Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»ब्लू व्हेल जैसा गेम खेलकर  पुणे में एक 15 वर्षीय  बच्चे ने आत्महत्या कर ली
    देश

    ब्लू व्हेल जैसा गेम खेलकर  पुणे में एक 15 वर्षीय  बच्चे ने आत्महत्या कर ली

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्लू व्हेल जैसा गेम खेलकर  पुणे में एक 15 वर्षीय  बच्चे ने आत्महत्या कर ली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुणे । ब्लू व्हेल जैसा गेम खेलकर  पुणे में एक 15 वर्षीय  बच्चे ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।  ब्लू व्हेल पहले से ही भारत में बैन है। 
    मृतक की मां स्वाति श्रीराव ने कहा, आर्य एक ऐसा लड़का था जो बात करने में झिझकता था और कम ऊंचाई से भी उसे बहुत डर लगता था लेकिन फिर भी उसने 14वीं मंजिल से छलांग लगा ली। उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 महीने से आर्य का व्यवहार बदल गया था। वह आक्रामक हो गया था और बिना किसी कारण वह मुझे और अपने भाई को नुकसान पहुंचाता था। वह घंटों तक अपने कमरे में लैपटॉप पर बैठा रहता था और मुझे लगता था कि वह पढ़ाई कर रहा है। घटना के दिन मैं छोटे बेटे का ध्यान रख रही थी क्योंकि वह बीमार था और उसे बुखार था। मुझे देर रात हमारी सोसाइटी के व्हॉट्सएप ग्रुप से पता चला कि एक लड़का गिर गया है। जब मैंने देखा तो पता चला कि मेरा बेटा आर्य ही गिरा है। इसके बाद मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाई। मेरा बेटा कुछ समय से मौत के गाने सुनने लगा था। वह कहता था, चिंता करने की कोई बात नहीं है, जीवन और मृत्यु सब एक जैसे हैं।
    बता दें कि गेम की लत की बात उस वक्त सामने आई जब मृतक की नोटबुक की जांच की गई, जिसमें वह अपने घर के नक्शे और खिलाड़ियों की सूची रखता था। पिंपरी-चिंचवड़ की रावेट पुलिस स्टेशन में इस घटना की सूचना मिलते ही, कमरे की जांच की गई, जहां उसका लैपटॉप, एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन जब्त किया गया। कमरे से जो कागज बरामद किया गया उसपर पेंसिंल से उसके अपार्टमेंट और गैलरी से कूदने वाला टास्क बना हुआ है। नक्शे में ये भी बताया गया था कि कहां से कूदना है।
    इसी पेपर में लॉगआउट शब्द भी लिखा है। यही नहीं, गेम से जुड़ी कुछ बातें कोडिंग भाषा में भी लिखी हुई हैं और उसके कागज भी आर्य के कमरे से बरामद किए गए हैं। जो कागज मिले हैं उसमें एक मल्टीप्लेयर कॉम्बैट गेम का जिक्र भी किया गया है। मृतक लड़के के लैपटॉप का पासवर्ड अभी तक उसके माता-पिता और पुलिस को नहीं पता है इसलिए पुलिस के सामने गेम की पूरी जानकारी हासिल करने की बड़ी चुनौती है। जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
    आर्य के पिता ने बताया कि उनका बेटा कुछ महीनों से अपनी कई बातें छिपा रहा था। यहां तक कि वह अपने लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री भी डिलीट करता रहता था। आर्य के कमरे में मिले नोट में दस नामों का जिक्र किया गया है। मृतक के पिता ने इन नामों को लेकर भी सचेत किया है। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.