Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»उबर एयर टैक्सी का आगाज, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग, नई उड़ान सेवा का इंतजार
    व्यापार

    उबर एयर टैक्सी का आगाज, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग, नई उड़ान सेवा का इंतजार

    AdminBy AdminFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उबर एयर टैक्सी का आगाज, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग, नई उड़ान सेवा का इंतजार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    Uber Air Taxi : सोचिए, आप कैब बुक करने के लिए फोन निकालते हैं, ऐप खोलते हैं और सामने दो विकल्प मिलते हैं. एक सड़क वाली टैक्सी और दूसरी हवा में उड़ने वाली. जी हां, वही हवा, वही आसमान. दुबई अब इसी सोच को हकीकत में बदलने जा रहा है, जहां टैक्सी सिर्फ सड़क पर नहीं, बल्कि ऊपर आसमान में भी चलेगी. अब तक ट्रैफिक में फंसना मजबूरी था, लेकिन आने वाले वक्त में शायद नहीं. क्योंकि जिस Uber ऐप से आप रोज कैब बुक करते हैं, उसी से एयर टैक्सी भी मिलेगी. 

    दरअसल, दुबई में इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Air Taxi) सर्विस शुरू होने वाली है, जिसे सीधे मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकेगा. खास बात यह है कि यह सुविधा मशहूर राइड-हेलिंग ऐप Uber के जरिए मिलेगी. यानी सड़क पर चलने वाली कार के साथ अब हवा में उड़ने वाली एयर टैक्सी का भी ऑप्शन अब एक ही ऐप पर मिलेगा. 

    ऐप से कैसे होगी एयर टैक्सी की बुकिंग

    एयर टैक्सी की बुकिंग प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य राइड की तरह होगी. आप ऐप खोलेंगे, अपना डेस्टिनेशन डालेंगे और अगर उस रास्ते पर हवाई सफर संभव होगा तो एयर टैक्सी का विकल्प अपने आप दिख जाएगा. इस एक ही बुकिंग में आपको पहले टेक-ऑफ प्वाइंट तक वाया रोड ले जाया जाएगा, फिर हवा में उड़ान होगी और उतरने के बाद आखिरी मंजिल तक फिर सड़क मार्ग से ही सफर कराया जाएगा. यानी पूरा सफर एक ही टिकट और एक ही ऐप में.

    यह एयर टैक्सी पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसमें चार यात्री बैठ सकेंगे. हर फ्लाइट को एक लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट उड़ाएगा, जिससे सेफ्टी को लेकर भरोसा बना रहे. केबिन में आरामदायक सीटें होंगी और बड़ी खिड़कियां दी जाएंगी, ताकि यात्री उड़ान के दौरान दुबई के शानदार नजारे देख सकें. इस एयर टैक्सी में 6 खास प्रोपेलर लगाए गए हैं, जो इसे सीधा ऊपर उड़ने और उतरने में मदद करते हैं.

    ये एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट जैसा होगा. जरूरत पड़ने पर यह आगे की दिशा में भी उड़ान भर सकती है. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 200 मील प्रति घंटा (321 किमी/घंटा) होगी और एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 100 मील (160 किमी) तक उड़ान भर सकेगी. शहर के भीतर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें कई अलग-अलग लेवल की सेफ्टी सिस्टम भी लगाए गए हैं.

    इस एयरटैक्सी सर्विस की शुरुआत इसी साल होने की उम्मीद है. इसके साथ ही दुबई में जमीन और हवा को जोड़ने वाली मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. कई सालों से जिस एयर मोबिलिटी की योजना पर काम हो रहा था, वह अब आम लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन सकती है.इस सर्विस का मकसद ऐसा ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाना है, जहां ट्रैफिक वाले इलाकों में भी कम समय में शॉर्ट डिस्टेंस की यात्रा की जा सके.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Uber Air Taxi
    Admin

    Related Posts

    मारुति ने पेश किया नया ऑफर, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा की खरीदारी में मिला खास फायदा

    February 28, 2026

    भोपाल केस में पीड़िता का आरोप: धर्मांतरण वाली बहनें गरीब युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेलती थीं

    February 28, 2026

    1 मार्च से बदलेंगे अहम नियम: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से लेकर सिम तक की कीमतों में बदलाव

    February 28, 2026

    भील समुदाय से निशानेबाजी सीखे थे आजाद, उनके जन्मस्थान पर होगा बड़ा पार्क, CM का ऐलान

    February 28, 2026

    शिवराज सिंह ने सड़क पर घायल युवक को मदद दी, अपनी गाड़ी से भेजवाया अस्पताल

    February 28, 2026

    बड़ी जीत की तलाश में पाकिस्तान, आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरेगा श्रीलंका

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मारुति ने पेश किया नया ऑफर, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा की खरीदारी में मिला खास फायदा

    February 28, 2026

    एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का आरोप: रोल पाने के लिए रखा गया इंटीमेट होने का दबाव

    February 28, 2026

    भोपाल केस में पीड़िता का आरोप: धर्मांतरण वाली बहनें गरीब युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेलती थीं

    February 28, 2026

    1 मार्च से बदलेंगे अहम नियम: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से लेकर सिम तक की कीमतों में बदलाव

    February 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.