Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कीवी टीम की नजर आखिरी-4 पर, स्पिनरों से इंग्लैंड की अग्निपरीक्षा
    खेल

    कीवी टीम की नजर आखिरी-4 पर, स्पिनरों से इंग्लैंड की अग्निपरीक्षा

    AdminBy AdminFebruary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कीवी टीम की नजर आखिरी-4 पर, स्पिनरों से इंग्लैंड की अग्निपरीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलंबो
    अपने स्पिनरों के दम पर पिछले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करने वाला न्यूजीलैंड शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है लेकिन यह मैच उसके लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का भी फैसला होगा।

    श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया है क्योंकि इससे उसका नेट रन रेट अच्छा हो गया है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट प्लस 3.050 है और उसे अगले मैच में बस यह सुनिश्चित करना है कि अगर वह इंग्लैंड से पराजित हो भी जाता है तो हार का अंतर न्यूनतम हो।

    इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.461 हो गया है। उसे नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए कीवी टीम की करारी हार के लिए दुआ करनी होगी और साथ ही सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। लेकिन न्यूजीलैंड ने यह साबित कर दिया है कि वह श्रीलंका के खिलाफ छह स्पिनरों के साथ खेलने में सहज था जिसके दम पर उसने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनरों और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले कप्तान हैरी ब्रूक और ऑलराउंडर विल जैक्स दोनों ने ही साइम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान जैसे स्पिनरों के सामने सहज प्रदर्शन किया। लेकिन अब उनके सामने न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है, जिसके स्पिनर मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और कोल मैककॉन्ची पाल्लेकल की तुलना में प्रेमदासा स्टेडियम की अधिक चिपचिपी पिच पर बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    ब्रूक अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन अनुभवी जोस बटलर को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। बटलर की अच्छी शुरुआत से इंग्लैंड निश्चित रूप से बेहतर स्थिति में आ जाएगा। दूसरी ओर जैक्स की ऑफ स्पिन और लियाम डॉसन की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण हो सकती है। प्रेमदासा की पिच पर अगर स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों तो 165 से 175 के बीच का कोई भी स्कोर जीत के लिए पर्याप्त हो सकता है।

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रविंद्र ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कहा कि भले ही उनका स्पिन आक्रमण मजबूत है लेकिन इंग्लैंड को कम करके आंकना गलती होगी।

    रविंद्र ने कहा, ‘‘इस तरह के मुकाबले में खेलने के लिए हमेशा आत्मविश्वास बना रहता है, विशेषकर जब हमें पता होता है कि पिच कैसी होगी। लेकिन मुझे लगता है कि किसी भी समय इंग्लैंड को कम करके आंकना मूर्खता होगी।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उनकी टीम काफी अच्छी है। उनके गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके पास बल्लेबाजी क्रम में नीचे तक विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं।’’

    लेकिन रविंद्र इस बात का पूरा अहसास है कि शुक्रवार एक नया दिन है और न्यूजीलैंड टीम के लिए यह एक नई चुनौती होगी।

    रविंद्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका के खिलाफ जीत से हमारा मनोबल बढ़ा है लेकिन हम यह अच्छी तरह से समझते हैं कि दो दिन बाद हमारे सामने एक अलग तरह की चुनौती होगी। उम्मीद है कि हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।’’

    टीम इस प्रकार हैं:
    इंग्लैंड:
    हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, सैम करेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लाइक वुड

    न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, कोल मैककॉन्ची, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, इश सोढ़ी।
    मैच शुरू होने का समय: शाम सात बजे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured New zealand
    Admin

    Related Posts

    भोपाल का हॉटस्पॉट: ब्यूटीशियन बहनों का सिंडिकेट, लग्जरी लाइफस्टाइल और विवादित कारोबार

    February 27, 2026

    राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने प्रचंड हेलिकॉप्टर उड़ाकर कहा—“वीर सैनिकों, गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत”

    February 27, 2026

    आसिम मुनीर के लिए संकट का दौर, एक तरफ भारत, दूसरी ओर BLA अटैक और अफगान तनाव

    February 27, 2026

    रिंकू सिंह के प‍िता का न‍िधन, लंबे समय से ल‍िवर कैंसर से थे पीड़ित

    February 27, 2026

    हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और अर्शदीप का कमाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन

    February 27, 2026

    विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने AI का प्रयोग, सिस्टम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोपाल का हॉटस्पॉट: ब्यूटीशियन बहनों का सिंडिकेट, लग्जरी लाइफस्टाइल और विवादित कारोबार

    February 27, 2026

    रायपुर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को संबल, उन्नत तकनीक से टमाटर उत्पादन और मुनाफा बढ़ा

    February 27, 2026

    वाराणसी की दुकान में चोरी का मामला, महिला ने चुराए महंगे अंडरगारमेंट्स, CCTV फुटेज से होगी पहचान

    February 27, 2026

    निजी विधेयक में 15 लाख तक स्वास्थ्य कवरेज का प्रस्ताव, कांग्रेस विधायक ने सरकार से फ्री इलाज की मांग की

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.