Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत
    छत्तीसगढ़

    धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत

    By July 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महावीरगंज

    गुरुवार रात धमनी वन परिक्षेत्र के अनिरुद्धपुर बस्ती में दंतैल हाथी के कुचलने से घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के साथ सो रहा उसका चचेरा भाई बाल-बाल बचा, उसने घर में घुसकर जान बचाई। इस दौरान उसे काफी चोट आई हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल ग्रामीण को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    भाग नहीं पाया बुजुर्ग
    गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे अनिरुद्धपुर के बीच बस्ती में घर के बाहर 64 वर्षीय बाबूलाल सिंह एवं उसका चचेरा भाई शिवनाथ सिंह एक ही खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान नर दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। उसने पहले शिवनाथ की छाती पर पैर रखा इसके बाद सूंड़ से उसे लपेटने का प्रयास किया, इस दौरान उसकी नींद खुल गई।

    मौका देख कर शिवनाथ घर के अंदर भाग गया लेकिन वृद्ध बाबूलाल नहीं भाग पाया। हाथी उसे सूंड़ से लपेटे हुए करीब पांच मीटर दूर ले जाकर जमीन में पटक कर पैर से उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की देर रात ही सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर रेंजर अजय वर्मा सहित वन अमला पहुंचा। मृतक के स्वजन को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

    पत्नी ने उठाने का किया था प्रयास
    देर रात जब हाथी बाबूलाल के घर तरफ आने लगा तो कुछ दूरी में गाय, बैल हाथी को देख इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद बाबूलाल की पत्नी जो बगल के खाट में सोई थी, उसे हाथी के आने का आभास हो गया। वह उठी और दोनों को जगाने का प्रयास करने लगी लेकिन दोनों गहरी नींद में होने के कारण नहीं उठे। इस बीच महिला ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।

    चार दिन में दूसरी घटना, दहशत में ग्रामीण
    हाथी के हमले से सोमवार की रात बगरा गांव में एक ग्रामीण की मौत हुई थी। उसका साथी घायल हो गया था। चार दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। इसमें भी एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ है।

    माना जा रहा है सोमवार रात जिस नर दंतैल ने ग्रामीण पर हमला कर मार डाला था, उसी ने गुरूवार रात भी सोते वक्त ग्रामीणों पर हमला किया। इलाके में दंतैल के हमले से हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.