Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»Renault Duster 2026: 17 मार्च को बाजार में दस्तक, जानें नई Duster में क्या नया है
    व्यापार

    Renault Duster 2026: 17 मार्च को बाजार में दस्तक, जानें नई Duster में क्या नया है

    AdminBy AdminFebruary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Renault Duster 2026: 17 मार्च को बाजार में दस्तक, जानें नई Duster में क्या नया है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
     कार निर्माता कंपनी Renault India भारतीय बाजार में अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी रही, Renault Duster को एक बार से लॉन्च करने वाली है. ताजा जानकारी के अनुसार भारत में इस एसयूवी को 17 मार्च, 2026 को उतारा जाएगा, जो अपने थर्ड-जेनरेशन अवतार में होगी. इंडिया-स्पेक Renault Duster को बीती 26 जनवरी, 2026 को पेश किया गया था.

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी पिछली जनरेशन की बिक्री साल 2022 में बंद कर दी गई थी, जिसके बाद अब इस मिडसाइज़ SUV की वापसी हो रही है. नई Duster, कंपनी के लिए एक ज़रूरी मॉडल है, जिसके बारे में मैन्युफैक्चरर को उम्मीद है कि यह धीरे-धीरे भारत में बेस्टसेलिंग कारों की लिस्ट में वापस आ जाएगी.

    2026 Renault Duster पावरट्रेन विकल्प
    इंजन की बात करें तो भारत में, Renault Duster दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा. टर्बो-पेट्रोल इंजन में Renault Kiger में मिलने वाला छोटा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 100hp की पावर देता है. इसके अलावा, इसमें सेगमेंट-बेस्ट 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 163hp की पावर प्रदान करेगा. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, लेकिन बड़े इंजन के साथ 6-स्पीड DCT ऑप्शन भी मिलेगा.

    इसके अलावा, साल 2026 की दिवाली के आस-पास एक नया 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लाइनअप में शामिल किया जाएगा, जो 109hp की पावर प्रदान करेगा. यह 49hp इलेक्ट्रिक मोटर और 20hp हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर के साथ काम करता है, जो 1.4kWh (280V) बैटरी से चलता है. कंबाइंड सिस्टम आउटपुट 160hp पावर का है.

    2026 Renault Duster का एक्सटीरियर
    डिजाइन की बात करें तो इंडिया-स्पेसिफिक डस्टर का ओवरऑल लुक तीसरी जेनरेशन के ग्लोबल-स्पेसिफिक मॉडल जैसा ही है, लेकिन Renault ने इंडियन मॉडल में लोकल पसंद के हिसाब से कुछ बदलाव किए हैं. इस कार में एक है रीडिजाइन की गई हेडलाइट्स लगाई है, जिनमें आइब्रो के आकार की LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) मिलती हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती हैं.

    कार के ग्रिल का डिज़ाइन भी अलग है और इसमें एक बड़ा Duster बैज दिया गया है, जिससे फ्रंट एंड से Renault लोगो को पूरी तरह हटा दिया गया है. इसके अलावा, फ्रंट बंपर में पहली जेनरेशन के मॉडल की तरह उभरा हुआ सिल्वर सराउंड दिया गया है, और बंपर के किनारों पर पिक्सेल के आकार की फॉग लैंप लगाई गई हैं.

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो, नई Renault Duster में व्हील आर्च और बॉडी के निचले हिस्से पर रग्ड ब्लैक क्लैडिंग लगाई गई है. पीछे के दरवाज़े के हैंडल C-पिलर पर लगे हैं.

    कंपनी ने इस कार में फंक्शनल ब्लैक रूफ रेल्स दी हैं, जिनकी लोड उठाने की क्षमता 50kg है, साथ ही 18-इंच तक के ब्लैक अलॉय व्हील्स और 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इंडिया-स्पेक मॉडल की कुछ खास डिटेल्स में फ्रंट फेंडर्स पर हिमालयन मोटिफ्स और बॉडी क्लैडिंग पर एक पीली पट्टी है, जिस पर ‘आइकॉनिक’ लिखा हुआ है.

    रियर प्रोफाइल की बात करें तो, पीछे ट्राई-एंगुलर टेल-लाइट्स एक LED लाइट बार से जोड़ी गई हैं, जो ग्लोबल-स्पेक मॉडल में नहीं है. कंपनी ने नई Renault Duster में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी दिया है, और लाइसेंस प्लेट ब्रैकेट को एक यूनिक टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है.

    2026 Renault Duster का इंटीरियर
    एक्सटीरियर की तरह ही, कंपनी ने कार के अंदर भी भारतीय ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखा है और इसे भी यूरोपियन-स्पेक मॉडल से काफी अलग बनाया है. इंडिया-स्पेक Renault Duster में पूरी तरह से यूनिक डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप, प्रीमियम दिखने वाले ट्रिम इंसर्ट और सॉफ्ट-टच मटीरियल इस्तेमाल किया गया है.

    इसमें सिल्वर ट्रिम्स और कंट्रास्ट ग्रीन स्टिचिंग का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को और भी आकर्षक बनाते हैं. सबसे ज़रूरी बात, इसके इंटीरियर में डिजिटल और फिजिकल कंट्रोल्स के बीच अच्छा बैलेंस रखा गया है, जिसमें ज़रूरी गाड़ी के फंक्शन्स के लिए सेंटर कंसोल पर बटन्स का एक सेट है.

    2026 Renault Duster के फीचर्स
    इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो नई Renault Duster में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. इसमें पावर्ड टेलगेट और 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं.

    2026 Renault Duster के सेफ्टी फीचर्स
    कार में सेफ्टी फीचर्स की भी भरमार दी गई है. कार में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), एक 360-डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, एक टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं.

    खास बात यह भी है कि Renault Duster भारत में पहली Renault कार है, जिसमें ADAS सूट मिलता है. Renault ने जानकारी दी कि वह नई Duster के साथ पूरे 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग हासिल करने का लक्ष्य रखेगी और क्लास में सबसे अच्छी 7-साल/1,50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Renault Duster
    Admin

    Related Posts

    नितेन्द्र सिंह राठौर ने दिया बड़ा बयान, भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर कांग्रेस में मची हलचल

    February 27, 2026

    कर्नाटक में CM फेस पर नया ट्विस्ट: DK शिवकुमार नहीं, HM के समर्थन में नारे; मंत्रीजी ने किया किनारा

    February 26, 2026

    NCP में बड़ा बदलाव: सुनेत्रा पवार को सौंपी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    February 26, 2026

    इजरायल दौरे के बाद भारत और ईरान पर सियासी हलचल, ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

    February 26, 2026

    NCP में नई सियासी चाल, अजित पवार खेमे ने सुनेत्रा पवार पर लगाया दांव

    February 26, 2026

    कीमती धातुओं में भूचाल: चांदी सस्ती, सोना लुढ़का और बाजार में हलचल

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रिंकू सिंह के प‍िता का न‍िधन, लंबे समय से ल‍िवर कैंसर से थे पीड़ित

    February 27, 2026

    हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और अर्शदीप का कमाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन

    February 27, 2026

    विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने AI का प्रयोग, सिस्टम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

    February 27, 2026

    2026 में वेतन वृद्धि पर सर्वे रिपोर्ट: कर्मचारी वेतन में 9.1% तक इजाफा, जानें कौन‑से सेक्टर आगे

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.