Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग
    मनोरंजन

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    AdminBy AdminMarch 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित अवॉर्ड Oscars 2026 की घोषणा में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का ऐलान रविवार, 15 मार्च, 2026 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। इसमें साल 2025 की बेस्ट फिल्मों, बेस्‍ट एक्‍टर्स को 24 अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। हम इससे पहले इस बार के ऑस्‍कर नॉमिनेशंस की चर्चा कर चुके हैं। लेकिन आज बात उस गिफ्ट बैग की करेंगे, जो हर साल ऑस्कर नॉमिनीज को दिया जाता है। एकेडमी अवॉर्ड पाने वाले हर नॉम‍िनीज को यह शानदार 'एवरीबडी विन्स' गिफ्ट बैग मिलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार साल 2026 में जो गिफ्ट बैग दिया जा रहा है, उसकी कीमत कथ‍ित तौर 3.20 करोड़ रुपये है। आइए, जानते हैं कि इस बार गिफ्ट बैग में क्‍या-क्‍या होगा।

    यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि ये 'गिफ्ट बैग' एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ऑफिशियली नहीं बांटती। लेकिन ये बैग अवॉर्ड सीजन की सबसे चर्चित परंपराओं में से एक बन गए हैं। ऑस्कर सेरेमनी में 'एवरीवन विन्स' गिफ्ट बैग लॉस एंजिल्स की मार्केटिंग फर्म डिस्टिंक्टिव एसेट्स बांट रही है। इसके फाउंडर लैश फेरी हैं, जो लगातार 24वें साल यह काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल के बैग की कीमत कथित तौर पर लगभग $350,000 (3.2 करोड़ रुपये) है, जिसमें लग्‍जरी वेकेशन से लेकर वेलनेस ट्रीटमेंट और महंगे लाइफस्टाइल आइटम तक शामिल हैं।

    Oscars 2026 ग‍िफ्ट बैग में होंगे ये 23 लग्‍जरी आइटम और सर्विस

        कोस्टा रिका में कंसीयज और शेफ के साथ प्राइवेट लग्जरी विला में ठहरने का गिफ्ट कूपन
        फिनिश लैपलैंड में आर्कटिक विला रिट्रीट, जहां से नॉर्दर्न लाइट्स के नजारे दिखते हैं
        श्रीलंका के संतानी रिजॉर्ट में 10 दिन का वेलनेस रिट्रीट
        कैलिफोर्निया में गोल्डन डोर में 7 दिन का वेलनेस प्रोग्राम
        स्कल्प्ट एंड लिफ्ट फेशियल एक्सपीरियंस और लग्जरी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स
        स्विस लग्जरी स्किनकेयर सेट और वायरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स
        फेशियल और मसाज ट्रीटमेंट के लिए स्पा क्रेडिट
        लग्जरी सनस्क्रीन और ब्यूटी प्रोडक्‍ट्स
        न्यूयॉर्क में $25,000 (23 लाख रुपये) का फेशियल रिजुविनेशन प्रोसीजर
        डेंटल स्माइल मेकओवर कंसल्टेशन
        सेलिब्रिटी डिवोर्स अटॉर्नी जेम्स सेक्सटन की ओर से कस्टम प्री-नपशियल एग्रीमेंट
        लग्जरी टी टेस्टिंग असॉर्टमेंट
        एडिबल गोल्ड क्रिस्टल के साथ डार्क चॉकलेट प्रेट्जेल
        चॉकलेट कोटिंग वाले फ्रूट स्नैक्स और बादाम बाइट्स
        कैनबिस और THC प्रोडक्ट्स
        बेबो का लग्जरी कैनेबिस गिफ्ट सेट
        THC ड्रिंक पैकेट और कैनेबिस-इनफ्यूज्ड ड्रिंक्स
        अल्कोहल-फ्री THC मार्गरिटा
        जापानी स्टाइल वाल डिजाइनर लगेज बैग
        आरामदायक बॉडी-सपोर्टिव अंडरवियर
        कस्टम होम इंटीरियर डिजाइन सर्विस
        क्रिप्टोकरेंसी कोल्ड-स्टोरेज वॉलेट
        लग्जरी फाउंटेन पेन

