Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का ‘बोरिया-बिस्तर’ समेटने के बाद फिन एलन का बड़ा बयान – टॉस हमारे पक्ष में गया तो आत्मविश्वास बढ़ा
    खेल

    विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का ‘बोरिया-बिस्तर’ समेटने के बाद फिन एलन का बड़ा बयान – टॉस हमारे पक्ष में गया तो आत्मविश्वास बढ़ा

    AdminBy AdminMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का ‘बोरिया-बिस्तर’ समेटने के बाद फिन एलन का बड़ा बयान – टॉस हमारे पक्ष में गया तो आत्मविश्वास बढ़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अजेय अभियान को रोकने के लिए उसकी हर चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति अपनाई थी। इसमें उनकी टीम सफल रही।

    टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अजेय अभियान को रोकने के लिए उसकी हर चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति अपनाई थी। इसमें उनकी टीम सफल रही।

    दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही टीम के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची थी, क्योंकि वह लगातार सात जीत के साथ प्रतियोगिता में एकमात्र अजेय टीम थी। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को हराया भी था और सुपर आठ में टूर्नामेंट के मेजबान और प्रबल दावेदार भारत को भी पराजित किया था। लेकिन न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पिछली बार के उपविजेता को नौ विकेट से हराकर उसे बाहर कर दिया। उसने 43 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

    केवल 33 गेंद में शतक लगाने वाले एलन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमने बस यही उम्मीद की थी कि (कप्तान मिचेल) सैंटनर टॉस जीतें और पहले बल्लेबाजी का फैसला करें, तो यह पहला चरण पूरा हो गया और उसके बाद उसकी चुनौती का डटकर मुकाबला करना था। मैच पर पकड़ बनाना था और किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटना था।’

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पावरप्ले में लय हासिल करने में नाकाम रही, क्योंकि ऑफ-स्पिनर कोल मैककॉन्ची ने दूसरे ओवर में लगातार गेंदों पर क्विंटन डीकॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट ले लिए। इसके बाद रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने शिकंजा कसने में देर नहीं लगाई।

    एलन ने कहा, ‘गेंदबाजों ने हमारे लिए लय बनाई। जिस विकेट को हम बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा मान रहे थे, उस पर शुरुआती विकेट लेना बेहद महत्वपूर्ण था।’ उन्होंने कहा, ‘उनके (दक्षिण अफ्रीका के) पास अविश्वसनीय रूप से मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है लेकिन हमारे गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करके हमारी जीत की नींव रखी।’

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार का भी विश्लेषण किया और उससे मिली सकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा, ‘हमने उनके खिलाफ खेले गए पहले मैच का बारीकी से विश्लेषण किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनके खिलाफ खेलने से हमें उनकी रणनीतियों के बारे में थोड़ा जानकारी मिली और हमने उसका फायदा उठाने की कोशिश की।’

    एलन ने कहा कि हालांकि ईडन गार्डन्स में अधिकतर दर्शक तटस्थ थे, लेकिन उनके माता-पिता संभवतः उन कुछ लोगों में शामिल थे जो न्यूजीलैंड में अपने घर पर लाइव मैच देख रहे थे, जहां तब सुबह का समय था। न्यूजीलैंड भारतीय समयावधि से साढ़े सात घंटे आगे है। एलन ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि मेरे माता-पिता पूरा मैच देख रहे थे। उम्मीद है कि उन्हें मुझ पर गर्व होगा।’

    एलन ने कहा कि रविवार को होने वाले फाइनल से पहले यह जीत न्यूजीलैंड के मनोबल को काफी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, ‘अब हमारा सामना नई टीम से होगा। परिस्थितियों के साथ और भी कुछ काफी अलग होगा लेकिन हम इस मैच से मिले सकारात्मक पहलुओं पर गौर करेंगे और नए सिरे से शुरुआत करने पर ध्यान देंगे। मुझे लगता है कि अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तो किसी को भी हरा सकते हैं।’

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    toss
    Admin

    Related Posts

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026

    पहले ही फ्रेंडली में छाए भारतीय अंडर-17 खिलाड़ी, म्यांमार को चटाई शिकस्त

    March 5, 2026

    हार हमारे चेहरे पर थप्पड़ की तरह थी: दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड

    March 5, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशीद भी रेस में

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर तीखा वार: ‘भारत के मेहमान’ पर अटैक की कीमत चुकानी होगी

    March 5, 2026

    दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो की वापसी, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार चर्चा में

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, निगम को 10 दिन में न्यायिक आयोग को रिकॉर्ड देने के निर्देश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.