Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी
    तकनीकी

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    AdminBy AdminMarch 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    कुछ समय पहले भारतीय बाजार में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च हुआ है। इसके कई कलर वेरिएंट आए हैं। फोन देखने में काफी डीसेंट लगता है। इसके बैक साइड में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। मैं इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट यूज कर रही हूं। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम है। अगर आप मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह र‍िव्‍यू पढ़कर रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में अपनी राय बना सकते हैं।

    Redmi Note 15 Pro 5G डि‍जाइन
    इस स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट आते हैं। मैं Silver Ash कलर इस्तेमाल कर रही हूं। फोन देखने में काफी डीसेंट है। इसे मॉडर्न, ड्यूरेबल और स्लीक डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें फ्लैट-एज्ड फ्रेम और बड़ा 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मैट फिनिश और ग्‍लॉसी बैक पैनल डिजाइन के साथ लाया गया है। इससे फोन पर फिंगरप्रिंट नहीं आते। डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ आती है। फोन में हाई-लेवल वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग है। हैंडसेट Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन के बैक साइड में बीचों-बीच बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लगा है।

    कैसे है फोन का डिस्प्ले?
    फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 2772 x 1280 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन 3200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट द‍िया गया है। डिस्प्ले साइज के आधार पर कोई भी इसे आसानी से पकड़ सकता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फोन का डिस्प्ले साइज काफी अच्छा है। हाई ब्राइटनैस के चलते फोन की स्क्रीन धूप की रोशनी में भी साफ-साफ दिखाई देती है। इसका वजन 210 ग्राम है। फोन 7.96mm मोटा है। इसका मतलब है कि फोन ना बहुत हैवी और ना ही लाइटवेट है। इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तेज काम करता है। टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं। हालांकि बेस की थोड़ी कमी लग सकती है।

    परफॉर्मेंस में एवरेज है फोन
    Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। इस रेंज में आजकल कंपनियां यही प्रोसेसर दे रही हैं, जिसकी परफॉर्मेंस एवरेज से ऊपर है। हालांकि इसमें स्टोरेज UFS 2.2 है। अगर यह 3.1 होता तो अच्‍छा रहता। फोन को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। ऐप पर स्विच करना, एक साथ कई ऐप्स ओपन करना, टच रिस्पांस काफी स्मूद और फोन अच्छे से काम करता है। फोन में कोई लैग नहीं है। अगर आप BGMI खेलने के बाद होम स्क्रीन पर वापस आते हैं तो आपको हल्का लैग म‍िल सकता है। फोन Android 15 पर रन करता है। यह एंड्रॉयड 16 होता तो सॉफ्टवेयर एक्‍सपीर‍ियंस और बेहतर रहता। फोन में ओवर हीटिंग जैसी कोई समस्या नहीं आती। हालांकि हाई सेटिंग्स में गेमिंग करने पर लैग म‍िलते हैं।

    कैमरों में हो सकता था सुधार
    Redmi Note 15 Pro 5G के बैक में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 4K, 30/60fps पर 1080p और 30fps पर 720p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। हार्डवेयर के मामले में कैमरा अच्छा है, लेकिन सॉफ्टवेयर को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था। फोटोज के कलर बाइब्रेंट नहीं हैं। इस रेंज के अन्य फोन्स, बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। फोटोज की डिटेल भी क्लियर नहीं आई। कलर भी नैचुरल नहीं लगते। पोर्ट्रेट में 2X का ऑप्शन मिल रहा है। उसकी क्वालिटी डीसेंट है। लो लाइट में कैमरा उतना अच्छा परफॉर्म नहीं करता। फ्रंट कैमरा द‍िन की रोशनी में ज्यादा अच्छा काम करता है। कम लाइट में स्किन टोन अच्छी नहीं लगती। हैंडसेट में कई AI फीचर्स जैसे- Al Erase Pro, Al Remove Reflection, Al Image Expansion, Al Sky, Al Bokeh, Al Cutouts, Al Image Enhancement, Al Beautify, Al Film, Circle to Search मिल रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Redmi Note 15 Pro
    Admin

    Related Posts

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026

    Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

    March 12, 2026

    Xiaomi 17 सीरीज की भारत में एंट्री, 89,999 रुपये कीमत… फीचर्स कर देंगे हैरान

    March 11, 2026

    Vivo Y51 Pro 5G आया मार्केट में: 7200mAh बैटरी और 5G सपोर्ट, ऑफर में कम कीमत पर खरीदें

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.