    क्‍यों दिए जाते हैं Oscars ग‍िफ्ट बैग
    Oscars में नॉम‍िनेशन पाने वाली हर एंट्री को यह गिफ्ट बैग दिया जाता है। यह दुनिया से सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित फिल्‍म अवॉर्ड में नाम जुड़ने के लिए सेलिब्रेशन जैसा है। फिर चाहे वो ऑस्कर जीतें या ना जीतें। मार्केटर लैश फेरी, बीते ढाई दशक से इन्हें क्यूरेट कर रहे हैं। वह कहते हैं कि यह इनिशिएटिव छोटे बिजनेस, महिलाओं द्वारा शुरू किए गए ब्रांड और माइनॉरिटी-ओन्ड कंपनियों को प्रमोट करने में भी मदद करता है। कई ब्रांड अपने प्रोडक्ट को शामिल करने के लिए पैसे देते हैं, उम्मीद करते हैं कि हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात से ग्लोबल एक्सपोजर उनके ऑफर को ज्यादा बड़े ऑडियंस तक पहुंचाएगा।

    Oscars 2026 के नॉम‍िनेशन, 'सिनर्स' ने रचा इतिहास
    98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान 22 जनवरी, 2026 को बेवर्ली हिल्स के सैमुअल गोल्डविन थिएटर में किया गया था। इसमें 'सिनर्स' को सबसे अधकि 16 नॉमिनेशन मिले और इसने ऑस्कर के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले 'ऑल अबाउट ईव' (1950), 'टाइटैनिक' (1997) और 'ला ला लैंड' (2016) को सबसे अध‍िक 14 नॉमिनेशन मिले थे। इसी के साथ 30 साल के ट‍िमोथी शैलेमे को 3 नॉम‍िनेशन मिले हैं। वह मार्लन ब्रैंडो के बाद यह कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बन गए हैं। वैगनर मौरा, बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाले पहले ब्राजीलियन बने हैं।

    भारत में कब और कहां देखें Oscars 2026 सेरेमनी
    लॉस एंजिल्स में होने वाले ऑस्‍कर सेरेमनी का भारत में भी सीधा प्रसारण होगा। आप इसे सोमवार, 16 मार्च, 2026 की सुबह तड़के 4:30 बजे से स्‍टार मूवीज टीवी चैनल या फिर OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं।

    ऑस्‍कर 2026 के मंच पर दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा जोनस भी ऑस्‍कर 2026 के मंच पर नजर आएंगी। उन्‍हें अवॉर्ड प्रेजेंटर चुना गया है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा स्‍टेज पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम के साथ नजर आएंगी।

    भारतीय मूल की Geeta Gandbhir को दो नॉम‍िनेशन
    भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्ममेकर Geeta Gandbhir को इस साल की ऑस्कर डॉक्यूमेंट्री रेस में दो नॉम‍िनेशन मिले हैं। गीता को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में 'द परफेक्ट नेबर' और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में 'द डेविल इज बिजी' के लिए नॉमिनेशन मिला है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gift Bag Oscars 2026 top-news
    Admin

    Related Posts

    तनाव के बीच कूटनीति तेज: जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से तीन बार की बात, शिपिंग सुरक्षा पर फोकस

    March 12, 2026

    गैस सिलेंडर बुकिंग में बड़ी दिक्कत, कॉल्स की बाढ़ से Indane का सिस्टम हुआ क्रैश

    March 12, 2026

    राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत, सावरकर बयान पर दर्ज मानहानि केस खत्म

    March 12, 2026

    पड़ोसी देशों को डीजल सप्लाई के लिए भारत से अनुरोध, रिफाइंड पेट्रोलियम निर्यात में मजबूत स्थिति: MEA

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    ओम बिरला का सख्त संदेश: सदन सर्वोपरि, न नेता प्रतिपक्ष न ही प्रधानमंत्री उससे ऊपर

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा दावा: 5 दिनों में 28% बढ़ा LPG उत्पादन, सिलेंडर डिलीवरी हुई तेज

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    थरूर ने अय्यर को दिया करारा जवाब, नेहरू पर टिप्पणी से लेकर तंज तक छिड़ी सियासी बहस

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.