Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»पर्व की थाली में पहाड़ों का तड़का: होली पर बनाएं खास आलू के गुटके व पहाड़ी रायता
    लाइफ स्टाइल

    पर्व की थाली में पहाड़ों का तड़का: होली पर बनाएं खास आलू के गुटके व पहाड़ी रायता

    AdminBy AdminMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्व की थाली में पहाड़ों का तड़का: होली पर बनाएं खास आलू के गुटके व पहाड़ी रायता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में तो ये त्योहार वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है। उस दिन से ही लोग एक-दूसरे के घर-घर जाकर गीत गाते हैं और पारंपरिक तरीके से होली मनाते हैं। इस सेलिब्रेशन का सबसे खास डिश होती है आलू के गुटके और खीरे का चटपटा सा रायता। ये खाने में जितना लजीज होत है बनाने में उतना ही आसान भी होता है। मगर ध्यान रहे कि इसकी रेसिपी और मसाले कुछ अलग होते हैं।

    इस बार अगर आप वही पुराने चिप्स-समोसे खिलाकर बोर हो चुके हैं, तो अपनी किचन में 'पहाड़ों का जायका' उतार लाइए। होली के हुड़दंग और रंगों के नशे के बीच यह चटपटा कॉम्बो न केवल भूख मिटाता है, बल्कि उत्सव के आनंद को दोगुना कर देता है। साल 2026 की होली (Holi 2026) पर अगर आप भी अपने मेहमानों का दिल जीतना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड की यह सिग्नेचर रेसिपी बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

    आलू के गुटके बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

    आलू उबले हुए – 1 किलो
    हरी मिर्च – स्वादानुसार
    हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ गार्निशिंग के लिए
    जखिया (खास पहाड़ी मसाला) – थोड़ा सा तड़के के लिए
    जीरा- आधा चम्मच तड़के के लिए
    सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर
    टमाटर- 1 बड़ा
    सरसों का तेल – पकाने के लिए 1 बड़ा चम्मच

    खीरे का रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

    खीरा – 2 छिलकर कस लें
    हल्दी- एक चौथाई चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    जीरा भुना हुआ
    राई पिसी हुई 1 चम्मच
    दही 1 किलो

    कैसे बनाएं टेस्टी आलू के गुटके

    होली पर चिप्स-पापड़ और तला-भुना फूड खाने का मन न हो तो आप आलू के गुटके बना लें।
    इसके लिए आलू उबाल लें, और उन्हें मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें।
    अब धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें और टमाटर को भी काट लें।
    अब लोहे कि कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालें और उसे अच्छे से पका लें।
    तेल में जखिया डालें और फिर जीरा डाल कर तड़का लें और उसमें कटा हुआ टमाटर व हरी मिर्च डालें।
    इसके बाद सारे मसाले डालें और उन्हें कम आंच में अच्छे से पका लें।
    जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के हाथों से मिक्स कर लें।
    इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा टूटे नहीं। जब आलू साइड से ब्राउन होने लगें तो गैल बंद कर दें और धनिए से गार्निश कर दें। आपके आलू के गुटके तैयार हैं।

    कैसे बनाएं पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता

    बिना खीरे के रायते के तो आलू के गुटके खाने में मजा ही नहीं आता, तो चलिए फिर सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाला खीरे का रायता भी बना लेते हैं।

    सबसे पहले खीरे धोकर छील लें और उन्हें कद्दुकस कर लें।
    अब खीरे से पानी को अलग कर लें और उसे एक गहरे बर्तन में डालें।
    इसके बाद दही को मथ लें और उसे खीरे में मिलाएं और ऊपर से हल्दी, नमक, भूना हुआ जीरा और पिसी हुई राई मिक्स करें।
    आप रायते में टेस्ट के अनुसार, हरी मिर्च भी डाल सकते हैं और हरे धनिए से गार्निश कर लें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Potato Pudding Raita
    Admin

    Related Posts

    हर हेयर वॉश के बाद टूटते हैं बाल? जानिए सही तरीका जिससे बाल बनें हेल्दी और चमकदार

    February 27, 2026

    बच्चों का बढ़ता वजन क्यों है खतरनाक? स्टडी में दिल की बीमारी और डायबिटीज का अलार्म

    February 27, 2026

    हेल्दी और टेस्टी: शाम के नाश्ते में बनाएं वेजिटेबल सैंडविच

    February 27, 2026

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मिक्स सॉस पास्ता – सबसे आसान तरीका

    February 26, 2026

    हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए? जानिए ऑयली, ड्राई और नॉर्मल हेयर के सही नियम

    February 26, 2026

    कैमरा फिल्टर की जरूरत नहीं! इन 5 मेकअप ट्रिक्स से आंखें लगेंगी बड़ी और अट्रैक्टिव

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भगोरिया मेले में रील क्रेज़, 5 दिन में 3000 फॉलोअर्स बढ़े, ₹500 में मिल रही इंस्टेंट एडिटिंग सर्विस

    March 2, 2026

    CJI सूर्यकांत का बयान: ‘कोई भी सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर की उम्मीद नहीं करता’

    March 2, 2026

    हरजीगढ़ी में 50 लाख रुपये के निवेश से शुरू किया आधुनिक डेयरी प्रोजेक्ट

    March 2, 2026

    बड़वानी के पानसेमल और वरला में 2 हजार 67 करोड़ रूपये लागत की माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.