Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»सावन में शिव पुराण क्यों पढ़ना चाहिए? सुनने से क्या होते हैं लाभ? श्री सूत जी से जानें इसके फायदे
    धर्म

    सावन में शिव पुराण क्यों पढ़ना चाहिए? सुनने से क्या होते हैं लाभ? श्री सूत जी से जानें इसके फायदे

    By July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावन में शिव पुराण क्यों पढ़ना चाहिए? सुनने से क्या होते हैं लाभ? श्री सूत जी से जानें इसके फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शिव जी का प्रिय माह सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है. सावन माह में शिव पुराण पढ़ने या सुनने का बड़ा महत्व है. सावन के अलावा भी आप पूरे साल कभी भी शिव पुराण का पाठ या श्रवण कर सकते हैं. शिव पुराण में भगवान शिव के महात्म और उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं का वर्णन है. शिव भक्तों के लिए शिव पुराण का विशेष महत्व है. शिव पुराण में भगवान शिव के स्वरूप का वर्णन, उनके रहस्य, महिमा और उपासना के बारे में बताया गया है. श्री शौनक जी ने श्रीसूत जी से पुराणों के बारे में जानकारी देने का निवेदन किया. तब उसी क्रम में श्री सूत जी ने शिव पुराण के महत्व को बताया. शिव पुराण में इसका उल्लेख किया गया है.

    शिव पुराण का महत्व

    श्री सूत जी ने बताया कि शिव पुराण सभी सिद्धांत से संपन्न भक्ति को बढ़ाने वाला, शिव जी को संतुष्ट करने वाला और अमृत के समान एक दिव्य शास्त्र है. सबसे पहले शिवजी ने ही इसका प्रवचन स्वयं किया था. गुरु वेद व्यास ने सनत्कुमार मुनि का उपदेश सुनकर इस पुराण की रचना की थी. कलयुग में यह पुराण लोगों के हितों को पूर्ण करना वाला शास्त्र है. शिव पुराण बहुत ही उत्तम शास्त्र है. इस धरती पर सभी लोगों को भगवान शिव के परम विशाल स्वरूप को समझना चाहिए. इसको पढ़ने और सुनने मात्र से ही सर्व चीजें सुलभ हो जाती हैं. इसका पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके प्रभाव से व्यक्ति पाप से मुक्त हो जाता है. वह संसार के सभी सुखों का उपभोग करता है और अंत में शिवलोक में स्थान पाता है.

    शिव पुराण पढ़ने और सुनने के फायदे

    शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति शिव भक्ति करता है, वह श्रेष्ठतम स्थिति प्राप्त करता है, उसे शिव पद प्राप्त हो जाता है. शिव पुराण को श्रद्धापूर्वक सुनने से मुनष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है और अपने जीवन में बड़े भोगों का उपभोग करता है. जीवन के अंत में वह शिवलोक में स्थान प्राप्त करता है.

    शिव पुराण में 24 हजार श्लोक हैं. इसमें 7 संहिताएं हैं. शिव पुराण परमब्रह्म परमात्मा के समान गति प्रदान करने वाला है. सभी व्यक्ति को संयम और भक्ति भाव से शिव पुराण को सुनना चाहिए. जो व्यक्ति प्रतिदिन शिव पुराण का पाठ प्रेम भाव से करता है, व​ह निश्चित ही परम पुण्यात्मा है.
    भगवान शिव उस व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं और उसे अपने धाम में स्थान देते हैं. जो व्यक्ति सम्मानपूर्वक शिव पुराण की पूजा करता है, वह हमेशा सुखी रहता है. ​वह शिव पद को प्राप्त करता है.

    शिव पुराण में भगवान शिव का सर्वस्व निहित है. इस लोक और परलोक में सुख पाने के लिए व्यक्ति को इसका पाठ करना चाहिए.

    इस पुराण के माध्यम से व्यक्ति को अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों पुरूषार्थ प्राप्त हो जाते हैं. इस वजह से हमेशा श्रद्धा और भक्ति भाव से शिव पुराण को पढ़ना और सुनना चाहिए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    Ram Navami 2026: राम नवमी कब है—26 या 27 मार्च, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    March 15, 2026

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    एयर इंडिया का ऐतिहासिक कदम: अबू धाबी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    March 15, 2026

    बाल विवाह मुक्त बनने की दिशा में एमसीबी जिला, 60 ग्राम पंचायतों की शानदार सफलता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.