Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद
    खेल

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    AdminBy AdminMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन

    इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) में प्लेयर्स ऑक्शन के बाद सनराइजर्स लीड्स अचानक विवादों में आ गई है. इस टीम ने 2026 सीजन के ऑक्शन में गुरुवार (12 मार्च) को पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई. यह फैसला इसलिए चर्चा में है क्योंकि किसी भारतीय ओनर्स वाली फ्रेंचाइजी ने पहली बार द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ा है।

    अबरार अहमद की खरीद के बाद भारत में कई क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. यूजर्स ने सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और उसकी सीईओ काव्या मारन को निशाने पर लेते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना 'राष्ट्रीय भावना' के खिलाफ है. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेले, तो कोई भारतीय ओनर्स वाली टीम ऐसा कदम कैसे उठा सकती है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

    लंदन में हुई नीलामी के दौरान काव्या मारन खुद ऑक्शन टेबल पर मौजूद थीं. उनके साथ टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी भी थे. सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ते हुए अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. अबरार को खरीदने के कुछ घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया।

    सनराइजर्स लीड्स का स्वामित्व भारतीय मीडिया कंपनी सन ग्रुप के पास है, जिसका नेतृत्व उद्योगपति कलानिधि मारन करते हैं. पिछले साल इस ग्रुप ने सनराइजर्स लीड्स में पूरी हिस्सेदारी हासिल की थी. इससे पहले यह टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी।

    कोच विटोरी ने दी सफाई
    टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार अहमद के बारे में सलाह ली थी. उनकी गेंदबाजी और मिस्ट्री स्पिन को देखते हुए टीम ने उन्हें खरीदने का फैसला किया. विटोरी ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर कोई अलग बैठक नहीं की थी कि ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेना है या नहीं।

    द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में सोल्ड होने वाले अबरार अहमद दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे. उनसे पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फोनिक्स ने लगभग 1.40 लाख पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Kavya Maran
    Admin

    Related Posts

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026

    संदीप पाटिल का दावा: उस घटना के बाद गौतम गंभीर ने देखना तक छोड़ दिया

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.