Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»भारत को लेकर फिर उगला जहर, PAK क्रिकेटर का बड़बोलापन हुआ वायरल
    विदेश

    भारत को लेकर फिर उगला जहर, PAK क्रिकेटर का बड़बोलापन हुआ वायरल

    AdminBy AdminFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत को लेकर फिर उगला जहर, PAK क्रिकेटर का बड़बोलापन हुआ वायरल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद
    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. आमिर ने दोहराया है कि भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन अब उसका अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाला है.

    इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. सुपर-8 शुरू होने से पहले ही मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं.

    भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से मिली हार ने मोहम्मद आमिर की इस भविष्यवाणी को एकदम पास ला दिया था. पाकिस्तानी एंकर ने तो उन्हें 'ज्योतिषी' कह दिया, जिस पर आमिर हंसी नहीं रोक पाए थे. हालांकि भारतीय टीम ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी की.

    'हारना मना है' शो के दौरान जब मोहम्मद आमिर से सेमीफाइनल क भविष्यवाणी फिर से पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्वालिफाई करेगा. देखें, पाकिस्तान क्वालिफाई करे ना करे, इंडिया ना करेगा.' इस बयान ने एंकर को भी हैरान कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही आमिर कई विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' कहा था. आमिर ने कहा था कि अभिषेक के साथ डिफेंसिव गियर नहीं है.

    सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को शुक्रवार को फायदा मिला, जब इंग्लैंड ने कोलंबो में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करने पर कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. या रनचेज में लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा, ताकि नेट रनरेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में जगह बना सके.

    बता दें कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. ग्रुप-2 में पहले स्थान पर रहने वाली इंग्लिश टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत या वेस्टइंडीज का सामना कर सकती है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को कोलकाता या कोलंबो में न्यूजीलैंड/पाकिस्तान का सामना करना पड़ सकता है.  प्रोटियाज इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित हैं और उन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है. यह देखना रोचक होगा कि मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी सच साबित होती है या भारत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PAK player
    Admin

    Related Posts

    अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का कहर, खाड़ी देशों में मचा हड़कंप

    February 28, 2026

    ईरान हमला बना बड़ा मुद्दा, रूस के करीबी नेता ने अमेरिका पर साधा निशाना

    February 28, 2026

    खाड़ी देशों में ईरान का हमला तेज, सऊदी-UAE-कतर में बसे भारतीयों पर क्या असर?

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: ट्रंप के बयान के बाद सवाल—क्या रूस बचाएगा ईरान को?

    February 28, 2026

    ईरान पर इजरायल की स्ट्राइक पर बोले नेतन्याहू—खतरे को दूर करने के लिए उठाया कदम

    February 28, 2026

    ईरान का बड़ा एक्शन: बहरीन-कतर में US बेस पर मिसाइल स्ट्राइक, बढ़ा तनाव

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा सवाल: शादी के बाद महिला की पहचान मायके से या ससुराल से? SC में सुनवाई

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: कच्चे तेल में उछाल, भारतीयों की जेब पर संकट!

    February 28, 2026

    क्या भारत रोक पाएगा ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ? वनडे सीरीज में करो या मरो की स्थिति

    February 28, 2026

    शीघ्र भरे जाएंगे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद

    February 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.