉर्ड छुपाने के मामले में देवेंद्र यादव की अर्जी नामंजूर

    February 24, 2026

    इंडियन टीम की इमेज पर असर! गौतम गंभीर की पॉलिटिक्स पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

    February 24, 2026

    कर्मचारियों की सुरक्षा पर सख्त पुष्कर सिंह धामी, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    February 24, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI की अगुवाई वाली पीठ भाजपा नेता पर भड़की

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.