Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार

    AdminBy AdminFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मंदसौर

     सुरजनी के हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि भय्यू लाला की गोली मारकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी रुखसाना ही है। पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपित हैं जिन्होंने साक्ष्य मिटाने में रुखसाना की मदद की बात स्वीकारी है। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। रुखसाना अभी भी फरार है।
    एसआईटी ने किया हत्याकांड का राजफाश

    एसआईटी टीम द्वारा भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान की हत्या का राजफाश कर दिया गया है। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनी के भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने नौवें दिन सुलझा दी। हत्या उसकी ही पत्नी रुखसाना ने ही की थी जो अभी फरार है।

    साजिश के तहत सुनाई गई थी दम घुटने की कहानी

    एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 18 फरवरी को याकूब पुत्र बाबर खान निवासी सुरजनी ने सूचना दी थी कि पुलिस के डर से 42 वर्षीय वाहिद उर्फ भय्यू लाला पुत्र बाबर खान पलंग पेटी में छुपा था, दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    भय्यू लाला के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ कि भय्यू लाला की मौत गोली लगने से हुई थी। मामले की जांच गरोठ एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की। टीम द्वारा घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मौके पर उपस्थित संदेहियों से पूछताछ की गई।

    साक्ष्य छुपाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    संदेहियों ने अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद बताया कि भय्यू लाला की हत्या उसकी पत्नी रुखसाना ने की है। रुखसाना का सहयोग करते हुए सलमान खान पुत्र जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी व बबलू खान पिता अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर साक्ष्य छुपाए हैं।

    पुलिस ने सलमान व बबलू की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई पिस्टल जब्त कर ली है। अभी सलमान खान एवं बबलू खान को गिरफ्तार किया है। इनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में फरार रुखसाना की तलाश की जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    murder case revealed
    Admin

    Related Posts

    वन विकास निगम में ‘डिजिटल क्रांति‘ और ‘रोजगार संगम‘ का सफल मॉडल

    February 26, 2026

    अतिथि शिक्षकों पर सरकार का यू-टर्न, खत्म हुआ सेवा समाप्ति का फैसला

    February 26, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठक

    February 26, 2026

    पर्यटन विशेषज्ञ किर्सी ने ग्रामीण महिलाओं संग किया महुआ संग्रहण, बस्तर की जैव विविधता और लोकसंस्कृति से हुए अभिभूत

    February 26, 2026

    महिलाओं की सुरक्षा से सशक्त होंगे एमपी के पर्यटन स्थल, भोपाल में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

    February 26, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समन्वय बैठक आयोजित

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वन विकास निगम में ‘डिजिटल क्रांति‘ और ‘रोजगार संगम‘ का सफल मॉडल

    February 26, 2026

    अतिथि शिक्षकों पर सरकार का यू-टर्न, खत्म हुआ सेवा समाप्ति का फैसला

    February 26, 2026

    यूनुस विवाद ने पकड़ा तूल, बांग्लादेश में राष्ट्रपति और जमात आमने-सामने

    February 26, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठक

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.