Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान: 5 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, सूर्या और हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह
    खेल

    टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान: 5 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, सूर्या और हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

    AdminBy AdminMarch 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान: 5 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, सूर्या और हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी है। इसी के साथ भारत घर पर और कुल तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भी पहला देश बना है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर यह उपलब्धि हासिल की। ऐसे में लाइवहिंदुस्तान आपके लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट लेकर आया है। 11 खिलाड़ियों की इस टीम में 5 भारतीयों को शामिल किया गया है, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालते हैं।

    संजू सैमसन और साहिबजादा फरहान (ओपनर्स)
    लाइवहिंदुस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट के ओपनर्स के रूप में भारत के संजू सैमसन और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ियों को प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में लाजवाब रहा। संजू सैमसन ने मात्र 5 मैचों में 321 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 383 रन बनाकर इतिहास रचा, वह एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में 2 शतक जड़े। टिम साइफर्ट भी एक ऑप्शन थे, मगर साहिबजादा फरहान उनसे एक कदम आगे रहे।

    एडन मारक्रम, ईशान किशन और शिवम दुबे (मिडिल ऑर्डर)
    साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम को इस टीम में नंबर-3 पर रखा गया है, साथ ही उन्हें इस टीम का कप्तान भी बनाया है। SA ने मारक्रम की अगुवाई में ही बिना हारे सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि न्यूजीलैंड ने एकतरफा मैच में उन्हें हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। मारक्रम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 286 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव 242 रनों के साथ उनसे पीछे रहे। ईशान किशन और शिवम दुबे का भी चयन इस टीम में हुआ है। किशन ने इस वर्ल्ड कप में 317 रन बनाए, जो संजू सैमसन के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। उनकी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी भी हर किसी को याद रहेगी। वहीं शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में 235 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी चटकाए। इस वर्ल्ड कप में उनका इंपैक्ट हार्दिक पांड्या से काफी अधिक था।

    विल जैक्स और सिकंदर रजा (ऑलराउंडर्स)
    इंग्लैंड के विल जैक्स और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को लाइवहिंदुस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में बतौर ऑलराउडर्स चुना गया है। विल जैक्स ने 4 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बल्ले से 226 रन बनाने के साथ-साथ 9 विकेट भी चटकाए थे। वहीं सिकंदर राज की अगुवाई में ही जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराने में कामयाब रहा। रजा ने इस टूर्नामेंट में 206 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी चटकाए।

    जसप्रीत बुमराह, शैडली वैन शाल्कविक, लुंगी एनगिडी और वरुण चक्रवर्ती
    जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। दोनों को 14-14 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह का इंपैक्ट काफी अलग था, उन्होंने यह 14 विकेट 12.42 की औसत और 6.21 की इकॉमी से रन खर्च करके लिए। वरुण अंत में आते-आते थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, मगर विकेट का कॉलम उनका भरा रहा। इसके अलावा अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी को भी टीम में रखा गया है। अमेरिका की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, मगर शैडली वैन शाल्कविक ने 4 मैचों में ही 13 विकेट चटकाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। बुमराह-चक्रवर्ती आखिरी मैच में उनसे आगे निकले में कामयाब रहे। वहीं लुंगी एनगिडी के खाते में 12 विकेट आए, उनका इकॉनमी 7.19 का रहा।

    टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट- संजू सैमसन, साहिबजादा फरहान, एडन मारक्रम, ईशान किशन, शिवम दुबे, विल जैक्स, सिकंदर रजा, जसप्रीत बुमराह, शैडली वैन शाल्कविक, लुंगी एनगिडी, वरुण चक्रवर्ती

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    LH T20 WC Team
    Admin

    Related Posts

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

    March 9, 2026

    पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने 6 नए चेहरों को दिया मौका

    March 9, 2026

    भारत के वर्ल्ड कप विनर बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जबरदस्त स्किल्स, टीमवर्क की जीत

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    West Asia Crisis: संसद में बोले जयशंकर—समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति, भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा?

    March 9, 2026

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से दोबारा पूछताछ करेगी CBI, मंगलवार को हाजिर होने का आदेश

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.