Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ICC रैंकिंग में बदलाव: संजू ने छिनी बादशाहत, वरुण और अन्य खिलाड़ियों का जलवा जारी
    खेल

    ICC रैंकिंग में बदलाव: संजू ने छिनी बादशाहत, वरुण और अन्य खिलाड़ियों का जलवा जारी

    AdminBy AdminMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC रैंकिंग में बदलाव: संजू ने छिनी बादशाहत, वरुण और अन्य खिलाड़ियों का जलवा जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी देखने को मिला है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने नई रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। 

    कप्तान सूर्या की अगुआई में भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गया। 

    बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा

    नई रैंकिंग में भारत के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. अभिषेक शर्मा का जलवा इस रैंकिंग में कायम है.  फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई थी. अब नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। 

    वहीं ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं. किशन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग भी हासिल की और अब वह अभिषेक शर्मा से सिर्फ 4 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। 

    इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट चार स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के बेथल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर आ गए हैं। 

    संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदान की छलांग
    न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंद में शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाया था. वहीं, इस वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन फिफ्टी बनाई थी और टीम इंडिया के जीत के सूत्रधार बने थे. वहीं, शिवम दुबे चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

    गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव
    गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 की कुर्सी गंवा बैठे हैं और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान फिर से नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। 

    वहीं इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, भारत के जसप्रीत बुमराह छठे और अक्षर पटेल 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

    ऑलराउंडर रैंकिंग में कड़ी टक्कर
    टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बने हुए हैं. भारत के हार्दिक पंड्या दूसरे नंबर पर हैं और दोनों खिलाड़ियों ने इस हफ्ते करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर तीन स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sanju
    Admin

    Related Posts

    न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

    March 11, 2026

    इंडियन वेल्स ओपन में सिनर का जलवा, फोंसेका को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

    March 11, 2026

    T20I क्रिकेट में भारत का बड़ा धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया की किसी टीम के पास नहीं

    March 11, 2026

    अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने ‘कबड्डी के चाणक्य’ रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का हेड कोच बनाया

    March 11, 2026

    पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से 3 मई तक

    March 11, 2026

    रफ्तार के तूफान बने नाहिद राणा, पाकिस्तान ढेर; पहले वनडे में बांग्लादेश की दमदार जीत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

    March 11, 2026

    ‘जलेबी की फैक्ट्री’ वाले बयान से संसद में गर्मागर्मी, राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष का पलटवार

    March 11, 2026

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    March 11, 2026

    IPL 2026 Schedule: ओपनिंग मैच में RCB और SRH आमने-सामने, देखें सभी मैचों की डिटेल

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.