Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा री-बैलेंस
    देश

    राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा री-बैलेंस

    AdminBy AdminFebruary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा री-बैलेंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित  Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगा. उनके संबोधन से समिट की रूपरेखा और नीति-आधारित चर्चाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है. समिट में कारोबार, प्रौद्योगिकी, वैश्विक निवेश और रणनीतिक मामलों से जुड़े देश-विदेश के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बढ़ती भूमिका और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं.

    व्यवसाय और टेक्नोलॉजी जगत से दिग्गज निवेशक रमेश दमानी, डेविड टेट, टेक उद्यमी विशाल सिक्‍का और शशि शेखर वेम्‍पति जैसे वक्ता मंच साझा करेंगे. इन सत्रों में पूंजी प्रवाह, उभरती प्रौद्योगिकियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की बदलती भूमिका पर चर्चा होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और समिट इन विषयों पर ठोस नीति सुझावों का मंच बन सकता है.

    रणनीतिक विमर्श
    अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से जॉर्ज यो, निक कार्टर, और कार्लोस एम. गुतेरेज जैसे वक्ता हिस्सा लेंगे. इनके साथ विभिन्न देशों के राजदूत ग्‍लोबल गवर्नेंस, सुरक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी पर अपने विचार रखेंगे. इन सत्रों में भू-राजनीतिक बदलाव, इंडो-पैसिफिक रणनीति, आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्‍णव, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता भी विभिन्न सत्रों में शामिल होंगी. इनके संबोधन में व्यापार विस्तार, बुनियादी ढांचा विकास, डिजिटल गवर्नेंस, एविएशन और क्षेत्रीय विकास प्राथमिकताओं जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. सरकारी प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के नेताओं के बीच संवाद से निवेश, विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ठोस चर्चा की उम्मीद है.

    भारत में ही होगा हाई-बैंडविड्थ मेमोरी का का उत्‍पादन

     केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2027 भारत में माइक्रोन टेक्नोलॉजी संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत स्थित माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत करेंगे. यह संयंत्र लैपटॉप, कैमरा और अन्य उपकरणों में उपयोग होने वाली हाई-बैंडविड्थ मेमोरी का निर्माण करेगा. वर्तमान में तीन अतिरिक्त सेमीकंडक्टर संयंत्र पायलट उत्पादन चरण में हैं. माइक्रोन के बाद दो और संयंत्र जल्द ही वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेंगे, जबकि चौथे संयंत्र के इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

    हालात बदले तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील को री-बैलेंस किया जाएगा – पीयूष गोयल

    पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कहा है कि यह स्थिति लगातार बदल रही है और आने वाले समय में इसमें संशोधन संभव है. उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन की ओर से कुछ टिप्पणियां की गई हैं और उसके पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं. अगले सप्ताह शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है. गोयल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर संवाद जारी है और यदि परिस्थितियां बदलती हैं तो समझौते को पुनर्संतुलित किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका के साथ होने वाले इस व्यापार समझौते में कई सकारात्मक पहलू हैं. उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के आधार पर तय होते हैं और भारत अपने हितों की रक्षा करते हुए आगे बढ़ेगा.

    गोल्‍ड पर इतना फोक्‍स क्‍यों?

    भारत में गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) युवा आबादी के लिए तेजी से एक आकर्षक निवेश विकल्प के रूप में उभर रहे हैं. यह बात वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ डेविड टैट ने कही. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सोने में निवेश मांग बढ़ी थी और उन्हें उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर मांग मजबूत बनी रहेगी. टैट ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि केंद्रीय बैंक सोना खरीदना जारी रखेंगे.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में केंद्रीय बैंक अपने पश्चिमी समकक्षों की बराबरी करने के लिए आंशिक रूप से अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी कर रहा है. टैट ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का एक प्रमुख कारण बनी हुई है. हालांकि, उन्होंने सावधानी भी जताई. उनके अनुसार, यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्च जीडीपी वृद्धि के साथ मध्यम महंगाई दर हासिल करने में सफल रहते हैं, तो सोने की कीमतें संभावित रूप से गिरावट के दौर में जा सकती हैं. वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल निवेश संपत्ति के रूप में सोने में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है. टैट ने कहा कि भविष्य में निवेश प्रवाह का बड़ा हिस्सा ईटीएफ के जरिए आने की संभावना है, वहीं दुनिया भर में सोना-समर्थित स्टेबलकॉइन और टोकनाइज्ड गोल्ड उत्पादों में भी रुचि बढ़ रही है. हालांकि, भारत में निवेशकों के लिए अभी भी ईटीएफ ही पसंदीदा माध्यम बने हुए हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Piyush Goyal
    Admin

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण

    February 27, 2026

    मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम — पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी जनतांत्रिक प्रक्रिया

    February 27, 2026

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी

    February 27, 2026

    20 गांवों के 662 परिवारों को फायदा, इंदौर–उज्जैन सड़क परियोजना में हरी झंडी

    February 27, 2026

    राइजिंग भारत समिट में संदेश: टेक्नोलॉजी हर घर की जरूरत, मोबाइल अब लग्जरी नहीं

    February 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

    February 27, 2026

    हेल्दी और टेस्टी: शाम के नाश्ते में बनाएं वेजिटेबल सैंडविच

    February 27, 2026

    नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण

    February 27, 2026

    आकिब नबी का कहर, रणजी में 60 विकेट और 7 फाइफर… सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं से उठाई आवाज

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.