Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»केरल में नहीं थमती दिख रही तबाही, 6 साल में 714 लोग मारे गए; वायनाड के भूस्खलन की वजह क्या…
    देश

    केरल में नहीं थमती दिख रही तबाही, 6 साल में 714 लोग मारे गए; वायनाड के भूस्खलन की वजह क्या…

    By July 31, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केरल में नहीं थमती दिख रही तबाही, 6 साल में 714 लोग मारे गए; वायनाड के भूस्खलन की वजह क्या…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ‘ईश्वर का अपना देश’ कहे जाने वाले केरल को नेशनल जियोग्राफिक ने दुनिया के 10 पैरेडाइज या स्वर्ग में शामिल किया था, लेकिन मंगलवार को इस राज्य ने नरक जैसे हालात का सामना किया।

    वायनाड में हुए भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों को बचाया जा चुका है।

    सेना, एनडीआरएफ और कई एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने और मुश्किल में फंसी जनता को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी है और मौसम की तरफ से भी फिलहाल केरल को राहत के आसार कम हैं।

    कहां हुआ सबसे ज्यादा असर
    वायनाड में 4 घंटे के दौरान आई इस त्रासदी ने हजारों को प्रभावित किया है। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित जिले मुड्डकई, चूरामाला, अट्टमाला और नूलपुझा रहे।

    आशंका यह भी जताई जा रही है कि कई लोग चालियार नदी में बह गए हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि सेना की मदद से अस्थाई पुल का इस्तेमाल कर एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।

    क्या हो सकती है केरल में तबाही की वजह?
    कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CUSAT) में वायुमंडलीय रडार अनुसंधान आधुनिक केंद्र के निदेशक एस. अभिलाष ने कहा कि सक्रिय मानसूनी अपतटीय निम्न दाब क्षेत्र के कारण कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कालीकट और मलप्पुरम जिलों में भारी वर्षा हो रही है, जिसके कारण पिछले दो सप्ताह से पूरा कोंकण क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो सप्ताह की वर्षा के बाद मिट्टी भुरभुरी हो गई। 

    अभिलाष ने कहा कि सोमवार को अरब सागर में तट पर एक गहरी ‘मेसोस्केल’ मेघ प्रणाली का निर्माण हुआ और इसके कारण वायनाड, कालीकट, मलप्पुरम और कन्नूर में अत्यंत भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप भूस्खलन हुआ।

    अभिलाष ने कहा, ‘बादल बहुत घने थे, ठीक वैसे ही जैसे 2019 में केरल में आई बाढ़ के दौरान नजर आये थे।’ उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बहुत घने बादल बनने की जानकारी मिली है।

    उन्होंने कहा कि कभी-कभी ये प्रणालियां स्थल क्षेत्र में प्रवेश कर जाती हैं, जैसे कि 2019 में हुआ था। अभिलाष ने कहा, ‘हमारे शोध में पता चला कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर में तापमान बढ़ रहा है, जिससे केरल समेत इस क्षेत्र के ऊपर का वायुमंडल ऊष्मगतिकीय (थर्मोडायनेमिकली) रूप से अस्थिर हो गया है।’ वैज्ञानिक ने कहा, ‘घने बादलों के बनने में सहायक यह वायुमंडलीय अस्थिरता जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हुई है।

    आंकड़ों में समझें
    वायनाड में प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए 45 कैंप तैयार किए गए हैं, जहां 3 हजार 96 लोगों को रखा गया है। मेडिकल टीम समेत सेना के 225 जवानों को बचाव कार्य के लिए जिले में तैनात किया गया है।

    वहीं, 140 जवान तिरुवनंतपुरम में स्टैंड बाय पर बताए जा रहे हैं। राहत कार्य के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के 2 हेलीकॉप्टर Mi-17 और ALH लगाए गए हैं। अब तक 143 लोग भूस्खलन में जान गंवा चुके हैं।

    बचाए गए और घायल हुए 120 से ज्यादा लोगों का वायनाड के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि 116 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।

    2 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बातचीत की है। उन्होंने केंद्र की तरफ से राज्य को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया है।

    साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    कैसा रहेगा केरल का मौसम
    केरल के कम से कम 12 जिलों को भारी बारिश से राहत के आसार कम हैं। इनमें मंगलवार को त्रासदी झेल चुका वायनाड भी शामिल है।

    केरल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पत्थनमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट है।

    बचाव और राहत
    डीएससी सेंटर के कमांडेंट कर्नल परमवीर सिंह नागरा ने मंगलवार को बताया कि सेना पिछले 15 दिन से अलर्ट पर थी और पहाड़ी जिले में विनाशकारी भूस्खलन के बाद मंगलवार सुबह केरल सरकार ने उससे संपर्क किया।

    उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह एक ‘बड़ी आपदा’ थी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल हैं तथा नौसेना और वायुसेना भी समान रूप से योगदान दे रही हैं। 

    कर्नल नागरा ने बताया कि बचाव अभियान के लिए नई दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते भी लाए जा रहे हैं। कुछ पुल उपकरण भी रास्ते में हैं। उन्होंने कहा, ‘पुल बह गया है।

    इसलिए पुल काफी महत्वपूर्ण है, अब एक अस्थायी पुल बनाया गया है। इसके साथ ही, लगभग 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ शव भी निकाले गए हैं। अब भी 18 से 25 लोग फंसे हैं।’

    6 सालों से मौसम की तबाही देख रहा है केरल
    अगस्त 2018 में केरल ने ‘राज्य की सदी की बाढ़’ का सामना किया, जिसमें 483 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्र ने भी इसे ‘गंभीर प्राकृतिक आपदा’ माना था। इसके बाद 2019 में केरल का सामना पुथुमाला में भूस्खलन से हुआ और यहां 17 लोगों की जान चली गई। भूस्खलन का सिलसिला यहां नहीं थमा और अक्टूबर 2021 में इडुक्की और कोट्टायम जिलों में 35 लोगों की मौत हुई।

    पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया गया है कि 2021 में भारी वर्षा और बाढ़ से संबंधित घटनाओं ने केरल में 53 लोगों की जान ली थी। राज्य सरकार के अनुसार, अगस्त 2022 में भारी बारिश के कारण राज्य में भूस्खलन और बाढ़ से 18 लोगों की मौत हुई।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, 2015 से 2022 के बीच देश में सबसे ज्यादा भूस्खलन की घटनाएं केरल में हुईं। मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि में देश में भूस्खलन की 3782 घटनाएं हुई जिनमें से 2,239 घटनाएं केरल में हुईं। ताजा आंकड़ों को मिला लें, तो 6 सालों में प्राकृतिक घटनाओं में 714 लोगों की मौत हो चुकी है।

    The post केरल में नहीं थमती दिख रही तबाही, 6 साल में 714 लोग मारे गए; वायनाड के भूस्खलन की वजह क्या… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.