Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ईशान किशन की रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा भी शामिल; पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर
    खेल

    ईशान किशन की रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा भी शामिल; पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर

    AdminBy AdminFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईशान किशन की रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा भी शामिल; पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार 25 फरवरी को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी फायदा हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 283 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान 2 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह धीरे-धीरे नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने जा रहे हैं।

    अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकदम खामोश रहा है, इसका असर उनकी टी20 रेटिंग्स में साफ देखने को मिल रहा है। वह नंबर-1 की पोजिशन पर तो मौजूद हैं, मगर उनकी रेटिंग 891 से घटकर 877 रह गई है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 815 रेटिंग्स के साथ दूसरे और साहिबजादा फरहान 810 रेटिंग्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन 742 रेटिंग्स के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

    टॉप-10 में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की धमाकेदार एंट्री हुई है। वह 10 पायदान की छलांग लगाकर सीधा 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 10 पायदान की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर हैं।

    आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में 2 गेंदबाजों को हुआ जबरदस्त फायदा
    आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 पायदानों की छलांग लगाई है और वह अब 7वें नंबर पर हैं। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है। वह टॉप-10 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अब 8वें नंबर पर हैं।

    सिकंदर रजा बने नंबर-1 ऑलराउंडर
    पाकिस्तान के सैम अयूब से जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 ऑलराउंडर का नंबर-1 का ताज छीन लिया है। सिकंदर रजा के दम पर ही जिम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    T20I ranking
    Admin

    Related Posts

    PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, टीवी डिबेट में भिड़े पूर्व खिलाड़ी

    February 25, 2026

    इंडियन ओपन स्क्वैश 2026: 18 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले, ब्रेबोर्न स्टेडियम तैयार

    February 25, 2026

    सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हिसाब से टारगेट समझें

    February 25, 2026

    विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार, जानें उन्हें क्या-क्या मिला

    February 25, 2026

    टीम चयन पर मंथन जरूरी! रवि शास्त्री बोले—एक और स्पिनर के साथ उतरे भारत

    February 25, 2026

    ‘ऐसे बनती है पार्टनरशिप’ – शाहीन अफरीदी का बाबर आजम पर तंज, वायरल हुआ बयान

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

    February 25, 2026

    चीन-नीति पर फिर घिरे पंडित नेहरू: BJP ने उठाए पुराने समझौते, लगाए गंभीर आरोप

    February 25, 2026

    अविलंब सुधारी जाये सड़के -चेंबर कलेक्टर से मिले चेंबर के पदाधिकारी

    February 25, 2026

    ऑनलाइन स्कैम से डर खत्म! ChatGPT को बनाएं पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, जानें पूरा सेटअप तरीका

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.