Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»आज यूपी दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान, हम प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर उसे उजाले में लेकर आए: मुख्यमंत्री
    राज्य

    आज यूपी दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान, हम प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर उसे उजाले में लेकर आए: मुख्यमंत्री

    AdminBy AdminFebruary 25, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज यूपी दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान, हम प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर उसे उजाले में लेकर आए: मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टोक्यो/लखनऊ

    “पहले यूपी में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं आती थी। क्योंकि अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास नहीं आता। जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो प्रदेश भी अंधेरे में रखा जाता है। लेकिन, हमने तय किया कि उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्यपुत्र हैं, हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए।” जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सधे व स्पष्ट अंदाज में उत्तर प्रदेश के “अंधेरे से उजाले” तक के परिवर्तन की यशगाथा को सबके सामने रखा। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और निवेश के नए अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यूपी दंगों या कर्फ्यू की खबरों से आगे बढ़कर दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान बन चुका है और यही परिवर्तन भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

    क्या उजाले में डकैती पड़ सकती है?

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कनेक्टिविटी का संकट था, सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं आती थी। लोग भी कहते थे कि बिजली गायब रहती थी। दरअसल पहले की सरकारें अंधेरे में रहने की आदी थीं, क्योंकि उनके सारे कार्य तो अंधेरे में होते थे। आप मुझे बताओ, क्या उजाले में डकैती पड़ेगी? जब प्रवृत्ति डकैती डालने की थी तो वह तो अंधेरे में ही डाली जा सकती थी, इसलिए बिजली नहीं देते थे। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते थे। हम चाहते थे कि प्रदेश डकैती से मुक्त हो, भय से मुक्त हो। उसके लिए उजाला चाहिए। और हम सूर्यपुत्र हैं, तो हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए। इसलिए हमने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करवाई। आज यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

    आज उत्सव का प्रदेश बना यूपी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। विकसित भारत का संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, जो 25 करोड़ आबादी का राज्य है, अब विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पहले कर्फ्यू, दंगा और अंधेरा ही समाचारों में होता था। आज उत्सवों की खबरें होती हैं। अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव, ये सब सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक हैं। हमने कानून-व्यवस्था सुधारी, कनेक्टिविटी बेहतर की, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। आज निवेशक उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स पार्क और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं, जो पहले सोचा भी नहीं जा सकता था।

    भारत में विश्व को मैत्री व करुणा के मार्ग पर ले जाने की शक्ति

    मुख्यमंत्री ने भारतीय समुदाय को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ और अयोध्या का भव्य राम मंदिर हमारी क्षमता का उदाहरण है। काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम है। भारत की शक्ति विश्व को मैत्री व करुणा के मार्ग पर ले जाने की है, किसी पर प्रभुत्व स्थापित करने की नहीं। “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” हमारी प्रेरणा है। विश्व में जहां भी भारतीय मूल के लोग संकट में होते हैं, भारत उनके साथ खड़ा रहता है। हमें भी अपने देश व विश्व के कल्याण के लिए योगदान देना चाहिए। आज जापान में लगभग 55 हजार भारतीय समुदाय के सदस्य रहते हैं। आप सब एकजुट होकर जापान और भारत दोनों के विकास में योगदान दें। हमारी दिशा सही है, हमें अपनी गति और बढ़ानी है। आपके सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। 

    विभिन्न अवतारों ने मानवता को दिशा दी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जापान में हैं। जापान को उगते सूरज की धरती कहा जाता है। सूर्य की पहली किरण यहां पड़ती है। वहीं भारत सूर्यपुत्र की भूमि है। भगवान श्रीराम सूर्यवंशी परंपरा में अवतरित हुए। महात्मा बुद्ध ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया। भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों ने समय-समय पर मानवता को दिशा दी है। रामराज्य की अवधारणा हमारी सनातन परंपरा में धर्म को केवल उपासना तक सीमित नहीं रखती, बल्कि कर्तव्य से जोड़ती है। इसे ‘वे ऑफ लाइफ’ के रूप में स्वीकार किया गया है। एक ऐसी जीवन पद्धति जो अपनी विरासत, अपने पूर्वज और अपनी धरती के प्रति कृतज्ञता का भाव ज्ञापित करते हुए हमें नैतिक मूल्यों के पथ पर अग्रसर करती है। मुझे प्रसन्नता है कि आप सब यहां जापान में रहते हुए यहां के विकास में योगदान दे रहे हैं और साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए हैं।

    विरासत पर गर्व ही समाज को आगे बढ़ाता है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से सभी राज्यों ने अपने स्थापना दिवस को मनाने का निर्णय लिया। आश्चर्य है कि 2017 से पहले अयोध्या में ही दीपावली का कोई विशेष आयोजन नहीं होता था। हमने दीपोत्सव प्रारंभ किया। पहले वर्ष अयोध्या के आसपास 51,000 दीपक भी उपलब्ध नहीं थे, पूरे राज्य से इन्हें मंगवाना पड़ा। आज 25 से 30 लाख दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं। गत वर्ष प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। यह विश्व की अद्वितीय घटना थी। एक साल में 156 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। विरासत पर गर्व ही समाज को आगे बढ़ाता है।

    कार्यक्रम में लगे योगी-योगी के नारे

    कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक आयोजन के साथ हुई, जहां बेटियों की प्रस्तुति ने सीएम योगी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर रहकर जिस प्रकार इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत सराहनीय है। काशी की सांस्कृतिक व शास्त्रीय संगीत विधा, उत्तराखंड की जागर परंपरा में नंदा देवी की गाथा का तेजस्वी प्रस्तुतीकरण और अंत में अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुति, ये सब अद्भुत था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बाद इन बेटियों के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान पूरा प्रांगण ‘योगी-योगी’ के जयकारों से गूंज उठा। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने साथ आए प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सहयोगियों वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’,  यूपी सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एसीएस (वित्त) एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, सीएम कार्यालय में सचिव अमित सिंह, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद व एडीजी तरुण गाबा को मंच पर बुलाकर प्रवासी भारतीय समुदाय से उनका परिचय भी कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक और उनकी पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Yogi Adityanath
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित

    February 25, 2026

    दिल दहला देने वाला कांड: बाप की लाश काटकर छिपाने वाले बेटे की जुबान पर अब ‘माफी’

    February 25, 2026

    जनजातीय, गरीब परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

    February 25, 2026

    सूखे खेतों में पानी पहुँचने पर मिट्टी उगलती है सोना

    February 25, 2026

    अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 68 लाख का माल बरामद, महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    February 25, 2026

    अविलंब सुधारी जाये सड़के -चेंबर कलेक्टर से मिले चेंबर के पदाधिकारी

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    डोनाल्ड ट्रंप के दावों की खुली पोल: भाषण में बोले 5 झूठ, मीडिया ने किया फैक्ट चेक

    February 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित

    February 25, 2026

    दिल दहला देने वाला कांड: बाप की लाश काटकर छिपाने वाले बेटे की जुबान पर अब ‘माफी’

    February 25, 2026

    ‘अब नहीं होंगे हिडन चार्जेज…’ RBI ने बैकों को दिए आदेश, ऐप से हटाएं धोखाधड़ी वाली ट्रिक्स

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.